भाजपा नेता से 41.30 लाख की ठगी,खनिज निगम चेयरमैन बनाने का झांसा देकर लिए पैसे,FIR दर्ज

Harrison Masih | Published:
Share
keshkal-bjp-leader-cheating-mineral-chairman-scam-chhattisgarh-41-lakh
keshkal-bjp-leader-cheating-mineral-chairman-scam-chhattisgarh-41-lakh

छत्तीसगढ़ में भाजपा नेता से खनिज निगम का चेयरमैन बनाने का झांसा देकर ठगों ने 41.30 लाख की ठगी की। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है।

छत्तीसगढ़ में एक भाजपा नेता से खनिज निगम का चेयरमैन बनाने का झांसा देकर लाखों की ठगी का मामला सामने आया है। शातिर ठगों ने खुद को भाजपा और आरएसएस से जुड़ा हुआ बताकर भरोसा दिलाया और तीन करोड़ की मांग की। इस धोखाधड़ी में कुल 41 लाख 30 हजार रूपए ऐंठे गए। पीड़ित भाजपा नेता ने केशकाल थाने में एफआईआर दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

ये खबर भी पढ़ें... डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर रिटायर्ड कर्मचारी से 32 लाख की साइबर ठगी,ऐसे भेजा फर्जी वारंट

मामला क्या है?

केशकाल निवासी भाजपा कोर ग्रुप के सदस्य और पूर्व जिला अध्यक्ष संतोष कटारिया ने आरोप लगाया है कि काजल जोशी उर्फ कोमल इंगुले और राजीव सोनी नामक व्यक्तियों ने उन्हें ठगा। दोनों ने खुद को दिल्ली और नागपुर निवासी बताकर भाजपा और आरएसएस से जुड़ा बताया। उन्होंने केंद्र सरकार और छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ मंत्रियों से नजदीकी संबंध होने का दावा किया और खनिज निगम का चेयरमैन बनाने का प्रलोभन दिया।

ये खबर भी पढ़ें... सरकारी नौकरी का झांसा देकर 4.5 करोड़ की ठगी: फर्जी नियुक्ति पत्र बांटकर युवाओं को बनाया शिकार

ठगी की पूरी कहानी:

12 अगस्त 2024: राजीव सोनी ने काजल जोशी से कटारिया की मुलाकात कराई।

20 अगस्त 2024: दिल्ली में 20 लाख रुपए कैश में दिए गए।

26 सितंबर 2024: व्हाट्सऐप के जरिए भेजे गए QR कोड पर 1.30 लाख रूपए ट्रांसफर किए।

अक्टूबर 2024: रायपुर के होटल क्लार्क इन में दोनों आरोपियों को 20 लाख रूपए कैश दिए गए।

कुल राशि: ₹41,30,000

ये खबर भी पढ़ें... फर्जी नियुक्ति पत्र बांटने वाली महिला वकील गिरफ्तार, नौकरी के नाम पर लाखों की ठगी

शक होने पर खुला राज

जब कटारिया का नाम निगम मंडलों की नियुक्ति सूची में नहीं आया और आरोपियों ने फोन उठाना बंद कर दिया, तब उन्हें संदेह हुआ। भाजपा के अन्य नेताओं से संपर्क करने पर पता चला कि काजल जोशी नाम की कोई महिला पार्टी से जुड़ी ही नहीं है। बाद में काजल जोशी का असली नाम कोमल इंगुले सामने आया।


ये खबर भी पढ़ें... डॉक्टर को आया फोन कॉल, कहा-बेटे को दिला देंगे मेडिकल में सीट, 54 लाख की ठगी



1️⃣ राजनीतिक पद का झांसा
भाजपा नेता संतोष कटारिया से खनिज निगम का चेयरमैन बनाने के नाम पर 41.30 लाख रुपये की ठगी हुई।

2️⃣ फर्जी पहचान का खेल
आरोपियों ने खुद को भाजपा और आरएसएस से जुड़ा बताते हुए केंद्रीय मंत्रियों से पहचान होने का दावा किया।

3️⃣ कैश और ऑनलाइन पेमेंट
ठगों को 20 लाख कैश दिल्ली में, 1.30 लाख QR कोड से और 20 लाख रायपुर में होटल में कैश दिए गए।

4️⃣ संपर्क टूटा, हुआ शक
कुर्सी नहीं मिलने और फोन बंद होने पर नेता को ठगी का एहसास हुआ, पार्टी से पूछताछ में सच्चाई सामने आई।

5️⃣ FIR दर्ज, जांच शुरू
केशकाल थाने में मामला दर्ज किया गया है, पुलिस ने दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।



एफआईआर दर्ज, आरोपियों की तलाश

पीड़ित संतोष कटारिया ने पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए केशकाल पुलिस ने धोखाधड़ी की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। फिलहाल दोनों आरोपियों के मोबाइल फोन स्विच ऑफ आ रहे हैं।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧



Tags:
  • CG News
  • CG Fraud Case
  • भाजपा नेता से 41लाख की ठगी
  • केशकाल भाजपा नेता से ठगी
  • Keshkal BJP leader cheated
  • भाजपा नेता संतोष कटारिया
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर