झीरम घाटी केस: 5 सितंबर को आएगा कोर्ट का फैसला, 10 आरोपियों पर आना है निर्णय

Harrison Masih | Updated:
Share
झीरम कांड पर फैसला टला
झीरम कांड पर फैसला टला

झीरम घाटी नक्सली हमले के मामले में फैसला अब 5 सितंबर को सुनाया जाएगा। NIA की विशेष अदालत ने 31 अगस्त को आने वाले फैसले को पांच दिन के लिए टाल दिया है।

समझें क्या है पूरा मामला

झीरम घाटी नक्सली हमले के मामले में फैसला अब 5 सितंबर को आएगा। NIA की विशेष अदालत ने फैसला पांच दिन के लिए टाल दिया है। पहले 31 अगस्त को फैसला आने की उम्मीद थी। इस मामले में कुल 11 आरोपियों के खिलाफ सुनवाई हुई थी। इनमें से एक आरोपी की सुनवाई के दौरान मौत हो चुकी है, जबकि बाकी 10 आरोपियों पर अब फैसला आना है।

अभियोजन पक्ष ने कोर्ट में 101 गवाहों के बयान और कई दस्तावेज पेश किए हैं। वहीं, बचाव पक्ष ने आरोपों को चुनौती देते हुए अपनी दलीलें रखी हैं।

10 अगस्त को पूरी हुई थी अंतिम बहस

मामले में 10 अगस्त को अंतिम बहस हुई थी। इस दौरान अभियोजन और बचाव पक्ष ने कोर्ट के सामने अपनी-अपनी दलीलें रखीं। अभियोजन पक्ष ने पेश किए गए सबूतों के आधार पर आरोप साबित होने की बात कही, जबकि बचाव पक्ष ने आरोपों को गलत बताया।

अंतिम बहस के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था। अब 5 सितंबर को अदालत का फैसला आने की उम्मीद है। झीरम घाटी हमला छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े और चर्चित नक्सली हमलों में से एक है। इस मामले के फैसले पर पीड़ित परिवारों के साथ पूरे प्रदेश की नजर बनी हुई है।

2013 में हुआ था झीरम घाटी हमला

दरअसल, 25 मई 2013 को कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के दौरान झीरम घाटी में नक्सलियों ने कांग्रेस नेताओं के काफिले पर हमला किया था। उस समय छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव होने वाले थे और कांग्रेस राज्यभर में परिवर्तन यात्रा निकाल रही थी।

सुकमा में कार्यक्रम खत्म होने के बाद कांग्रेस नेताओं का काफिला जगदलपुर के लिए रवाना हुआ था। काफिले में करीब 25 गाड़ियां थीं और करीब 200 नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।

काफिले में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार पटेल, उनके बेटे दिनेश पटेल, कवासी लखमा, महेंद्र कर्मा और कई बड़े नेता शामिल थे।

पेड़ गिराकर रोका था काफिला

दोपहर करीब 3:40 बजे काफिला झीरम घाटी पहुंचा। यहां नक्सलियों ने पहले से पेड़ गिराकर सड़क को बंद कर दिया था। जैसे ही गाड़ियां रुकीं, बड़ी संख्या में नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी।

करीब डेढ़ घंटे तक गोलीबारी होती रही। इस हमले में नंदकुमार पटेल और उनके बेटे दिनेश पटेल समेत कई लोगों की मौत हो गई।

इसके बाद नक्सली नीचे आए और काफिले की गाड़ियों को एक-एक करके चेक किया। इसी दौरान उन्हें कांग्रेस नेता और सलवा जुडूम आंदोलन के प्रमुख चेहरों में शामिल महेंद्र कर्मा मिले। नक्सलियों ने उनकी भी हत्या कर दी।

हमले में कई बड़े नेताओं की हुई थी मौत

झीरम घाटी हमले में कांग्रेस के कई बड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं की जान गई थी। हमले के बाद पूरे छत्तीसगढ़ में शोक और आक्रोश का माहौल बन गया था।

जांच के दौरान इस हमले की साजिश और इसमें शामिल लोगों को लेकर कई पहलुओं पर जांच की गई। अब वर्षों बाद NIA कोर्ट के फैसले का इंतजार है।

ये खबरें भी पढ़ें...

झीरम से महादेव ऐप तक, 12 बड़े मामलों की सीबीआई जांच पूरी होने का इंतजार

jheeram ghati: झीरम कांड मामले में अंतिम सुनवाई पूरी, जानें कब आएगा फैसला

छत्तीसगढ़ झीरम घाटी मामला: न्यायिक जांच आयोग का कार्यकाल बढ़ाया गया, नोटिफिकेशन जारी

छत्तीसगढ़ में झीरम घाटी हत्याकांड पर Congress और BJP के नेताओं के बीच जुबानी जंग एक बार फिर हुई तेज

Tags:
  • झीरम घाटी हत्याकांड
  • NIA
  • झीरम घाटी मामला
  • jheeram ghati
  • झीरम घाटी
अनुशासनहीनता पर हटाए गए थे अभय चौधरी, अब उन्हें ही बना दिया अनुशासन समिति का सदस्य, हेमंत खंडेलवाल बोले- मुझे नहीं पता था

By Ramanand Tiwari

अनुशासनहीनता पर हटाए गए थे अभय चौधरी, अब उन्हें ही बना दिया अनुशासन समिति का सदस्य, हेमंत खंडेलवाल बोले- मुझे नहीं पता था
दो बार रहीं जिला प्रमुख, अब वार्ड चुनाव में मिली शिकस्त; सुशील पलाड़ा की हार से बदले अजमेर की सियासत के समीकरण

By Jageshwar Prasad

दो बार रहीं जिला प्रमुख, अब वार्ड चुनाव में मिली शिकस्त; सुशील पलाड़ा की हार से बदले अजमेर की सियासत के समीकरण
MP में नए साल पर 13 जिलों के कलेक्टरों का होगा प्रमोशन! रुचिका चौहान बनेंगी सचिव, 12 को अपर सचिव पद

By Amresh Kushwaha

MP में नए साल पर 13 जिलों के कलेक्टरों का होगा प्रमोशन! रुचिका चौहान बनेंगी सचिव, 12 को अपर सचिव पद
उदयपुर CMHO में टेंडर गड़बड़ी का मामला: 16 सितंबर से चल रही एसीबी की प्राथमिक जांच अब तक अधूरी, रिपोर्ट का इंतजार

By Jageshwar Prasad

उदयपुर CMHO में टेंडर गड़बड़ी का मामला: 16 सितंबर से चल रही एसीबी की प्राथमिक जांच अब तक अधूरी, रिपोर्ट का इंतजार
मध्य प्रदेश पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा टली, 7.50 लाख उम्मीदवारों को अब करना होगा इतना इंतजार

By Sanjay Gupta

मध्य प्रदेश पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा टली, 7.50 लाख उम्मीदवारों को अब करना होगा इतना इंतजार
डीजीपी कैलाश मकवाना को मिल सकता है 3 महीने का एक्सटेंशन! बढ़ा कार्यकाल तो वरुण कपूर रेस से होंगे बाहर, पंकज श्रीवास्तव की होगी एंट्री

By Amresh Kushwaha

डीजीपी कैलाश मकवाना को मिल सकता है 3 महीने का एक्सटेंशन! बढ़ा कार्यकाल तो वरुण कपूर रेस से होंगे बाहर, पंकज श्रीवास्तव की होगी एंट्री
अजमेर के प्रॉपर्टी कारोबारी को गैंगस्टर के नाम से धमकी, 12 करोड़ के लेनदेन का विवाद

By Jyoti Mahender Bhardwaj

अजमेर के प्रॉपर्टी कारोबारी को गैंगस्टर के नाम से धमकी, 12 करोड़ के लेनदेन का विवाद