झीरम घाटी केस: 5 सितंबर को आएगा कोर्ट का फैसला, 10 आरोपियों पर आना है निर्णय
Harrison Masih | Updated:
झीरम कांड पर फैसला टला
झीरम घाटी नक्सली हमले के मामले में फैसला अब 5 सितंबर को सुनाया जाएगा। NIA की विशेष अदालत ने 31 अगस्त को आने वाले फैसले को पांच दिन के लिए टाल दिया है।
समझें क्या है पूरा मामला
अभियोजन पक्ष ने कोर्ट में 101 गवाहों के बयान और कई दस्तावेज पेश किए हैं। वहीं, बचाव पक्ष ने आरोपों को चुनौती देते हुए अपनी दलीलें रखी हैं।
10 अगस्त को पूरी हुई थी अंतिम बहस
अंतिम बहस के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था। अब 5 सितंबर को अदालत का फैसला आने की उम्मीद है। झीरम घाटी हमला छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े और चर्चित नक्सली हमलों में से एक है। इस मामले के फैसले पर पीड़ित परिवारों के साथ पूरे प्रदेश की नजर बनी हुई है।
2013 में हुआ था झीरम घाटी हमला
सुकमा में कार्यक्रम खत्म होने के बाद कांग्रेस नेताओं का काफिला जगदलपुर के लिए रवाना हुआ था। काफिले में करीब 25 गाड़ियां थीं और करीब 200 नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।
काफिले में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार पटेल, उनके बेटे दिनेश पटेल, कवासी लखमा, महेंद्र कर्मा और कई बड़े नेता शामिल थे।
पेड़ गिराकर रोका था काफिला
करीब डेढ़ घंटे तक गोलीबारी होती रही। इस हमले में नंदकुमार पटेल और उनके बेटे दिनेश पटेल समेत कई लोगों की मौत हो गई।
इसके बाद नक्सली नीचे आए और काफिले की गाड़ियों को एक-एक करके चेक किया। इसी दौरान उन्हें कांग्रेस नेता और सलवा जुडूम आंदोलन के प्रमुख चेहरों में शामिल महेंद्र कर्मा मिले। नक्सलियों ने उनकी भी हत्या कर दी।
हमले में कई बड़े नेताओं की हुई थी मौत
जांच के दौरान इस हमले की साजिश और इसमें शामिल लोगों को लेकर कई पहलुओं पर जांच की गई। अब वर्षों बाद NIA कोर्ट के फैसले का इंतजार है।
ये खबरें भी पढ़ें...
jheeram ghati: झीरम कांड मामले में अंतिम सुनवाई पूरी, जानें कब आएगा फैसला
छत्तीसगढ़ झीरम घाटी मामला: न्यायिक जांच आयोग का कार्यकाल बढ़ाया गया, नोटिफिकेशन जारी
छत्तीसगढ़ में झीरम घाटी हत्याकांड पर Congress और BJP के नेताओं के बीच जुबानी जंग एक बार फिर हुई तेज
अनुशासनहीनता पर हटाए गए थे अभय चौधरी, अब उन्हें ही बना दिया अनुशासन समिति का सदस्य, हेमंत खंडेलवाल बोले- मुझे नहीं पता था
By Ramanand Tiwari
दो बार रहीं जिला प्रमुख, अब वार्ड चुनाव में मिली शिकस्त; सुशील पलाड़ा की हार से बदले अजमेर की सियासत के समीकरण
By Jageshwar Prasad
MP में नए साल पर 13 जिलों के कलेक्टरों का होगा प्रमोशन! रुचिका चौहान बनेंगी सचिव, 12 को अपर सचिव पद
By Amresh Kushwaha
उदयपुर CMHO में टेंडर गड़बड़ी का मामला: 16 सितंबर से चल रही एसीबी की प्राथमिक जांच अब तक अधूरी, रिपोर्ट का इंतजार
By Jageshwar Prasad
मध्य प्रदेश पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा टली, 7.50 लाख उम्मीदवारों को अब करना होगा इतना इंतजार
By Sanjay Gupta
डीजीपी कैलाश मकवाना को मिल सकता है 3 महीने का एक्सटेंशन! बढ़ा कार्यकाल तो वरुण कपूर रेस से होंगे बाहर, पंकज श्रीवास्तव की होगी एंट्री
By Amresh Kushwaha
अजमेर के प्रॉपर्टी कारोबारी को गैंगस्टर के नाम से धमकी, 12 करोड़ के लेनदेन का विवाद
By Jyoti Mahender Bhardwaj