चुनाव हारने पर समर्थकों ने महिला पुलिसकर्मी को जमकर पीटा
Marut raj | Feb 21, 2025, 12:05 IST
kanker puswada panchayat election clash with police the sootr
kanker puswada panchayat election clash with police : सरपंच प्रत्याशी रुखमणी कोसम के हारते ही समर्थक भड़क गए। पुलिस बल और मतदान दल पर पथराव किया गया।
kanker puswada panchayat election clash with police : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए वोटिंग वाले दिन महिला पुलिसकर्मी को दौड़ा-दौड़ाकर पीटने का मामला सामने आया है। भीड़ से बचने के लिए दौड़ लगा रही महिला पुलिस खेत में गिर गई। पहले चरण के मतदान यानी 17 फरवरी की इस घटना का वीडियो अब वायरल हो रहा है। भीड़ ने मतपेटी लूटने की कोशिश भी की। घटना कांकेर के पुसवाड़ा पंचायत की है।
ये खबर भी पढ़ें... दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने जवानों पर किया बड़ा हमला, एक जवान शहीद
जानकारी के अनुसार सरपंच प्रत्याशी रुखमणी कोसम के हारते ही समर्थक भड़क गए और रि-काउंटिंग की मांग करने लगे। मतदान दल ने सूचना कोतवाली पुलिस को दी। एएसपी दिनेश सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे। इसके बाद भीड़ और ज्यादा उग्र हो गई।
भीड़ को कंट्रोल करने पुलिस ने लाठीचार्ज किया। रुखमणी कोसम हार से सन्तुष्ट नहीं थी और उनके समर्थक देखते ही देखते आक्रोश में आकर गाली-गलौज और मारपीट पर उतारू हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर समझाया। जब वे नहीं माने तो लाठीचार्ज कर दिया। मामले को शांत करने का प्रयास कर रही पुलिस के लाठीचार्ज से ग्रामीण और भड़क गए, जिससे ग्रामीणों ने पथराव कर दिया।
ये खबर भी पढ़ें.... जवानों से लूटे हथियारों के दम पर मुठभेड़ कर रहे नक्सली
पीठासीन अधिकारी अशोक गोटे ने कोतवाली थाने में शिकायत करते हुए बताया कि हारे हुए प्रत्याशी के कार्यकर्ताओं ने पहले ही उग्र होकर मतपेटी छीनने का प्रयास किया। पुलिस के सहयोग से वापस निकलने के दौरान भी गाड़ियों का घेराव कर मतपेटी छीनने की कोशिश किए। आखिरी तक सफलता हाथ न लगने पर गांव से वापस निकलने के दौरान पथराव कर दिया, जिससे कई शासकीय वाहनों को क्षति हुई है।
ये खबर भी पढ़ें.... Coca Cola बनाने वाली फैक्ट्री के HR ने चुराया सीक्रेट फॉर्मूला, FIR
पुलिसकर्मियों के अनुसार उग्र हुए ग्रामीणों द्वारा पथराव करते हुए दौड़ाने का सिलसिला केवल पुसवाड़ा में ही नहीं थमा बल्कि उन्हें ग्राम पुसावण्ड तक दौड़ाया गया। इस हमले में 7 से 8 पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। डीएसपी अविनाश ठाकुर के अनुसार ग्रामीणों की पहचान कर FIR दर्ज की गई है। पूर्व सरपंच समेत कई लोगों को गिरफ्तार किया है।
ये खबर भी पढ़ें... पिता को मुखाग्नि देनी थी...ड्यूटी कर रहा बेटा बोला-वोटिंग बाद आ पाऊंगा
ये खबर भी पढ़ें... दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने जवानों पर किया बड़ा हमला, एक जवान शहीद
हार स्वीकार करने से किया इनकार
भीड़ को कंट्रोल करने पुलिस ने लाठीचार्ज किया। रुखमणी कोसम हार से सन्तुष्ट नहीं थी और उनके समर्थक देखते ही देखते आक्रोश में आकर गाली-गलौज और मारपीट पर उतारू हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर समझाया। जब वे नहीं माने तो लाठीचार्ज कर दिया। मामले को शांत करने का प्रयास कर रही पुलिस के लाठीचार्ज से ग्रामीण और भड़क गए, जिससे ग्रामीणों ने पथराव कर दिया।
ये खबर भी पढ़ें.... जवानों से लूटे हथियारों के दम पर मुठभेड़ कर रहे नक्सली
मतपेटी छीनने की कोशिश
ये खबर भी पढ़ें.... Coca Cola बनाने वाली फैक्ट्री के HR ने चुराया सीक्रेट फॉर्मूला, FIR
पथराव में कई पुलिसकर्मी घायल
ये खबर भी पढ़ें... पिता को मुखाग्नि देनी थी...ड्यूटी कर रहा बेटा बोला-वोटिंग बाद आ पाऊंगा
FAQ
- त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण में महिला पुलिसकर्मी पर हमला क्यों हुआ था ?
17 फरवरी को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण में कांकेर के पुसवाड़ा पंचायत में सरपंच प्रत्याशी रुखमणी कोसम की हार के बाद उनके समर्थक भड़क गए। हार स्वीकार करने से इनकार करने पर समर्थकों ने पुलिसकर्मियों पर हमला किया, जिसमें महिला पुलिसकर्मी को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया। - घटना के दौरान क्या हुआ था जब भीड़ ने मतपेटी छीनने की कोशिश की थी ?
हार से नाराज प्रत्याशी के समर्थकों ने पहले मतपेटी छीनने की कोशिश की। पुलिस की मदद से जब मतपेटी को सुरक्षित किया गया, तो भीड़ ने गाड़ियों का घेराव किया और पथराव कर दिया, जिससे कई शासकीय वाहनों को नुकसान हुआ और पुलिसकर्मी घायल हो गए। - पथराव की घटना में कितने पुलिसकर्मी घायल हुए और क्या कार्रवाई की गई ?
पथराव की घटना में 7 से 8 पुलिसकर्मी घायल हुए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डीएसपी अविनाश ठाकुर के अनुसार, ग्रामीणों की पहचान कर FIR दर्ज की गई है और पूर्व सरपंच समेत कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava