बीजेपी नेत्री विजयलक्ष्मी तिवारी पर घर में घुसकर मारपीट का आरोप, FIR दर्ज
Umeshwari Baghel | Aug 09, 2026, 14:55 IST
BJP नेत्री पर मारपीट का आरोप
कवर्धा में पारिवारिक विवाद को लेकर BJP महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष विजयलक्ष्मी तिवारी समेत तीन लोगों पर मारपीट और धमकी का आरोप लगा है। पुलिस ने BNS की धाराओं में FIR दर्ज कर जांच शुरू की है। तिवारी ने आरोपों को गलत बताया है।
समझें क्या है पूरा मामला
- BJP महिला नेता पर मारपीट का केस दर्ज
- आधी रात घर पहुंचने के बाद खड़ा हुआ विवाद
- बुजुर्ग दंपती से मारपीट का आरोप
- परिवारिक विवाद पहुंचा थाने तक
- विजयलक्ष्मी तिवारी समेत तीन पर FIR
पुलिस के मुताबिक शिकायतकर्ता रवि कुमार शुक्ला ने आवेदन देकर आरोप लगाया कि 5 अगस्त की रात करीब 10 बजे विजयलक्ष्मी तिवारी, वासु तिवारी और विक्की दुबे उनके घर पहुंचे थे। इस दौरान बातचीत के बीच विवाद बढ़ गया और मामला मारपीट तक पहुंच गया।
बुजुर्ग पिता से मारपीट का आरोप
शिकायत में यह भी कहा गया कि पिता को घर से बाहर खींचकर ले जाया गया और उनके साथ गली में मारपीट की गई। वहीं, बीच-बचाव करने पहुंची उनकी मां गंगोत्री शुक्ला के साथ भी मारपीट का आरोप लगाया गया है। परिवार ने दावा किया कि इस घटना में उनकी मां के हाथ में गंभीर चोट आई है।
बेटे ने भी लगाए गंभीर आरोप
रवि शुक्ला का आरोप है कि घटना के बाद अस्पताल ले जाते समय भी विक्की दुबे ने दोबारा विवाद करने की कोशिश की। उन्होंने मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और अस्पताल कर्मचारियों को इसका गवाह बताया है।
पुलिस ने इन धाराओं में दर्ज किया केस
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। मेडिकल रिपोर्ट, घटनास्थल और दोनों पक्षों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विजयलक्ष्मी तिवारी ने आरोपों को बताया गलत
उन्होंने दावा किया कि वह अपनी बेटी की परेशानी को लेकर बातचीत करने गई थीं। उनकी बेटी को ससुराल में परेशान किए जाने की जानकारी मिलने के बाद वह वहां पहुंची थीं। उन्होंने कहा कि उन्होंने किसी के साथ मारपीट नहीं की और जांच में पूरी सच्चाई सामने आ जाएगी। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों के आरोपों की जांच कर रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।
IMP FACTS
शिकायतकर्ता: रवि कुमार शुक्ला।
घटना: 5 अगस्त की रात करीब 10 बजे घर में विवाद।
आरोप: घर में घुसकर गाली-गलौज, मारपीट और धमकी देने का आरोप।
आरोपियों के नाम: विजयलक्ष्मी तिवारी, वासु तिवारी और विक्की दुबे।
शिकायत में 70 वर्षीय बुजुर्ग पिता और परिवार के साथ मारपीट का आरोप लगाया गया।
पुलिस ने BNS की धारा 115(2), 296, 3(5) और 351(3) के तहत केस दर्ज किया।
विजयलक्ष्मी तिवारी ने आरोपों को गलत बताते हुए इसे पारिवारिक विवाद बताया है
FAQ
- विजयलक्ष्मी तिवारी पर FIR क्यों दर्ज हुई?
उन पर घर में घुसकर मारपीट, गाली-गलौज और धमकी देने का आरोप लगाया गया है। - FIR में किन लोगों को आरोपी बनाया गया है?
FIR में विजयलक्ष्मी तिवारी, वासु तिवारी और विक्की दुबे के नाम शामिल हैं। - विजयलक्ष्मी तिवारी का इस मामले पर क्या कहना है?
उन्होंने आरोपों को गलत बताया है और इसे पारिवारिक विवाद बताते हुए जांच में सच्चाई सामने आने की बात कही है।
यह खबरें भी पढ़े....
BJP Mahila Morcha अध्यक्ष के बेटे ने दो युवकों पर तानी पिस्टल!, देखें वीडियो
बिलासपुर में बुर्का पहनकर घर में घुसे बदमाश, दंपती से मारपीट कर जेवर लूटे
IPC अब भारतीय न्याय संहिता, एक जुलाई से लागू होंगे 3 नए क्रिमिनल लॉ
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
By VINAY VERMA
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
By Ashish Bhardwaj
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
By Arohi Raj
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड
By Umeshwari Baghel