निलंबित आईएएस रानू साहू समेत पांच की न्यायिक हिरासत बढ़ी, 19 तक रिमांड पर चार पूर्व सीईओ

Krishna Kumar Sikander | May 14, 2025, 16:16 IST
Share
Judicial custody of five including suspended IAS Ranu Sahu extended, four former CEOs on remand till 19th the sootr
Judicial custody of five including suspended IAS Ranu Sahu extended, four former CEOs on remand till 19th the sootr

छत्तीसगढ़ के जिला खनिज न्यास (डीएमएफ) घोटाले की जांच में जहां तेजी आगई है। वहीं, अदालत ने जेल में बंद निलंबित आईएएस अधिकारी रानू साहू, सौम्या चौरसिया, सूर्यकांत तिवारी, मनोज द्विवेदी और माया वारियर की न्यायिक हिरासत 27 मई तक बढ़ा दी है।

छत्तीसगढ़ के जिला खनिज न्यास (डीएमएफ) घोटाले की जांच में जहां तेजी आगई है। वहीं, अदालत ने जेल में बंद निलंबित आईएएस अधिकारी रानू साहू, सौम्या चौरसिया, सूर्यकांत तिवारी, मनोज द्विवेदी और माया वारियर की न्यायिक हिरासत 27 मई तक बढ़ा दी है। इस बीच, विशेष न्यायालय में कोरबा जिले के चार पूर्व जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारियों (सीईओ) को पेश किया गया। कोर्ट ने सीईओ को 19 मई तक रिमांड पर भेज दिया है।

ये खबर भी पढ़ें... अब सफर होगा सस्ता और सुरक्षित, कैबिनेट बैठक में इस योजना को मिली मंजूरी

सबूत जुटाने के लिए और समय की जरूरत

डीएमएफ घोटाला मामले में तत्कालीन डीएमएफटी नोडल अधिकारी भरोसाराम ठाकुर, सीईओ भूनेश्वर सिंह राज, राधेश्याम मिर्झा और वीरेंद्र कुमार राठौर को कोर्ट ने रिमांड पर भेजा है। कोर्ट में पेशी के समय अभियोजन पक्ष ने कोर्ट को बताया कि आरोपियों से पूछताछ में नई जानकारियां सामने आई हैं। पूछताछ के आधार पर सबूत और दस्तावेज इकट‍्ठा करने के लिए और समय की जरूरत है। इसके बाद कोर्ट ने रिमांड 19 मई तक बढ़ा दिया। अब चारों आरोपियों से पूछताछ की जाएगी और मामले की तह तक जाने का प्रयास किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें... लाखों के इनामी 14 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 5 महिलाएं भी शामिल

पांच अधिकारियों की न्यायिक हिरासत बढ़ी

डीएमएफ बीच घोटाले में पहले से ही निलंबित आईएएस अधिकारी रानू साहू, सौम्या चौरसिया, सूर्यकांत तिवारी, माया वारियर और मनोज द्विवेदी जेल में बंद हैं। कोर्ट ने इनकी भी न्यायिक हिरासत 27 मई तक बढ़ा दी। इनको भी रिमांड पर लेने के लिए अभियोजन पक्ष ने दलील दी कि इन अधिकारियों से चल रही पूछताछ को ध्यान में रखते हुए अन्य आरोपियों की हिरासत बढ़ाना भी आवश्यक है। कोर्ट ने अभियोजन पक्ष ने दलील को मान लिया और न्यायिक हिरासत बढ़ा दी।

ये खबर भी पढ़ें... कोर्ट में केस फाइलों में दम तोड़ने के लिए ?... पेंडेंसी 5 लाख पार

अब तक 90.48 करोड़ रुपये के गबन

प्रदेश के इस चर्चित डीएमएफ घोटाले की जांच शुरू हुई तो कई चेहरे सामने आ गए। अब कोर्ट के आदेश पर उन्हें जेल में बंद कर जांच घोटाले की जा रही है तो 90.48 करोड़ के गबन का पर्दाफाश हुआ है। इस मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (ईओडब्ल्यू) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) समानांतर जांच कर रही है। माना जा रहा है कि न्यायिक हिरासत में की जा रही पूछताछ में इस घोटाले के कई राज खोल सकती है।

ये खबर भी पढ़ें... टास्क फोर्स ने हिरासत में लिए गए 9 संदिग्ध

CG DMF SCAME | judicial custody | suspended IAS Ranu Sahu | extended | CEO | Raipur | chhattisgrah | डीएमएफ घोटाले में केस दर्ज | निलंबित आईएएस रानू साहू | रायपुर

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • Raipur
  • रायपुर
  • suspended IAS Ranu Sahu
  • डीएमएफ घोटाले में केस दर्ज
  • CEO
  • judicial custody
  • chhattisgrah
  • extended
  • निलंबित आईएएस रानू साहू
  • CG DMF SCAM
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं