जन अदालत में युवक की हत्या का खुलासा, नक्सली स्मारक पर तिरंगा फहराना था कसूर

Pravesh Shukla | Aug 21, 2025, 14:50 IST
Share
kanker-naxal-violence-manesh-nareti-murder-reveal the sootr
kanker-naxal-violence-manesh-nareti-murder-reveal the sootr

नक्सली हिंसा के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। युवक मनेश नरेटी ने (स्वतंत्रता दिवस) 15 अगस्त को नक्सलियों के स्मारक में तिरंगा फहराया था और भारत माता के जयकारे लगाए थे। इससे बौखलाकर नक्सलियों ने मनेश की हत्या की थी।

कांकेर। नक्सली हिंसा के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। दो दिन पहले नक्सलियों ने जनअदालत लगाकर आदिवासी युवक को मौत के घाट उतार दिया था। इस वारदात की असली वजह अब सामने आई है।

पढ़ें: लगातार ऑपरेशन से बौखलाए नक्सली, जन अदालत लगाकर ग्रामीण को दी मौत की सजा

नक्सली स्मारक पर फहराया तिरंगा

जानकारी के मुताबिक, युवक मनेश नरेटी ने (स्वतंत्रता दिवस) 15 अगस्त को नक्सलियों के स्मारक में तिरंगा फहराया था और भारत माता के जयकारे लगाए थे। इससे बौखलाकर नक्सलियों ने मनेश की हत्या की थी। पूरा मामला कांकेर जिले के बिनागुंडा गांव का है। इस वारदात के बाद से इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

ग्रामीणों को दी थी धमकी

छोटे बेठिया थाना इलाके के बिनागुंडा गांव में सोमवार की रात हथियारबंद नक्सलियों ने जनअदालत लगाकर आदिवासी युवक मनेश नुरुटी को मौत की सजा सुनाई और फिर बेरहमी से उसकी हत्या कर दी थी। इसके साथ ही नक्सलियों ने कई ग्रामीण नेताओं और पुलिस अधिकारियों को भी खुली धमकी दी थी।

पुलिस की मुखबिरी का आरोप

बताया जा रहा है कि बिनागुंडा गांव के मनेश नुरुटी पर नक्सलियों ने पुलिस के लिए मुखबिरी करने का आरोप लगाया। उसे सोमवार की रात उसके घर से उठाकर गांव के बीच ले गए, जहां ग्रामीणों को मीटिंग के नाम पर पहले से ही इकट्ठा किया गया था।

ुपढ़ें: जवानों को मिली बड़ी सफलता... 22 लाख के इनामी नक्सली-दंपती समेत 4 ने किया सरेंडर

2 युवकों की पिटाई

इस कथित जन अदालत में नक्सलियों ने दो आदिवासी युवकों की पिटाई की। इस सभी पर नक्सलियों ने पुलिस को जानकारी देने और उनकी गतिविधियों के बारे में सूचना देने का आरोप लगाया। इसके बाद माओवादियों ने मनेश नुरुटी की हत्या कर दी। नक्सलियों ने परतापुर थाना इलाके में बैनर लगाकर इस घटना की जानकारी दी थी।

पढ़ें: नक्सली हमले में शहीद हुए DRG जवान दिनेश नाग को अंतिम विदाई,सेना ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर

परतापुर एरिया कमेटी ने ली जिम्मेदारी

नक्सलियों की परतापुर एरिया कमेटी ने इस हत्याकांड की जिम्मेदारी लेते हुए पखांजूर थाना के प्रभारी लक्षण केंवट और अन्य पुलिस अधिकारियों पर आदिवासियों पर गोपनीय सैनिक के तौर पर काम कराने का आरोप लगाया था। इसके साथ ही नक्सलियों ने कोंगे पंचायत के सरपंच रामजी धुर्वा, डीआरजी के जोयो, बुद्धु, आयतू, टुब्बा कोरेटी, धनी और अर्जून ताती को भी मौत की सजा देने की धमकी दी थी।

पढ़ें: बीजापुर में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ जारी: दो जवान घायल, रायपुर एयरलिफ्ट

FAQ

  1. सवाल 1: "कांकेर नक्सली हिंसा (Kanker Naxal Violence) की मुख्य वजह क्या थी?"
    जवाब: मुख्य वजह यह थी कि मनेश नरेटी (Manesh Nareti) ने 15 अगस्त (Independence Day) को नक्सल स्मारक में तिरंगा फहराया और “भारत माता की जय” के नारे लगाए। इस कार्य को नक्सलियों ने प्रतिशोध (retaliation) तक मान लिया और परिणामस्वरूप हत्या कर दी।
  2. सवाल 2: "क्या नक्सलियों ने सिर्फ मनेश को ही निशाना बनाया?"
    जवाब: नहीं। उन्होंने मनेश पर पुलिस को सूचना देने का आरोप लगाया, साथ ही गांव के अन्य दो आदिवासी युवकों को भी पिटाई की तथा कई ग्रामीण नेताओं और पुलिस अधिकारियों को खुलेआम धमकी दी।
  3. सवाल 3 : माओवादी परतापुर एरिया कमेटी ने क्या दावा किया?
    जवाब: इस कमेटी ने हत्या की जिम्मेदारी स्वीकार की और आरोप लगाया कि सुरक्षा बल आदिवासियों को गोपनीय सैनिक (secret soldiers) की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने कई स्थानीय नेताओं को मौत की सजा देने की धमकी दी।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर

Naxal violence in Kanker | महेश नरेटी की हत्या | Tricolor | नक्सलवाद | छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद | कांकेर में नक्सली जनअदालत | नक्सलियों की जनअदालत | आदिवासी युवक की हत्या | छत्तीसगढ़ न्यूज | सीजी न्यूज | छत्तीसगढ़ की खबर | छत्तीसगढ़ की खबरें

Tags:
  • छत्तीसगढ़ न्यूज
  • सीजी न्यूज
  • छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद
  • नक्सली
  • हत्या
  • Naxal violence in Kanker
  • नक्सलवाद
  • जन अदालत
  • छत्तीसगढ़ की खबरें
  • कांकेर में नक्सली जनअदालत
  • तिरंगा
  • Tricolor
  • छत्तीसगढ़ की खबर
  • कांकेर
  • Naxal violence
  • आदिवासी युवक की हत्या
  • नक्सलियों की जनअदालत
  • महेश नरेटी की हत्या
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती