लापरवाही पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: लिपिक बर्खास्त, बाकी की वेतनवृद्धि रोकी गई

Harrison Masih | Jul 02, 2025, 21:28 IST
Share
korba administration action clerk dismissed four's salary increment stopped the sootr
korba administration action clerk dismissed four's salary increment stopped the sootr

कोरबा जिला प्रशासन ने वर्षों से लंबित चल रही विभागीय जांचों का निपटारा करते हुए छह कर्मचारियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की है। इनमें एक कर्मचारी को बर्खास्त कर दिया गया।

कोरबा जिला प्रशासन ने वर्षों से लंबित चल रही विभागीय जांचों का निपटारा करते हुए छह कर्मचारियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की है। इनमें एक कर्मचारी को बर्खास्त कर दिया गया, जबकि अन्य पांच के खिलाफ वेतनवृद्धि रोकने जैसे दंडात्मक आदेश जारी किए गए हैं। कलेक्टर अजीत बसंत ने यह आदेश जारी किया।

ये खबर भी पढ़ें... PM आवास योजना में रिश्वत मांगने का मामला, रोजगार सहायक बर्खास्त

1. बिना सूचना अनुपस्थित रहने पर बर्खास्तगी

पाली विकासखंड के तहसील कार्यालय में पदस्थ सहायक ग्रेड-02 कमल कुमार यादव 16 जून 2016 से लगातार अनुपस्थित थे। उन्होंने अपनी अनुपस्थिति की कोई सूचना भी विभाग को नहीं दी थी। जांच में आरोप सही पाए जाने पर उन्हें सेवा से बर्खास्त कर दिया गया।

2. घूस मांगने वाले पटवारी पर कार्रवाई

विमल सिंह, पटवारी (निलंबित), पर ऋण पुस्तिका और अन्य राजस्व कार्यों के लिए 10,000 से 80,000 रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप था। विभागीय जांच में आरोप प्रमाणित पाए गए। उन्हें दो वेतनवृद्धियों की संचयी प्रभाव से रोक के साथ निलंबन से बहाल किया गया है। इसके साथ ही उनकी विभागीय जांच समाप्त मानी गई।

ये खबर भी पढ़ें... बस में नर्स ने की युवक से मारपीट, भड़के लोगों ने किया दमोह में थाने का घेराव, बर्खास्तगी की मांग

3. नामांतरण में गड़बड़ी करने वाले पटवारी पर कार्रवाई

बरपाली तहसील के मोहनलाल कैवर्त, पटवारी (निलंबित), पर बिना अधिकृत आदेश के भुइया ID में गलत नामांतरण प्रविष्टि करने का आरोप था। उन्होंने भूमि खसरा नंबर 1403/3 को पूर्व आदेश विकल्प का दुरुपयोग कर कई लोगों के नाम पर चढ़ाया और खुद डिजिटल हस्ताक्षर कर प्रमाणित भी किया। जांच में आरोप सिद्ध होने पर दो वेतनवृद्धियां संचयी प्रभाव से रोकी गईं और उन्हें भी बहाल कर विभागीय जांच समाप्त की गई।

ये खबर भी पढ़ें...रिटायरमेंट के दिन नर्मदापुरम के डिप्टी रेंजर हरगोविंद मिश्रा को बर्खास्तगी का झटका, ये है मामला

4. अनाधिकृत अनुपस्थिति पर कार्रवाई

मनोज कुमार गोभिल, सहायक ग्रेड-02, पूर्व में तहसीलदार अजगरबहार और वर्तमान में तहसीलदार दीपका कार्यालय में पदस्थ हैं। स्थानांतरण के बाद नवीन पदस्थापन स्थल पर अनधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने पर उनके खिलाफ विभागीय जांच हुई। आरोप प्रमाणित होने पर एक वेतनवृद्धि संचयी प्रभाव से रोकी गई।

ये खबर भी पढ़ें... इंदौर नगर निगम के उद्यान अधिकारी चेतन पाटिल बर्खास्त, EOW की छापेमारी में सामने आया था घोटाला

प्रशासन का सख्त संदेश

इन कार्रवाइयों से स्पष्ट है कि कोरबा जिला प्रशासन अनियमितताओं और लापरवाही के मामलों में अब और नरमी बरतने के मूड में नहीं है। वर्षों से लंबित जांचों को तेजी से निपटाया जा रहा है, जिससे सरकारी कर्मचारियों को ईमानदारी से कार्य करने का संदेश मिल रहा है।

कलेक्टर अजीत बसंत ने यह स्पष्ट किया है कि जनसेवा के कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही, भ्रष्टाचार या अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

कोरबा जिला प्रशासन की कार्रवाई | कोरबा लिपिक बर्खास्त | चार कर्मचारियों की वेतनवृद्धि रुकी | Korba district administration Action | Chattisgarh News | Korba News

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • Korba News
  • Chattisgarh News
  • कोरबा जिला प्रशासन की कार्रवाई
  • कोरबा लिपिक बर्खास्त
  • चार कर्मचारियों की वेतनवृद्धि रुकी
  • Korba district administration Action
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा