कांग्रेस में होगा बड़ा बदलाव.... दिल्ली पहुंचे बघेल, बैज और महंत

Kanak Durga Jha | Jan 15, 2025, 15:46 IST
Share
there will be big change in Congress Baghel Baij and Mahant reached Delhi
file photo

कांग्रेस में बड़ा बदलाव होने वाला है। इसके लिए छत्तीसगढ़ के दिग्गज नेता दिल्ली दौरे पर हैं। दरअसल, पार्टी में कई नए चेहरों की नियुक्तियां होंगी।

कांग्रेस में बड़ा बदलाव होने वाला है। इसके लिए छत्तीसगढ़ के दिग्गज नेता दिल्ली दौरे पर हैं। दरअसल, पार्टी में कई नए चेहरों की नियुक्तियां होंगी। इसके साथ ही कई दिग्गजों की घर वापसी होगी। घर वापसी के नामों की लिस्ट में एक नाम जोगी परिवार के होने की भी चर्चा चल रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जोगी परिवार फिर से कांग्रेस में शामिल सो सकता है।

मिसेज यूनिवर्स बनी छत्तीसगढ़ की सुजैन, 121 देश की सुंदरियों को पछाड़ा

हाईकमान से चर्चा

नियुक्तियों को लेकर पार्टी के दिग्गज नेता अहम बैठक करेंगे। दरअसल, इसी बैठक में शामिल होने और कांग्रेस के नए मुख्यालय के उद्घाटन समारोह में शामिल होने के लिए प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पीसीसी चीफ अध्यक्ष दीपक बैज और नेता प्रतिपक्ष चरण दस महंत दिल्ली गए हुए हैं। समारोह के बाद दिग्गजों की खास बैठक होगी।

शराब घोटाला केस में ED ने कवासी लखमा और उनके बेटे को फिर बैठाया

नियुक्तियों को लेकर चर्चा बढ़ी

ऐसे जोगी कांग्रेस के विलय, निष्कासितों की वापसी और संगठन में नियुक्तियों को लेकर चर्चाएं फिर तेज हो गई है। रेणु जोगी का आवेदन मिलने के बाद बैज दो बार दिल्ली जाकर प्रदेश प्रभारी और दूसरे नेताओं से मुलाकात कर चुके हैं। लेकिन कोई सहमति अब तक नहीं बन पाई है। वहीं दूसरे बागियों की वापसी को लेकर भी संशय की स्थिति है।

इसके अलावा संगठन में नियुक्तियों से लेकर नेताओं की वापसी जैसे बड़े काम इस वक्त अटके हुए हैं। AICC ने भी केवल 3 ही जिलाध्यक्षों की सूची जारी की है। जबकि बैज पूरी लिस्ट दिल्ली में सौंपकर आए हैं। ऐसे में यहां होने वाली चर्चा महत्वपूर्ण मानी जा रही है। क्योंकि बड़े नेताओं के भविष्य के फैसले से लेकर बैज की नई टीम का फैसला भी होना है। क्योंकि पार्टी के 3 बड़े नेता एक साथ मौजूद रहेंगे। ऐसे में संगठन में होने वाले बदलाव से लेकर नेताओं की वापसी जैसे मसलों पर चर्चा हो सकती है।

पांच बैंकों की ब्रांच सील , एक रिकवरी एजेंट को भेजा जेल, 6 पर FIR

FAQ

  1. क्या जोगी परिवार कांग्रेस में वापसी कर सकता है?
    हां, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जोगी परिवार की कांग्रेस में वापसी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। रेणु जोगी के आवेदन के बाद इस संभावना को और बल मिला है। हालांकि, अभी अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है।
  2. कांग्रेस में संगठनात्मक बदलाव किस स्तर पर होंगे?
    कांग्रेस में संगठनात्मक बदलाव में नए चेहरों की नियुक्ति, जिलाध्यक्षों की सूची और निष्कासित नेताओं की घर वापसी जैसे फैसले शामिल हो सकते हैं। दिग्गज नेता दिल्ली में बैठक करके इन मुद्दों पर चर्चा करेंगे।


1200 करोड़ कमाने वाले डिस्टलरीज मालिकों को बचा रही ED , कोर्ट में बहस

Tags:
  • CONGRESS
  • Chhattisgarh News
  • Bhupesh Baghel
  • Chhattisgarh Congress
  • CG News
  • Chhattisgarh Congress Committee
  • Chhattisgarh PCC Chief Deepak Baij
  • chhattisgarh news update
  • Chhattisgarh news today
  • Charan Das Mahant
  • cg news update
  • cg news today
  • deepak baij
क्या जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट कैंसिलेशन के चलते यात्रियों की सुरक्षा को खतरा है?

By Jyoti Mahender Bhardwaj

क्या जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट कैंसिलेशन के चलते यात्रियों की सुरक्षा को खतरा है?
हाल ही में मां बनी महिला कर्मचारियों के लिए बने तबादला नीति, राजस्थान हाई कोर्ट ने दिया आदेश

By Jageshwar prasad

हाल ही में मां बनी महिला कर्मचारियों के लिए बने तबादला नीति, राजस्थान हाई कोर्ट ने दिया आदेश
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार बोले सरकार ने भागीरथपुरा रिपोर्ट मैनिपुलेट की, रिटायर्ड जस्टिस पर दबाव डाल महापौर और पार्षद को बचाया

By Sanjay Gupta

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार बोले सरकार ने भागीरथपुरा रिपोर्ट मैनिपुलेट की, रिटायर्ड जस्टिस पर दबाव डाल महापौर और पार्षद को बचाया
नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते छत्तीसगढ़, बिहार और गोवा रूट की 6 एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द, देखें पूरी सूची

By Harrison Masih

नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते छत्तीसगढ़, बिहार और गोवा रूट की 6 एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द, देखें पूरी सूची
OMG! जिस राजपुर में सीएचसी ही नहीं, वहां सरकार ने भेज दिए 15 लाख के उपकरण और फर्नीचर

By Arohi Raj

OMG! जिस राजपुर में सीएचसी ही नहीं, वहां सरकार ने भेज दिए 15 लाख के उपकरण और फर्नीचर
राजस्थान में मानसून की विदाई के बाद मौसम कैसे बदलेगा और लोगों पर क्या असर पड़ेगा?

By Jyoti Mahender Bhardwaj

राजस्थान में मानसून की विदाई के बाद मौसम कैसे बदलेगा और लोगों पर क्या असर पड़ेगा?
एलपीजी ई-केवाईसी नहीं होने से माननीयों पर भी गिरी गाज, मंत्री-विधायक समेत 83 हजार कनेक्शन ब्लॉक

By Aman Vaishnav

एलपीजी ई-केवाईसी नहीं होने से माननीयों पर भी गिरी गाज, मंत्री-विधायक समेत 83 हजार कनेक्शन ब्लॉक