भूपेश बघेल पर बड़ा संकट... ED शराब घोटाले में ले सकती है टारगेट पर

Marut raj | Jan 15, 2025, 16:38 IST
Share
Liquor scam former CM Bhupesh Baghel ED action the sootr
Liquor scam former CM Bhupesh Baghel ED action the sootr

Liquor scam former CM Bhupesh Baghel ED action : ईडी ने भूपेश बघेल सरकार में आबकारी मंत्री रहे कांग्रेस विधायक कवासी लखमा को गिरफ्तार कर लिया है। यह पूरा घोटाला भूपेश बघेल सरकार के कार्यकाल के दौरान हुआ था।

Liquor scam former CM Bhupesh Baghel ED action : छत्तीसगढ़ शराब घोटाला केस में सीएम रहे भूपेश बघेल पर बड़ा सकंट आन खड़ा हुआ है। दरअसल, ईडी ने बुधवार को भूपेश बघेल सरकार में आबकारी मंत्री रहे कांग्रेस विधायक कवासी लखमा को गिरफ्तार कर लिया है। यह पूरा घोटाला भूपेश बघेल सरकार के कार्यकाल के दौरान होना बताया जा रहा है। ऐसे में बघेल की कैबिनेट के मेंबर को गिरफ्तार किए जाने के बाद अब इस मामले में सीधे पूर्व सीएम भूपेश बघेल तक पहुंच सकती है।

शराब घोटाला केस में ED ने कवासी लखमा और उनके बेटे को फिर बैठाया

अब तक की सबसे हाई प्रोफाइल गिरफ्तारी

आबकारी मंत्री रहे कांग्रेस विधायक कवासी लखमा की गिरफ्तारी अब तक का सबसे हाईप्रोफाइल मामला है। इस केस में ईडी की ओर से पूर्व आईएएस अफसर अनिल टुटेजा, एपी त्रिपाठी जैसे बड़े ब्यूरोक्रेट्स को ही गिरफ्तार किया गया था। ईडी की ओर से पहली बार सीधे मंत्री को गिरफ्तार किया गया है। इससे साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि आने वाले दिनों में इस मामले में बड़े नामों तक ईडी का एक्शन देखने को मिलेगा।

मिसेज यूनिवर्स बनी छत्तीसगढ़ की सुजैन, 121 देश की सुंदरियों को पछाड़ा

ईडी ने 28 दिसंबर को मारा था छापा

ईडी ने 28 दिसंबर 2023 को कांग्रेस विधायक कवासी लखमा के रायपुर स्थित बंगले तथा उनके बेटे हरीश कवासी के सुकमा स्थित बंगले पर छापामार कार्रवाई की थी। हरीश 10 साल से जिला पंचायत अध्यक्ष हैं। इसके अलावा नगर पालिका अध्यक्ष जगन्नाथ साहू, ठेकेदार अभिषेक भदौरिया सहित रायपुर में कांग्रेस नेताओं के यहां छापामार कार्रवाई की गई थी।

कांग्रेस में होगा बड़ा बदलाव.... दिल्ली पहुंचे बघेल, बैज और महंत

अनपढ़ होने की बात नहीं आई काम

ईडी की पूछताछ के दौरान विधायक लखमा ने दावा किया था कि वे तो अनपढ़ हैं। इसका फायदा अफसरों ने उठाया है। अफसरों ने ही गड़बड़ी की है। उनको अंधेरे में रखा गया था। विधायक लखमा का कहना है कि उन्हें इस घोटाले के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

BJP से पार्षद-अध्यक्ष का टिकट चाहिए तो अपनाएं ये तरीका, मिलेगी सफलता!

Tags:
  • भूपेश बघेल
  • CM Bhupesh Baghel
  • Chhattisgarh liquor scam case
  • कवासी लखमा
  • Supreme Court restrains ED from proceeding in Chhattisgarh liquor scam case
  • Chhattisgarh liquor scam
  • Chhattisgarh liquor scam ED's complaint
  • छत्तीसगढ़ शराब घोटाला
  • छत्तीसगढ़ शराब घोटाला केस
  • kawasi lakhma
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?

By Arohi Raj

वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड

By Umeshwari Baghel

हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड