महादेव सट्टा एप : फरार कांस्टेबल सहदेव यादव को दबोचा, एएसआई का मैनेजर भी गिरफ्तार
Arun Tiwari | Jul 10, 2024, 20:21 IST
Mahadev Satta App
महादेव सट्टा एप मामले में EOW ने निलंबित कांस्टेबल सहदेव यादव को गिरफ्तार कर लिया है, जो लंबे समय से फरार था। कांस्टेबल की गिरफ्तारी राजनांदगांव के सोमनी में एक ढाबे पर हुई है।
Raipur : महादेव एप घोटाले में ईओडब्ल्यू ने एक नई गिरफ्तारी की है। ईओडब्ल्यू ने किशन वर्मा को गिरफ्तार कर रायपुर की स्पेशल कोर्ट में पेश किया। सुनवाई के बाद उसे 19 जुलाई तक न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया गया है। जानकारी के मुताबिक किशन वर्मा एएसआई चन्द्रभूषण वर्मा का मैनेजर था जो उसके लेन देन का हिसाब और प्रॉपर्टी की देख-रेख करता था। वहीं महादेव सट्टा एप मामले में लंबे से फरार चल रहे निलंबित आरक्षक सहदेव यादव को भी ईओडब्ल्यू की टीम ने पकड़ा है । टीम ने उसे राजनांदगांव से सोमनी से पकड़ा है।
महादेव सट्टा एप मामले में जेल में बंद 9 आरोपियों को पेशी के लिए कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट नें राहुव वकटे. रितेश यादव, भीमसिंह यादव, अर्जुन यादव,अमिल अग्रवाल,चन्द्रभूषण वर्मा सुनील दम्मानी, सतीश चन्द्राकर, अर्जुन सिंह यादव, नीतिश दिवान को 19 जुलाई तक न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
ईओडब्ल्यू ने निलंबित आरक्षक सहदेव यादव को राजनांदगांव से पकड़ा वह आरक्षक भीम सिंह यादव और अर्जुन यादव का भाई है। सहदेव और उसके भाइयों का कनेक्शन महादेव एप संचालित करने वाले लोगो के साथ था। सहदेव सट्टा चलाने वाले और दुबई में बैठे सन्नी सतनाम से लगातार बात करता भी करता था। सहदेव कई महीने तक बिना किसी जानकारी के गायब भी था। इस दौरान उसका लोकेशन मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र में पाया गया। वहीं ऑनलाइन सट्टा ऐप का पैनल भी चल रहा था।
ये खबर भी पढ़ें...
shaadi.com पर बैंक अधिकारी बन विधवा से शादी के नाम पर ठगे लाखों रुपए
तत्कालीन दुर्ग एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने नवंबर 2022 में सहदेव यादव और भीम सिंह को ऑनलाइन सट्टा में शामिल होना पाया था। इसे लेकर उन्होंने भीम को लाइन अटैच और सहदेव को सस्पेंड किया था। बाद में ईडी ने भीमसिंह यादव को गिरफ्तार किया था। सहदेव यादव और उसका भाई भीम सिंह यादव दुर्ग पुलिस के सबसे अमीर सिपाहियों में कहे जाते है। इनके पास आलीशान मकान है। वही सहदेव के पास कई महंगी गाड़ियां हैं। शहर के पॉश इलाके में प्लॉट और आलीशान घर है।
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
जेल में रहेगे ये आरोपी
ईओडब्ल्यू ने निलंबित आरक्षक सहदेव यादव को राजनांदगांव से पकड़ा वह आरक्षक भीम सिंह यादव और अर्जुन यादव का भाई है। सहदेव और उसके भाइयों का कनेक्शन महादेव एप संचालित करने वाले लोगो के साथ था। सहदेव सट्टा चलाने वाले और दुबई में बैठे सन्नी सतनाम से लगातार बात करता भी करता था। सहदेव कई महीने तक बिना किसी जानकारी के गायब भी था। इस दौरान उसका लोकेशन मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र में पाया गया। वहीं ऑनलाइन सट्टा ऐप का पैनल भी चल रहा था।
ये खबर भी पढ़ें...
shaadi.com पर बैंक अधिकारी बन विधवा से शादी के नाम पर ठगे लाखों रुपए
एसपी ने किया था सस्पेंड
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari