लोहारीडीह के पीड़ितों को न्याय दिलाने कांग्रेस का कवर्धा में आंदोलन
Marut raj | Published:
Loharidih massacre Congress movement the sootr
Loharidih massacre Congress movement : लोहारीडीह के पीड़ितों को न्याय दिलाने तथा जेल में बंद निर्दोष लोगों की रिहाई की मांग को लेकर कांग्रेस ने किया आंदोलन। भूपेश बघेल ने शेयर किया मृतक की बेटी का वीडियो।
Loharidih massacre Congress movement : लोहारीडीह के पीड़ितों को न्याय दिलाने तथा जेल में बंद निर्दोष लोगों की रिहाई की मांग को लेकर कांग्रेस ने कवर्धा में सोमवार 21 अक्टूबर को बड़ा प्रदर्शन किया। डिप्टी सीएम विजय शर्मा के कार्यालय का घेराव करने निकले कांग्रेसी बैरिकेड्स तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे थे। इन्हें पुलिस बल ने रोक लिया। हालांकि, कांग्रेसियों ने पहला बैरिकेड तोड़ दिया था। इस प्रदर्शन में पूर्व सीएम भूपेश बघेल और पीसीसी चीफ दीपक बैज भी शामिल हुए।
कानून व्यवस्था पर सीएम साय ने दिखाए कड़े तेवर, हो सकते हैं बड़े बदलाव
इस मौके पर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि लोहारीडीह कांड पर कवर्धा के साथ-साथ पूरा प्रदेश जल रहा है। सरकार की नाकामी को लेकर छत्तीसगढ़ में आक्रोश है। मृतक कचरू साहू की बेटी लालेश्वरी अपने पिता के न्याय के लिए लगातार संघर्ष कर रही है। वह लगातार कहते आ रही है कि मेरे पिता आत्महत्या नहीं की। उनकी हत्या कर पेड़ पर लटका दिया गया।
कई जिलों के SP पर लटकी तलवार , क्राइम कंट्रोल करने CM आज लेंगे मीटिंग
बैज ने कहा कि एमपी पुलिस ने मृतक शिव प्रसाद उर्फ कचरू साहू के कातिलों को हत्या के आरोप में मृतक रघुनाथ साहू के बेटे सहित 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने कहा कि अगर छत्तीसगढ़ की पुलिस मामले को गंभीरता से लेती तो लोहारीडीह गांव में और मौत नहीं होती। अब तक जितनी मौतें हुई हैं, उसका जिम्मेदार शासन और प्रशासन है। उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि अपनी नाकामी को छुपाने के लिए लोहारीडीह के ग्रामीणों को डराना धमकाया जा रहा है।
9 महीने की सरकार में 9 बड़े जघन्य हत्याकांड, तीन हजार से ज्यादा महिलाओं के खिलाफ अपराध
कानून व्यवस्था पर सीएम साय ने दिखाए कड़े तेवर, हो सकते हैं बड़े बदलाव
पूरे प्रदेश में बढ़ रहा अपराध
कई जिलों के SP पर लटकी तलवार , क्राइम कंट्रोल करने CM आज लेंगे मीटिंग
बैज ने कहा कि एमपी पुलिस ने मृतक शिव प्रसाद उर्फ कचरू साहू के कातिलों को हत्या के आरोप में मृतक रघुनाथ साहू के बेटे सहित 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने कहा कि अगर छत्तीसगढ़ की पुलिस मामले को गंभीरता से लेती तो लोहारीडीह गांव में और मौत नहीं होती। अब तक जितनी मौतें हुई हैं, उसका जिम्मेदार शासन और प्रशासन है। उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि अपनी नाकामी को छुपाने के लिए लोहारीडीह के ग्रामीणों को डराना धमकाया जा रहा है।
भूपेश बघेल ने शेयर किया मृतक की बेटी का वीडियो
इस वीरांगना बिटिया को सलाम.
शासन-प्रशासन ने कचरू की हत्या को दबाने का हरसंभव प्रयास किया लेकिन बिटिया लालेश्वरी के हौसले को नहीं तोड़ सका.
आखिरकार संघर्षों की जीत हुई, कचरू की हत्या की बात पुलिस को स्वीकारनी पड़ी. #कवर्धा_कांड pic.twitter.com/evoOYuLcwt
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) October 21, 2024
FAQ
- लोहरीडीह हत्याकांड क्या है ?
यह पूरा मामला 15 सितंबर का कवर्धा जिले के लोहारीडीह गांव का है। इस गांव से 5 किमी दूर एमपी-सीजी बॉर्डर पर गांव के युवक कचरू साहू का शव फांसी पर लटके मिला। इसकी हत्या की शक को लेकर ग्रामीणों ने गांव के ही रघुनाथ साहू के घर हमला कर दिया। घर को आग के हवाले कर दिया है। इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इस हमले में एसपी समेत 10 पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलि को रघुनाथ साहू का शव जला हुआ मिला। रघुनाथ साहू के परिवार व ग्रामीणों के बीच काफी दिनों से विवाद चला आ रहा था। जिस युवक का शव जंगल में मिला वह एमपी के बालाघाट जिले में आता है।
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari