करणी सेना अध्यक्ष राज शेखावत ने छत्तीसगढ़ पुलिस को फिर धमकाया, गृहमंत्री का नंबर कर दिया सार्वजनिक
Harrison Masih | Nov 18, 2025, 16:52 IST
karni-sena-chief-raj-shekhawat-threatens-cg-police-virendra-tomar-case the sootr
कुख्यात अपराधी वीरेंद्र तोमर के समर्थन में करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज शेखावत खुलकर सरकार और पुलिस के खिलाफ आ गए हैं। शेखावत ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर पुलिस प्रशासन को सख्त चेतावनी दी है।
Raipur. राजधानी में सूदखोरी और धमकी-मारपीट से जुड़े करीब डेढ़ दर्जन मामलों में कुख्यात अपराधी वीरेंद्र तोमर की गिरफ्तारी अब बड़े विवाद का रूप ले चुकी है। गिरफ्तारी के बाद करणी सेना खुलकर पुलिस और राज्य शासन के खिलाफ मैदान में उतर आई है। अब करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज शेखावत ने सोशल मीडिया पर एक और धमकी भरी पोस्ट डालकर विवाद की आग को और तेज कर दिया है।
करणी सेना राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राज शेखावत पर FIR दर्ज, वीरेंद्र तोमर केस में पुलिस और SSP को दी थी धमकी
क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने वीरेंद्र तोमर के जुलूस का किया विरोध, बोले- पुलिसवालों के घर घुसेंगे
करीब चार दिन पहले भी शेखावत ने एक पोस्ट में रायपुर पुलिस के अधिकारियों एसपी और टीआई को खुली चेतावनी दी थी। इसी पोस्ट के आधार पर शनिवार को पुलिस ने उनके खिलाफ शासकीय कर्मचारियों को धमकाने की धारा में एफआईआर दर्ज की। एफआईआर दर्ज होने के बाद शेखावत और अधिक आक्रामक हो गए हैं। रविवार को जारी नई पोस्ट में उन्होंने पुलिस की कार्रवाई को झूठा बताते हुए कहा— “झूठे केस दर्ज करने वालों को ऐतिहासिक अंजाम भुगतना पड़ेगा।"
शेखावत ने घोषणा की है कि 7 दिसंबर को रायपुर में करणी सेना बड़ा प्रदर्शन करेगी। उन्होंने रूबी तोमर की गिरफ्तारी को राजनीतिक और पुलिसिया साजिश बताते हुए इसे वापस लेने की मांग की है। माना जा रहा है कि 7 दिसंबर की रैली के मद्देनजर रायपुर पुलिस सुरक्षा इंतज़ामों को लेकर सतर्क मोड में जा सकती है।
शेखावत की पोस्ट में सबसे ज्यादा विवादित हिस्सा वह है, जिसमें उन्होंने छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा पर सीधा निशाना साधा है। उन्होंने कहा— “ये महाशय जननायक और गृहमंत्री हैं, और हमारी पवित्र करणी सेना को गिरोह बता रहे हैं। सभी करणी सैनिक इन्हें कॉल करें और पूछें कि ऐसा कैसे कहा?”राजनीतिक हलकों में इसे सरकारी मंत्री को उकसाने और जनप्रतिनिधि को धमकाने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है।
सूदखोर वीरेंद्र तोमर 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर, 27 नवंबर को फिर होगी पेशी, रोहित तोमर अब भी फरार
हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र तोमर की आज कोर्ट में पेशी, अंडा ठेला लगाने वाले भाइयों ने कैसे बनाया सूदखोरी और डर का साम्राज्य
पुलिस ने पहले ही शेखावत के खिलाफ एक मामला दर्ज कर लिया है। नए पोस्ट के बाद पुलिस और सख्त रुख अपनाएगी या राजनीतिक स्तर पर बातचीत होगी यह अभी स्पष्ट नहीं है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है, क्योंकि मामला कानून-व्यवस्था से सीधा जुड़ चुका है।
वीरेंद्र तोमर के खिलाफ सूदखोरी, धमकी, मारपीट अवैध वसूली जैसे करीब 15–18 मामले दर्ज हैं। गिरफ्तारी के बाद करणी सेना इसे राजनीतिक प्रतिशोध बता रही है, जबकि पुलिस का दावा है कि उनके पास पर्याप्त सबूत हैं।
सोशल मीडिया पर खुली चेतावनी: कान खोलकर सुन ले पुलिस प्रशासन…
सोशल मीडिया पोस्ट में शेखावत ने पुलिस को सीधे शब्दों में ललकारा है। उन्होंने लिखा— “पुलिस प्रशासन कान खोलकर सुन ले, अब यदि सेना के किसी भी पदाधिकारी पर झूठा केस लगाया तो अंजाम ऐतिहासिक होगा।” इसके साथ ही उन्होंने राज्य के गृहमंत्री विजय शर्मा का मोबाइल नंबर सार्वजनिक करते हुए सेना के कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि “इस नंबर पर कॉल करके पूछें कि करणी सेना को गिरोह कैसे कहा?” यह पहली बार नहीं है जब शेखावत ने ऐसा आक्रामक बयान दिया हो।
इस महाशय ने करणी सेना को “गिरोह” कहा है। यह महाशय जन नायक है, गृहमंत्री है छत्तीसगढ़ के और हमारी माँ करनी की इस न्याय संगत पवित्र करणी सेना को “गिरोह” बता रहे है, देश के सभी करणी सैनिकों को मेरा आदेश है, इन्हे 9425564966, 9300106009 कॉल करे और पूछा जाए हमारी माँ करणी की सेना को… pic.twitter.com/uySfhONRE8
— Dr Raj Shekhawat (@IAMRAJSHEKHAWAT) November 16, 2025
करणी सेना राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राज शेखावत पर FIR दर्ज, वीरेंद्र तोमर केस में पुलिस और SSP को दी थी धमकी
क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने वीरेंद्र तोमर के जुलूस का किया विरोध, बोले- पुलिसवालों के घर घुसेंगे
चार दिन पहले भी दी थी चेतावनी, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
7 दिसंबर को रैली की घोषणा, प्रदेश में कानून-व्यवस्था पर सवाल
गृह मंत्री पर भी सीधा हमला
सूदखोर वीरेंद्र तोमर 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर, 27 नवंबर को फिर होगी पेशी, रोहित तोमर अब भी फरार
हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र तोमर की आज कोर्ट में पेशी, अंडा ठेला लगाने वाले भाइयों ने कैसे बनाया सूदखोरी और डर का साम्राज्य
पुलिस की स्थिति
रूबी तोमर मामला: क्यों विवाद बढ़ा?
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman