Kumbh special Train: कुंभ तीर्थ यात्रियों के लिए चलेंगी 4 स्पेशल ट्रेन

Kanak Durga Jha | Dec 25, 2024, 13:26 IST
Share
Kumbh special Train 4 special trains for Kumbh pilgrims
Kumbh special Train 4 special trains for Kumbh pilgrims

Kumbh special Train: प्रयागराज में महाकुंभ मेला के दौरान विशाखापट्टनम से गोरखपुर के बीच चार कुंभ स्पेशल ट्रेनें तीर्थ यात्रियों के लिए चलेंगी।

Kumbh special Train: प्रयागराज में महाकुंभ मेला के दौरान विशाखापट्टनम से गोरखपुर के बीच चार कुंभ स्पेशल ट्रेनें तीर्थ यात्रियों के लिए चलेंगी। इस ट्रेन से रायपुर स्टेशन से लेकर उमरिया स्टेशन तक सफर कर सकेंगे। इसके अलावा दुर्ग, बिलासपुर और रायगढ़ स्टेशन से भी कुंभ स्टेशन ट्रेन की सुविधा छत्तीसगढ़ के लोगों को मिलेगी।

रेल अफसरों के अनुसार ट्रेन नंबर 08530/08529 विशाखपट्टनम-पंडित दीनदयाल उपाध्याय-विशाखपट्टनम और ट्रेन नंबर 08562/08561 विशाखपट्टनम-गोरखपुर-विशाखपट्टनम कुम्भ स्पेशल ट्रेन चलाने की समय सारिणी जारी कर दी गई है। इसके साथ ही इन ट्रेनों में रिजर्वेशन चालू है। क्योंकि, महाकुंभ पुण्य स्नान मेला 13 जनवरी से शुरू होने जा रहा है, जो 26 फरवरी तक चलेगा। इस दौरान छत्तीसगढ़ समेत देश के सभी प्रांतों से लोग गंगा स्नान करने जाते हैं।

अबूझमाड़ को घेरेगी स्पेशल फोर्स, कुछ ही दिनों बाद शुरू होगा बड़ा ऑपरेशन

इन तारीखों में चलेगी ये कुंभ स्पेशल ट्रेन

ट्रेन नंबर 08530 विशाखपट्टनम से 9, 16 व 23 जनवरी तथा 06, 20 व 27 फरवरी यानी प्रत्येक गुरुवार को शाम 5.35 बजे रवाना होकर दूसरे दिन शुक्रवार को सुबह 04.55 बजे रायपुर और उसलापुर स्टेशन से होकर कटनी के रास्ते चलेगी। इसी तरह पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन से 11, 18 व 25 जनवरी, 08 व 22 फरवरी तथा 01 मार्च यानी प्रत्येक शनिवार को विशाखापट्टनम के लिए चलेगी। इस ट्रेन में 01 एसएलआरडी, 04 सामान्य, 08 शयनयान, 02 एसीथ्री इकोनॉमिक, 04 एसी टू तथा 01 जनरेटर कार सहित 20 एलएचबी कोच रहेगा।

दूसरी ट्रेन नंबर 08562/08561 विशाखपट्टनम-गोरखपुर कुंभ स्पेशल के नाम से चलेगी। यह ट्रेन विशाखपट्टनम से 05 व 19 जनवरी तथा 16 फरवरी रविवार के दिन रात 10.20 बजे रवाना होकर दूसरे दिन दोपहर 1.55 बजे रायगढ़, चांपा, बिलासपुर, पेंड्रारोड, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया स्टेशन से होकर गोरखपुर पहुंचेगी और इसी रास्ते से ट्रेन नंबर 08561 गोरखपुर-विशाखपट्टनम के लिए 08 व 22 जनवरी तथा 19 फरवरी यानी बुधवार को चलेगी। इस ट्रेन में 01 एसएलआरडी, 04 सामान्य, 08 शयनयान, 02 एसीथ्री इकोनॉमिक, 04 एसी टू तथा 01 जनरेटर कार सहित 20 एलएचबी कोच है।

Mahtari Vandan Scheme में लोगों ने किया Scam... 15000 फॉर्म रिजेक्ट

FAQ

  1. कुंभ स्पेशल ट्रेन किन प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी?
    कुंभ स्पेशल ट्रेन रायपुर, उसलापुर, कटनी, रायगढ़, चांपा, बिलासपुर, पेंड्रारोड, अनूपपुर, शहडोल और उमरिया जैसे प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी।
  2. कुंभ स्पेशल ट्रेन नंबर 08530/08529 की समय सारिणी क्या है?
    ट्रेन नंबर 08530 विशाखपट्टनम से 9, 16, 23 जनवरी और 6, 20, 27 फरवरी को प्रत्येक गुरुवार शाम 5:35 बजे रवाना होगी और अगले दिन शुक्रवार सुबह 4:55 बजे रायपुर और उसलापुर स्टेशन से होकर कटनी के रास्ते पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन 11, 18, 25 जनवरी और 8, 22 फरवरी तथा 1 मार्च को प्रत्येक शनिवार विशाखपट्टनम के लिए चलेगी।
  3. ट्रेन नंबर 08562/08561 विशाखपट्टनम-गोरखपुर कुंभ स्पेशल की यात्रा कब होगी?
    ट्रेन नंबर 08562 विशाखपट्टनम से 5, 19 जनवरी और 16 फरवरी को रविवार रात 10:20 बजे रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 1:55 बजे रायगढ़, चांपा, बिलासपुर, पेंड्रारोड, अनूपपुर, शहडोल और उमरिया स्टेशनों से होकर गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 08561 गोरखपुर से 8, 22 जनवरी और 19 फरवरी को बुधवार को चलेगी।
करोड़पति ठग ने भोपाल में बनाया ठिकाना, गिरफ्तार,Trade Expo trading app

रायपुर में एक महिला ने थाने में दो माह की बच्ची के साथ लगाई खुद को आग

Tags:
  • CG News
  • प्रयागराज
  • cg news in hindi
  • kumbh
  • cg news update
  • cg news hindi
  • cg news today
  • प्रयागराज महाकुंभ मेला
  • प्रयागराज महाकुंभ मेला 2025
  • प्रयागराज महाकुंभ 2025
  • Kumbh special Train
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा