महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप के आरोपी की मौत, पुलिस को देख तीसरी मंजिल से लगाई छलांग
Deeksha Nandini Mehra | Jul 05, 2024, 11:01 IST
mahadev satta app accused died
महादेव सट्टा ऐप ( Mahadev Satta App ) के हैदराबाद पैनल ऑपरेटर सुजीत साव की मौत हो गई। पुलिस से बचने के लिए सुजीत ने तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी।
Mahadev Satta App Operator Died : महादेव सट्टा ऐप के हैदराबाद पैनल संचालक सुजीत साव की मौत हो गई। आरोपी सुजीत साव का हैदराबाद में इलाज चल रहा था। वह दुर्ग पुलिस की रेड के दौरान बिल्डिंग की तीसरी मंजिल से कूद गया था। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। आरोपी सुजीत साव दुर्ग के भिलाई का रहने वाला था।
ये खबर पढ़िए ...CG Live Update : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज जशपुर दौरे पर, शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में होंगे शामिल
छत्तीसगढ़ में इन दिनों महादेव सट्टा ऐप को लेकर सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी के तहत क्राइम ब्रांच की टीम को पिछले सप्ताह भिलाई के कुछ युवकों के द्वारा ऑनलाइन महादेव सट्टा ऐप चलाने की टिप मिली थी।
पैनल हैदराबाद के तेलंगाना में संचालित किया जा रहा था। सूचना के बाद पुलिस की टीम ने तेलंगाना के सोई ऐमू रेसीडेंसी गोली डोडी स्थित मकान पर छापा मारा। इस दौरान सुजीत साव नाम का युवक तीसरी मंजिल से कूद गया।
इसके बाद आरोपी सुजीत को हैदराबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां गुरुवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
ये खबर पढ़िए ...छत्तीसगढ़ में पीएम आवास योजना में घोटाला, हितग्राहियों का पैसा जनपद कर्मचारी के खाते में ट्रांसफर
मृतक सुजीत भिलाई के कैंप 1 का रहने वाला था। वो तेलंगाना में महादेव ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहा था। पुलिस ने इस मामले में एक नाबालिग समेत 7 युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने लैपटाप, मोबाइल फोन, सट्टे का लेखा-जोखा, बैंक खाता, एटीएम और अन्य सामान बरामद किया है।
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
![deeksha nandini mehra]()
ये खबर पढ़िए ...CG Live Update : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज जशपुर दौरे पर, शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में होंगे शामिल
डर की वजह से कूदा तीसरी मंजिल से
पैनल हैदराबाद के तेलंगाना में संचालित किया जा रहा था। सूचना के बाद पुलिस की टीम ने तेलंगाना के सोई ऐमू रेसीडेंसी गोली डोडी स्थित मकान पर छापा मारा। इस दौरान सुजीत साव नाम का युवक तीसरी मंजिल से कूद गया।
इसके बाद आरोपी सुजीत को हैदराबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां गुरुवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
ये खबर पढ़िए ...छत्तीसगढ़ में पीएम आवास योजना में घोटाला, हितग्राहियों का पैसा जनपद कर्मचारी के खाते में ट्रांसफर
नाबालिग समेत 7 युवक गिरफ्तार
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
deeksha nandini mehra
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari