सरकारी नौकरी का झांसा देकर 4.5 करोड़ की ठगी: फर्जी नियुक्ति पत्र बांटकर युवाओं को बनाया शिकार
Harrison Masih | Jul 19, 2025, 15:25 IST
CG fake job appointment letters fraud 4.5 crores the sootr
छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी के नाम पर 15 से अधिक युवाओं से 4.5 करोड़ की ठगी, फर्जी नियुक्ति पत्र देकर बेरोजगारों को शिकार बनाया गया, FIR दर्ज।
छत्तीसगढ़ में फर्जीवाड़े का बड़ा मामला सामने आया है, जिसमें सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर प्रदेश भर के युवाओं से करीब 4.5 करोड़ रुपए की ठगी की गई है। ठगों ने खाद्य और नागरिक आपूर्ति निरीक्षक, सीएसपीडीसीएल सहायक अभियंता और एनटीपीसी इंजीनियर की फर्जी नियुक्तियां देकर बेरोजगार युवाओं को निशाना बनाया। इस गोरखधंधे का खुलासा उस वक्त हुआ जब पीड़ित जॉइनिंग के लिए पहुंचे और उन्हें फर्जीवाड़े का अहसास हुआ।
ये खबर भी पढ़ें... शादी और नौकरी का झांसा देकर लूट लिए लाखों रुपए, केस दर्ज
अंबिकापुर निवासी मुख्य आरोपी रजत कुमार गुप्ता ने बाकायदा नियुक्ति पत्र बांटे, जिनमें सरकारी विभागों की मुहरें और हस्ताक्षर फर्जी तरीके से शामिल किए गए थे। इसके लिए उसने अलग-अलग पदों के नाम पर अलग-अलग रेट तय किए – जैसे 20 लाख रुपए में फूड इंस्पेक्टर और 15 लाख में एनटीपीसी इंजीनियर की पोस्ट। कुछ युवाओं से साक्षात्कार और मेरिट सूची का हवाला देकर ठगी की गई।
ये खबर भी पढ़ें... रेलवे टीटीई ने नौकरी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार
दुर्ग की सीएमएचओ कार्यालय की कर्मचारी प्रिया देशमुख, बिलासपुर और बलौदाबाजार के 14 से अधिक युवाओं को ठगों ने निशाना बनाया।
बिलासपुर निवासी मोनीषा सिंह ने इस मामले में एफआईआर दर्ज करवाई है और प्रिया देशमुख को भी इसमें आरोपी बताया गया है।
दूसरी ओर, प्रिया देशमुख ने खुद को पीड़िता बताते हुए एफआईआर में बताया कि रजत गुप्ता, उसकी पत्नी ओमलक्ष्मी, कंप्यूटर केयर रायपुर के संचालक और एक अन्य व्यक्ति इस ठगी में शामिल हैं।
ये खबर भी पढ़ें... अंबिकापुर में मुस्लिम व्यक्ति ने आदिवासी युवतियों को दिया नौकरी का झांसा, मैरिज एफिडेविट बनवाने पहुंचा, पुलिस ने हिरासत में लिया
जब सभी पीड़ित सरकारी दफ्तरों में जॉइनिंग के लिए पहुंचे, तब उन्हें पता चला कि जिन नियुक्ति पत्रों के आधार पर वे आए हैं, वे फर्जी हैं।
सीएसपीडीसीएल में सहायक अभियंता, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निरीक्षक, और एनटीपीसी इंजीनियर के नाम पर लोगों से पैसे वसूल कर उन्हें फर्जी नियुक्ति पत्र दे दिए गए थे।
इन फर्जी आदेशों में पुरानी परीक्षाओं (22 फरवरी 2022) और इंटरव्यू (18 जनवरी 2021) का हवाला देते हुए जॉइनिंग डेट और मासिक वेतन भी उल्लेखित था।
फर्जी नियुक्ति पत्र में ये जानकारियां थीं शामिल:
फिलहाल, पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कई नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, जबकि मुख्य सरगना रजत गुप्ता फिलहाल फरार है। ठगी का यह मामला पूरे प्रदेश के बेरोजगारों के लिए चेतावनी है कि किसी भी नियुक्ति पत्र की विधिवत जांच-पड़ताल और सत्यापन जरूरी है।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
ये खबर भी पढ़ें... शादी और नौकरी का झांसा देकर लूट लिए लाखों रुपए, केस दर्ज
कैसे दिया गया नौकरी का झांसा?
ये खबर भी पढ़ें... रेलवे टीटीई ने नौकरी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार
किन्हें बनाया गया शिकार?
बिलासपुर निवासी मोनीषा सिंह ने इस मामले में एफआईआर दर्ज करवाई है और प्रिया देशमुख को भी इसमें आरोपी बताया गया है।
दूसरी ओर, प्रिया देशमुख ने खुद को पीड़िता बताते हुए एफआईआर में बताया कि रजत गुप्ता, उसकी पत्नी ओमलक्ष्मी, कंप्यूटर केयर रायपुर के संचालक और एक अन्य व्यक्ति इस ठगी में शामिल हैं।
ये खबर भी पढ़ें... अंबिकापुर में मुस्लिम व्यक्ति ने आदिवासी युवतियों को दिया नौकरी का झांसा, मैरिज एफिडेविट बनवाने पहुंचा, पुलिस ने हिरासत में लिया
कैसे हुआ खुलासा?
सीएसपीडीसीएल में सहायक अभियंता, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निरीक्षक, और एनटीपीसी इंजीनियर के नाम पर लोगों से पैसे वसूल कर उन्हें फर्जी नियुक्ति पत्र दे दिए गए थे।
इन फर्जी आदेशों में पुरानी परीक्षाओं (22 फरवरी 2022) और इंटरव्यू (18 जनवरी 2021) का हवाला देते हुए जॉइनिंग डेट और मासिक वेतन भी उल्लेखित था।
आरोपी ने खुद बनाई एक नौकरी नेटवर्क की स्कीम एनटीपीसी की फर्जी नियुक्तियों में जनरल मैनेजर आर.सी. पटनायक के हस्ताक्षर दर्शाए गए हैं। एक अन्य एफआईआर में प्रिया देशमुख और रजत गुप्ता के बीच नायब तहसीलदार बनाने के लिए 50 लाख की सौदेबाजी का भी खुलासा हुआ है। रजत ने प्रिया से 25 लाख अग्रिम लेकर बाकी रकम नौकरी लगने के बाद मांगने की बात की थी।
- विभाग: खाद्य नागरिक आपूर्ति, सीएसपीडीसीएल, एनटीपीसी
- पदनाम: निरीक्षक, सहायक अभियंता, असिस्टेंट इंजीनियर
- नियुक्ति तिथि, परीक्षा की तिथि और साक्षात्कार की झूठी जानकारी
- नकली हस्ताक्षर: जितेंद्र कुमार शुक्ला (संचालक), आर.सी. पटनायक (जनरल मैनेजर, एनटीपीसी)
- वेतन विवरण: ₹39,000 प्रति माह + ₹1,750 एलाउंस
|
पुलिस जांच जारी, मुख्य आरोपी फरार
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्सऔर एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापनऔरक्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj