महादेव सट्टा ऐप का संचालक सौरभ चंद्राकर गिरफ्तार, दुबई से इंटरपोल के अधिकारियों ने पकड़ा

Kanak Durga Jha | Oct 11, 2024, 13:19 IST
Share
Mahadev Satta App Saurabh Chandrakar arrested from dubai
Mahadev Satta App Saurabh Chandrakar arrested from dubai

Mahadev Satta App Saurabh Chandrakar Arrested : महादेव सट्टा ऐप का संचालक सौरभ चंद्राकर गिरफ्तार हो गया है। सौरभ चंद्राकर को दुबई से गिरफ्तार किया गया है।

Mahadev Satta App Saurabh Chandrakar Arrested : महादेव सट्टा ऐप का संचालक सौरभ चंद्राकर गिरफ्तार हो गया है। सौरभ चंद्राकर को दुबई से गिरफ्तार किया गया है। दुबई की पुलिस और स्थानीय फोर्स के साथ मिलकर सीबीआई और ईडी के अधिकारियों ने सौरभ चंद्राकर से जुड़ी हर डिटेल इंटरपोल को दी थी। जिसके बाद इंटरपोल के अधिकारियों ने दुबई से गिरफ्तार किया।

पहचान छिपाकर दुबई में रुके हुए थे अधिकारी

सूत्रों के मुताबिक, सौरभ चंद्राकर को एक हफ्ते के अंदर दुबई से भारत लाया जा सकता है। बताया जा रहा है कि इंटरपोल के अफसरों ने सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तारी के बाद भारत के विदेश मंत्रालय को इसकी सूचना दी। अब सौरभ चंद्राकर को भारत और फिर जल्द ही रायपुर लाने की तैयारी की जा रही है।

इसके लिए दस्तावेजी काम अफसर जल्द से जल्द निपटा रहे हैं। सौरभ चंद्राकर को गिरफ्तार करने के लिए प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारी लंबे वक्त से दुबई में अपनी पहचान छुपाकर रुके हुए थे। अधिकारी कई महीनों से सौरभ चंद्राकर के ठिकानों के आसपास नजर रख रहे थे। इसके बाद मौका मिलते ही सौरभ चंद्राकर को गिरफ्तार कर लिया गया।

अधिकारियों ने भारतीय विदेश मंत्रालय को दी सूचना

सौरभ चंद्राकर की यूएई में गिरफ्तारी की सूचना मिलने के बाद शुक्रवार को रायपुर ईडी की ओर से पीएमएलए कोर्ट से प्रत्यर्पण संबंधित दस्तावेज विदेश मंत्रालय को फॉरवर्ड किए गए हैं।

प्रत्यर्पण संबंधित जितने भी दस्तावेज हैं वे ओरिजिनल अंग्रेजी और हिंदी वर्जन से अरबी भाषा में ट्रांसलेट किया गया। ताकि प्रत्यर्पण के प्रोसेस में किसी प्रकार से कोई दिक्कत ना आए।

The Sootr Links

छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें

Tags:
  • Chhattisgarh Mahadev Satta App
  • Mahadev Satta App
  • Mahadev Satta App case
  • महादेव सट्टा ऐप मामला
  • Mahadev Satta App Scam
  • महादेव सट्टा ऐप केस
  • Chhattisgarh Mahadev Satta App case
  • ED action in Mahadev Satta App
  • महादेव सट्टा ऐप
  • ED action on Mahadev Satta app
  • Action against Mahadev Satta app
  • महादेव सट्टा ऐप का संचालक सौरभ चंद्राकर गिरफ्तार
  • सौरभ चंद्राकर गिरफ्तार
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा