छत्तीसगढ़ शराब घोटाला; सौम्या चौरसिया समेत 3 के खिलाफ 1033 पन्नों का चालान पेश, आ सकते हैं जेल से बाहर

Umeshwari Baghel | Apr 08, 2026, 15:55 IST
Share
liquor-scam-chhattisgarh-soumya-chaurasia-eow-chargesheet-filed-bail-update
liquor-scam-chhattisgarh-soumya-chaurasia-eow-chargesheet-filed-bail-update

छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित ₹3,200 करोड़ शराब घोटाले में नया मोड़ आया है। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) और EOW ने सौम्या चौरसिया, केके श्रीवास्तव और देवेंद्र डड़सेना के खिलाफ 1500 पेज का चालान एसीबी कोर्ट में पेश किया।

NEWS IN SHORT

  • शराब घोटाले में सौम्या चौरसिया, केके श्रीवास्तव और देवेंद्र डड़सेना पर नया चालान पेश ।
  • 3200 करोड़ के घोटाले में एसीबी ने 1033 पन्नो का चालान पेश किया हैं।
  • सौम्या और श्रीवास्तव पूर्व सीएम भूपेश बघेल के करीबी रहे हैं।
  • डड़सेना को कई सालों बाद गिरफ्तार किया गया था।
  • सौम्या को उच्च न्यायालय से शर्तों के साथ जमानत मिली थी।

NEWS IN DETAIL

शराब घोटाले में नया चालान पेश

Raipur : छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित 3200 करोड़ के शराब घोटाले में एसीबी ने सौम्या चौरसिया, केके श्रीवास्तव और देवेंद्र डड़सेना के खिलाफ नया चालान पेश किया है।

यह चालान एसीबी की तरफ से एसीबी कोर्ट में 1033 पन्नो का पेश किया गया है, जिसमें पैसों के लेन-देन और शराब घोटाले में इनकी भूमिका के बारे में जानकारी दी गई है।

सौम्या चौरसिया और केके श्रीवास्तव दोनों पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी रहे हैं, जबकि देवेंद्र डड़सेना, पीसीसी के फरार कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के करीबी रहे हैं। डड़सेना को लंबे समय से फरार रहने के बाद गिरफ्तार किया गया था।

सौम्या चौरसिया की रिहाई की शर्त

सौम्या चौरसिया को पहले कोयला घोटाले में गिरफ्तार किया गया था, जहां वह दो साल तक जेल में रहीं। इसके बाद, सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद उन्हें रिहाई मिली थी।

अब, शराब घोटाले में उनकी गिरफ्तारी हुई है, जिसे लेकर उन्होंने उच्च न्यायालय में जमानत याचिका दायर की थी। हालांकि, पहले याचिका खारिज हो गई थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद हाई कोर्ट ने त्वरित सुनवाई की और उन्हें शर्तों के साथ जमानत दे दी।

चालान और जमानत की शर्तें

चालान पेश होने के बाद, सौम्या और श्रीवास्तव को शर्तों के तहत जमानत मिल सकती है। यह साफ हो गया है कि शराब घोटाले में इनकी भूमिका को उजागर किया गया है और जमानत मिलने के बाद दोनों जेल से बाहर आ सकते हैं।

इस चालान में पीसीसी और सौम्या चौरसिया की भूमिका को स्पष्ट किया गया है। यह केस लगातार राजनीतिक चर्चाओं का हिस्सा बना हुआ है और जांच एजेंसियों पर राजनीतिक षड्यंत्र के आरोप भी लगाए जा रहे हैं।

यह खबरें भी पढ़े...

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला : सौम्या चौरसिया को हाईकोर्ट ने दी जमानत, लेकिन माननी होंगी ये शर्तें

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला केस : सौम्या चौरसिया की जमानत पर ED को झटका, हाईकोर्ट ने जवाब के लिए 10 दिन देने से किया इनकार

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मनी लॉन्ड्रिंग : शराब घोटाला मामले में सौम्या चौरसिया को नहीं मिली जमानत, चैतन्य की जमानत का आधार बना मांगी थी राहत

कोल घोटाला आरोपी सौम्या चौरसिया : सौम्या चौरसिया और निखिल चंद्राकर की 2.66 करोड़ की संपत्ति की कुर्क, कोल लेवी घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई

Tags:
  • सौम्या चौरसिया
  • छत्तीसगढ़ शराब घोटाला
  • कोल घोटाला आरोपी सौम्या चौरसिया
  • छत्तीसगढ़ शराब घोटाला केस
  • छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मनी लॉन्ड्रिंग
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग