अहिवारा नगर पालिका की बड़ी कार्रवाई: जेके लक्ष्मी सीमेंट प्लांट पर ठोका 9.12 करोड़ का जुर्माना

Harrison Masih | Published:
Share
jk-lakshmi-cement-penalty-9-crore-ahivara-Municipality the sootr
jk-lakshmi-cement-penalty-9-crore-ahivara-Municipality the sootr

अहिवारा नगर पालिका ने जेके लक्ष्मी सीमेंट संयंत्र पर अवैध निर्माण और संपत्ति कर जमा न करने पर ₹9.12 करोड़ का जुर्माना लगाया है। हाईकोर्ट के आदेश पर जांच में यह खुलासा हुआ।

JK Lakshmi Cement Penalty: छत्तीसगढ़ के अहिवारा नगर पालिका ने जेके लक्ष्मी सीमेंट प्लांट पर बड़ी कार्रवाई की है। संपत्ति कर जमा नहीं करने और अवैध निर्माण की जानकारी छुपाने पर कंपनी पर ₹9.12 करोड़ का जुर्माना लगाया गया है। यह कार्रवाई हाईकोर्ट के आदेश पर की गई जांच के बाद सामने आई।

ये खबर भी पढ़ें... CG News | जिंदल सीमेंट प्लांट के विरोध में जुटी इतनी भीड़ कि पूरे जिले की पुलिस भी कम पड़ गई !

हाईकोर्ट के आदेश पर हुई जांच

हाईकोर्ट के निर्देश पर नगर पालिका द्वारा जेके लक्ष्मी सीमेंट संयंत्र की संपत्ति की जांच की गई। इस दौरान यह सामने आया कि कंपनी ने करीब 1.90 लाख स्क्वायर फीट निर्माण की जानकारी नगर पालिका को नहीं दी थी। इसे नियमों का उल्लंघन माना गया और पालिका ने भारी भरकम पेनाल्टी लगाने का निर्णय लिया।

जुर्माने की राशि जमा करने का आदेश

नगर पालिका ने कंपनी को आदेश दिया है कि वह निर्धारित समयावधि में ₹9.12 करोड़ पेनाल्टी की राशि जमा करे। यदि समय पर जुर्माना नहीं भरा गया, तो आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
ये खबर भी पढ़ें... बस्तर में भारी बारिश से प्रलय... दंतेवाड़ा में 200 से ज्यादा मकान ढहे, रेल पटरियां बहीं

भवन अनुज्ञा और दस्तावेज प्रस्तुत करने का निर्देश

कंपनी को यह भी आदेश दिया गया है कि 15 दिनों के अंदर भवन अनुज्ञा प्राप्त करने के लिए नगर पालिका अंतर्गत बने सभी भवनों व संरचनाओं का विवरण दे, नगर तथा ग्राम निवेश विभाग से अनुमोदित अभिन्यास की प्रतियां (4 कॉपी) प्रस्तुत करे, सभी आवश्यक दस्तावेज और कर राशि नियमानुसार जमा करे।

अवैध निर्माण पर नियम लागू

नगर पालिका ने साफ कहा है कि यदि दस्तावेज और रेखांक प्रस्तुत किए जाते हैं, तो नियमों के तहत अवैध भवनों को 187 (क) के प्रावधानों के अंतर्गत निर्माण की अनुमति दी जा सकती है। इसके लिए कंपनी को नियमानुसार कर और शुल्क चुकाना होगा।

ये खबर भी पढ़ें... CG Job News: छत्तीसगढ़ वन विभाग में निकली भर्ती, फटाफट करें आवेदन

जेके लक्ष्मी सीमेंट पर कार्रवाई की मुख्य बातें

  1. भारी जुर्माना लगाया गया
    अहिवारा नगर पालिका ने संपत्ति कर जमा न करने और अवैध निर्माण छुपाने पर कंपनी पर ₹9.12 करोड़ का जुर्माना लगाया।
  2. हाईकोर्ट के आदेश पर जांच
    जांच में सामने आया कि कंपनी ने 1.90 लाख स्क्वायर फीट निर्माण की जानकारी नगर पालिका को नहीं दी थी।
  3. निर्धारित समय में जुर्माना जमा करना होगा
    कंपनी को आदेश दिया गया है कि वह तय समयावधि में जुर्माना राशि जमा करे, वरना आगे की कार्रवाई होगी।
  4. भवन अनुज्ञा और दस्तावेज जरूरी
    15 दिन के भीतर कंपनी को सभी भवनों का विवरण, अनुमोदित अभिन्यास और आवश्यक दस्तावेज 4 प्रतियों में प्रस्तुत करने होंगे।
  5. नियम 187 (क) का प्रावधान लागू होगा
    दस्तावेज प्रस्तुत होने पर अवैध भवनों को नियम 187 (क) के तहत अनुमति दी जा सकती है, लेकिन इसके लिए शुल्क और कर चुकाना होगा।

आगे की कार्रवाई तय

कंपनी को यह सभी प्रक्रियाएं पूरी करने के लिए 15 दिन का समय दिया गया है। यदि तय समय में आदेशों का पालन नहीं किया गया, तो नगर पालिका आगे की कड़ी कार्रवाई करेगी।

यह मामला न सिर्फ संपत्ति कर वसूली से जुड़ा है, बल्कि नगर पालिका द्वारा अवैध निर्माण और पारदर्शिता की अनदेखी पर सख्ती से कार्रवाई करने का बड़ा उदाहरण भी है।

ये खबर भी पढ़ें... जांजगीर-चांपा में 1.62 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

FAQ

  1. जेके लक्ष्मी सीमेंट पर जुर्माना क्यों लगाया गया?
    अहिवारा नगर पालिका ने जेके लक्ष्मी सीमेंट संयंत्र पर संपत्ति कर जमा न करने और 1.90 लाख स्क्वायर फीट अवैध निर्माण की जानकारी छुपाने पर ₹9.12 करोड़ का जुर्माना लगाया।
  2. जेके लक्ष्मी सीमेंट को भवन अनुज्ञा के लिए क्या करना होगा?
    कंपनी को 15 दिन में सभी भवनों और संरचनाओं का विवरण, नगर एवं ग्राम निवेश विभाग से अनुमोदित अभिन्यास और आवश्यक दस्तावेज 4 प्रतियों में प्रस्तुत करने होंगे।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • जेके लक्ष्मी सीमेंट प्लांट
  • जेके लक्ष्मी सीमेंट
  • अहिवारा नगर पालिका
  • JK Lakshmi Cement Penalty
  • जेके लक्ष्मी सीमेंट पर जुर्माना
खाटूश्यामजी के जन्मोत्सव पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब: मावे का केक और रंग-बिरंगे फूलों से सजेगा दरबार, जानिए खास इंतजाम

By Jageshwar Prasad

खाटूश्यामजी के जन्मोत्सव पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब: मावे का केक और रंग-बिरंगे फूलों से सजेगा दरबार, जानिए खास इंतजाम
छत्तीसगढ़ में सीमेंट कंपनियों की मनमानी से बढ़ी टेंशन, तीन महीने में 80 रुपए प्रति बोरी तक बढ़े दाम

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ में सीमेंट कंपनियों की मनमानी से बढ़ी टेंशन, तीन महीने में 80 रुपए प्रति बोरी तक बढ़े दाम
MP के शिक्षकों की सैलरी पर संकट! ई-अटेंडेंस से वेतन काटने की तैयारी, शिक्षक संगठनों ने दी बहिष्कार की चेतावनी

By Amresh Kushwaha

MP के शिक्षकों की सैलरी पर संकट! ई-अटेंडेंस से वेतन काटने की तैयारी, शिक्षक संगठनों ने दी बहिष्कार की चेतावनी
शैलेंद्र वर्मा बने MP स्टेट बार काउंसिल के अध्यक्ष, प्रतिभा वालिया उपाध्यक्ष नियुक्त, मतदान से चुनी गई नई टीम

By Neel Tiwari

शैलेंद्र वर्मा बने MP स्टेट बार काउंसिल के अध्यक्ष, प्रतिभा वालिया उपाध्यक्ष नियुक्त, मतदान से चुनी गई नई टीम
CGPSC New Rules: छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर, चयन सूची को लेकर बदला नियम, जानें क्या होगा असर

By Umeshwari Baghel

CGPSC New Rules: छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर, चयन सूची को लेकर बदला नियम, जानें क्या होगा असर
सफाईकर्मी भेजने के बजाय नकद पैसे का प्रलोभन, जयपुर नगर निगम के पार्षदों ने खोला मोर्चा, मेयर दफ्तर पर धरने की चेतावनी

By Jageshwar Prasad

सफाईकर्मी भेजने के बजाय नकद पैसे का प्रलोभन, जयपुर नगर निगम के पार्षदों ने खोला मोर्चा, मेयर दफ्तर पर धरने की चेतावनी
राजस्थान में 9,321 करोड़ के सूखा राहत पैकेज के बीच नियमों का पेंच, सिर्फ 20% पशुपालकों को ही मिलेगा रियायती चारा

By Jageshwar Prasad

राजस्थान में 9,321 करोड़ के सूखा राहत पैकेज के बीच नियमों का पेंच, सिर्फ 20% पशुपालकों को ही मिलेगा रियायती चारा