जन अदालत में युवक की हत्या का खुलासा, नक्सली स्मारक पर तिरंगा फहराना था कसूर
Pravesh Shukla | Aug 21, 2025, 14:50 IST
kanker-naxal-violence-manesh-nareti-murder-reveal the sootr
नक्सली हिंसा के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। युवक मनेश नरेटी ने (स्वतंत्रता दिवस) 15 अगस्त को नक्सलियों के स्मारक में तिरंगा फहराया था और भारत माता के जयकारे लगाए थे। इससे बौखलाकर नक्सलियों ने मनेश की हत्या की थी।
कांकेर। नक्सली हिंसा के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। दो दिन पहले नक्सलियों ने जनअदालत लगाकर आदिवासी युवक को मौत के घाट उतार दिया था। इस वारदात की असली वजह अब सामने आई है।
पढ़ें: लगातार ऑपरेशन से बौखलाए नक्सली, जन अदालत लगाकर ग्रामीण को दी मौत की सजा
नक्सली स्मारक पर फहराया
जानकारी के मुताबिक, युवक मनेश नरेटी ने (स्वतंत्रता दिवस) 15 अगस्त को नक्सलियों के स्मारक में तिरंगा फहराया था और भारत माता के जयकारे लगाए थे। इससे बौखलाकर नक्सलियों ने मनेश की हत्या की थी। पूरा मामला कांकेर जिले के बिनागुंडा गांव का है। इस वारदात के बाद से इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है।
छोटे बेठिया थाना इलाके के बिनागुंडा गांव में सोमवार की रात हथियारबंद नक्सलियों ने जनअदालत लगाकर आदिवासी युवक मनेश नुरुटी को मौत की सजा सुनाई और फिर बेरहमी से उसकी हत्या कर दी थी। इसके साथ ही नक्सलियों ने कई ग्रामीण नेताओं और पुलिस अधिकारियों को भी खुली धमकी दी थी।
बताया जा रहा है कि बिनागुंडा गांव के मनेश नुरुटी पर नक्सलियों ने पुलिस के लिए मुखबिरी करने का आरोप लगाया। उसे सोमवार की रात उसके घर से उठाकर गांव के बीच ले गए, जहां ग्रामीणों को मीटिंग के नाम पर पहले से ही इकट्ठा किया गया था।
ुपढ़ें: जवानों को मिली बड़ी सफलता... 22 लाख के इनामी नक्सली-दंपती समेत 4 ने किया सरेंडर
इस कथित जन अदालत में नक्सलियों ने दो आदिवासी युवकों की पिटाई की। इस सभी पर नक्सलियों ने पुलिस को जानकारी देने और उनकी गतिविधियों के बारे में सूचना देने का आरोप लगाया। इसके बाद माओवादियों ने मनेश नुरुटी की हत्या कर दी। नक्सलियों ने परतापुर थाना इलाके में बैनर लगाकर इस घटना की जानकारी दी थी।
पढ़ें: नक्सली हमले में शहीद हुए DRG जवान दिनेश नाग को अंतिम विदाई,सेना ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर
नक्सलियों की परतापुर एरिया कमेटी ने इस हत्याकांड की जिम्मेदारी लेते हुए पखांजूर थाना के प्रभारी लक्षण केंवट और अन्य पुलिस अधिकारियों पर आदिवासियों पर गोपनीय सैनिक के तौर पर काम कराने का आरोप लगाया था। इसके साथ ही नक्सलियों ने कोंगे पंचायत के सरपंच रामजी धुर्वा, डीआरजी के जोयो, बुद्धु, आयतू, टुब्बा कोरेटी, धनी और अर्जून ताती को भी मौत की सजा देने की धमकी दी थी।
पढ़ें: बीजापुर में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ जारी: दो जवान घायल, रायपुर एयरलिफ्ट
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर
Naxal violence in Kanker | महेश नरेटी की हत्या | Tricolor | नक्सलवाद | छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद | कांकेर में नक्सली जनअदालत | नक्सलियों की जनअदालत | आदिवासी युवक की हत्या | छत्तीसगढ़ न्यूज | सीजी न्यूज | छत्तीसगढ़ की खबर | छत्तीसगढ़ की खबरें
पढ़ें: लगातार ऑपरेशन से बौखलाए नक्सली, जन अदालत लगाकर ग्रामीण को दी मौत की सजा
नक्सली स्मारक पर फहराया तिरंगा
ग्रामीणों को दी थी धमकी
पुलिस की मुखबिरी का आरोप
ुपढ़ें: जवानों को मिली बड़ी सफलता... 22 लाख के इनामी नक्सली-दंपती समेत 4 ने किया सरेंडर
2 युवकों की पिटाई
पढ़ें: नक्सली हमले में शहीद हुए DRG जवान दिनेश नाग को अंतिम विदाई,सेना ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर
परतापुर एरिया कमेटी ने ली जिम्मेदारी
पढ़ें: बीजापुर में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ जारी: दो जवान घायल, रायपुर एयरलिफ्ट
FAQ
- सवाल 1: "कांकेर नक्सली हिंसा (Kanker
Naxal Violence ) की मुख्य वजह क्या थी?"
जवाब: मुख्य वजह यह थी कि मनेश नरेटी (Manesh Nareti) ने 15 अगस्त (Independence Day) को नक्सल स्मारक में तिरंगा फहराया और “भारत माता की जय” के नारे लगाए। इस कार्य को नक्सलियों ने प्रतिशोध (retaliation) तक मान लिया और परिणामस्वरूप हत्या कर दी। - सवाल 2: "क्या नक्सलियों ने सिर्फ मनेश को ही निशाना बनाया?"
जवाब: नहीं। उन्होंने मनेश पर पुलिस को सूचना देने का आरोप लगाया, साथ ही गांव के अन्य दो आदिवासी युवकों को भी पिटाई की तथा कई ग्रामीण नेताओं और पुलिस अधिकारियों को खुलेआम धमकी दी। - सवाल 3 : माओवादी परतापुर एरिया कमेटी ने क्या दावा किया?
जवाब: इस कमेटी ने हत्या की जिम्मेदारी स्वीकार की और आरोप लगाया कि सुरक्षा बल आदिवासियों को गोपनीय सैनिक (secret soldiers) की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने कई स्थानीय नेताओं को मौत की सजा देने की धमकी दी।
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्सऔरएजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापनऔरक्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर
Naxal violence in Kanker | महेश नरेटी की हत्या | Tricolor | नक्सलवाद | छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद | कांकेर में नक्सली जनअदालत | नक्सलियों की जनअदालत | आदिवासी युवक की हत्या | छत्तीसगढ़ न्यूज | सीजी न्यूज | छत्तीसगढ़ की खबर | छत्तीसगढ़ की खबरें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
By VINAY VERMA