वीरेंद्र तोमर केस: करणी सेना अध्यक्ष राज शेखावत बोले, 'थाने में बेटी के कपड़े फाड़े गए, BJP सांसद ने मांगे 5 करोड़'

Harrison Masih | Nov 19, 2025, 17:17 IST
Share
karni-sena-raj-shekhawat-alleges-police-bjp-mp-virendra-tomar-case the sootr
karni-sena-raj-shekhawat-alleges-police-bjp-mp-virendra-tomar-case the sootr

वीरेंद्र सिंह तोमर के जुलूस और गिरफ्तारी के तरीके पर क्षत्रिय करणी सेना के अध्यक्ष डॉ. राज शेखावत ने कड़ा रुख अपनाया है। शेखावत ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा है कि थाने में वीरेंद्र तोमर की बेटी के कपड़े फाड़े गए और महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार किया गया।

Raipur. छत्तीसगढ़ में सूदखोरी, जबरन वसूली और दहशत फैलाने के आरोप में गिरफ्तार किए गए वीरेंद्र सिंह तोमर के मामले ने अब एक बड़ा राजनीतिक और सामाजिक मोड़ ले लिया है। राष्ट्रीय क्षत्रिय करणी सेना के संस्थापक और अध्यक्ष डॉ. राज शेखावत ने इस पूरे मसले पर बेहद आक्रामक बयान देते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। शेखावत ने पुलिस पर थाने में महिलाओं से बदतमीजी करने और कपड़े फाड़ने का आरोप लगाया है, साथ ही BJP सांसद पर 5 करोड़ रुपए मांगने का सनसनीखेज दावा किया है।

वीरेंद्र तोमर की गिरफ्तारी और जुलूस पर विरोध

वीरेंद्र सिंह तोमर, जो 5 महीने से फरार थे, को रायपुर पुलिस ने 9 नवंबर को ग्वालियर से गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा तोमर का जुलूस निकाला गया, जिस पर करणी सेना ने कड़ी आपत्ति जताई। डॉ. राज शेखावत ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उन्हें न्याय प्रक्रिया के तहत कार्रवाई से कोई समस्या नहीं थी, लेकिन जिस तरह से तोमर का जुलूस निकाला गया और बेहोश होने के बाद भी जबरन घसीटने की कोशिश हुई, वह पूरी तरह गलत था।

राष्ट्रीय करणी सेना अध्यक्ष राज शेखावत ने छत्तीसगढ़ पुलिस को फिर धमकाया, गृहमंत्री का नंबर कर दिया सार्वजनिक.

करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.राज शेखावत पर FIR दर्ज, वीरेंद्र तोमर केस में पुलिस और SSP को दी थी धमकी

पुलिस और सांसद पर गंभीर आरोप

शेखावत ने पुलिस और एक BJP सांसद और पुलिस पर गंभीर आरोप लगाएं हैं। उन्होंने कहा- "पुलिस वालों ने तोमर के घर की महिलाओं के साथ थाने में बदतमीजी की है। हमारी बेटी के कपड़े फाड़े गए।" उन्होंने आशंका जताई कि तोमर के भाई रोहित तोमर का एनकाउंटर हो सकता है। शेखावत ने दावा किया कि मामले को रफा-दफा करने के लिए BJP सांसद ने 5 करोड़ रुपए मांगे थे, और पैसे नहीं देने पर यह टारगेटेड कार्रवाई की जा रही है।

शेखावत ने दी खुली चुनौती और गृहमंत्री का नंबर किया सार्वजनिक

अपने आक्रामक रुख के चलते, शेखावत ने पुलिस को खुली चुनौती दी है। पुलिस द्वारा शासकीय कर्मचारियों को धमकाने की धारा में FIR दर्ज होने के बाद शेखावत और आक्रामक हो गए हैं। उन्होंने घोषणा की थी कि वह 19 नवंबर को छत्तीसगढ़ पहुँच रहे हैं और पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर सकती है तो कर ले। उन्होंने पुलिस की कार्रवाई को झूठा बताते हुए कहा, "झूठे केस दर्ज करने वालों को ऐतिहासिक अंजाम भुगतना पड़ेगा।"

गृहमंत्री का नंबर सार्वजनिक: शेखावत ने पिछले दिनों राज्य के गृहमंत्री विजय शर्मा का मोबाइल नंबर भी सार्वजनिक कर दिया था और कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया था कि 'इस नंबर पर कॉल करके पूछें कि करणी सेना को गिरोह कैसे कहा?'

रायपुर पुलिस ने निकाला हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र तोमर का जुलूस, रास्ते में हुआ बेहोश

हाईकोर्ट ने खारिज की हिस्ट्रीशीटर तोमर ब्रदर्स की अग्रिम जमानत, पत्नियों और भतीजे को मिली राहत

7 दिसंबर को रायपुर में बड़ा प्रदर्शन

डॉ. राज शेखावत ने घोषणा की है कि अगर 7 दिसंबर तक तोमर परिवार को न्याय नहीं मिलता है, तो पूरा क्षत्रिय समाज राजधानी रायपुर में एक बड़ा आंदोलन/प्रदर्शन करेगा। उन्होंने रूबी तोमर की गिरफ्तारी को राजनीतिक और पुलिसिया साजिश बताते हुए उसे वापस लेने की मांग की है। माना जा रहा है कि 7 दिसंबर की इस प्रस्तावित रैली के मद्देनजर रायपुर पुलिस सुरक्षा इंतज़ामों को लेकर सतर्क मोड में जा सकती है। यह मामला अब सूदखोरी के आरोप से हटकर पुलिस-प्रशासन और सामाजिक संगठन के बीच टकराव का रूप ले चुका है।

Tags:
  • करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.राज शेखावत
  • हिस्ट्रीशीटर तोमर ब्रदर्स
  • राष्ट्रीय करणी सेना
  • हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र तोमर
  • डॉ. राज शेखावत
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग