छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : उप सचिव, अवर सचिव और सचिवालय सहायकों के तबादले, लिस्ट जारी

VINAY VERMA | May 15, 2026, 21:17 IST
Share
mantralaya-transfer-list-cg
mantralaya-transfer-list-cg

छत्तीसगढ़ सरकार ने मंत्रालय और विभिन्न विभागों में उप सचिव, अवर सचिव और सचिवालय सेवा के कर्मचारियों के तबादले किए हैं। कई अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

छत्तीसगढ़ सरकार ने मंत्रालय और विभिन्न विभागों में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए उप सचिव, अवर सचिव और सचिवालय सेवा के कर्मचारियों के तबादला आदेश जारी कर दिए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेशों में कई अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। यह बदलाव तत्काल प्रभाव से लागू किए गए हैं। इन आदेशों को हाल ही में हुए 43 आईएएस अधिकारियों के तबादले से जोड़कर देखा जा रहा है। क्योंकि इन आदेशों में अधिकतर कर्मचारियेां के उन्हीं विभाग में तबादले हुए हैं जिन विभागों में उनके पूर्व सचिव गए हैं।

परिवहन विभाग में नई जिम्मेदारियां

जारी आदेश के मुताबिक उप सचिव स्तर पर दो अधिकारियों की नई पदस्थापना की गई है। अंशिका ऋषि पाण्डेय को परिवहन विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त करते हुए पीडब्ल्यूडी में उप सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इसके अलावा वे सामान्य प्रशासन विभाग की उप सचिव बनी रहेंगीं। वहीं उप सचिव एन. पी. मरावी को लोक निर्माण विभाग से परिवहन विभाग भेजा गया है। सरकार की ओर से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह व्यवस्था आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगी। मंत्रालय में इसे विभागीय कार्यों में तेजी लाने की कोशिश माना जा रहा है।



आदिम जाति और पीडब्ल्यूडी में बदलाव

अवर सचिव स्तर पर भी महत्वपूर्ण फेरबदल हुआ है। लोक निर्माण विभाग में पदस्थ रहे राकेश धु्रव को आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग में पदस्थ किया गया है। वहीं सामान्य प्रशासन विभाग में कार्यरत मनराखन भुआर्य को उनके वर्तमान कार्यों के साथ लोक निर्माण विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। राकेश धु्रव राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं जबकि मनराखन भुआर्य सचिवालयीन सेवा के अधिकारी हैं। इन बदलावों को भविष्य की बड़ी प्रशासनिक तैयारी के तौर पर देखा जा रहा है। अधिकारियों को एक साथ कई विभागों की कमान सौंपने का असली मकसद सरकारी कामकाज में आपसी तालमेल बढ़ाना और कामों को रफ्तार देना है।



जेल, गृह, वन और वित्त विभाग प्रभावित

सचिवालय सेवा के कर्मचारियों और सहायक अनुभाग अधिकारियों के तबादले भी किए गए हैं। इनमें रमेश पटेल को सामान्य प्रशासन विभाग से जेल विभाग भेजा गया है। अखिलेश तिवारी को गृह विभाग से विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग में पदस्थ किया गया है। इसी तरह मंगल सिंह ठाकुर को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग से गृह विभाग भेजा गया है। कुंती रघुवंशी को चंद्रवंशी को राज्य एवं आपदा प्रबंधन विभाग से वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में नई जिम्मेदारी मिली है। वहीं सुश्री गायत्री को गायकवाड़ को वन विभाग से राज्य एवं आपदा प्रबंधन विभाग भेजा गया है।

सचिवालय सहायकों की नई पोस्टिंग

वरिष्ठ सचिवालय सहायकों में भी बदलाव किया गया है। कमलेश कुमार धु्रव को जेल विभाग से सामान्य प्रशासन विभाग भेजा गया है। कनिष्ठ सचिवालय सहायक नेमन कुमार साहू को वित्त विभाग से लोक निर्माण विभाग में नई जिम्मेदारी मिली है। वहीं किशोर निषाद को वाणिज्य एवं उद्योग विभाग से वित्त विभाग भेजा गया है।



सरकार के इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल के बाद मंत्रालय में नई कार्यशैली और विभागीय सक्रियता बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। तबादलों को सरकार की प्रशासनिक प्राथमिकताओं से जोड़कर देखा जा रहा है। बताया जा रहा है उन्हीं कर्मचारी अधिकारियेां को संबंधित विभाग इसलिए भेजा गया है क्योंकि उनका संबंधित अधिकारियेां से बेहतर तालमेल था।

यह खबरें भी पढ़े...

छत्तीसगढ़ सरकार की सौगात; अब बिना जमीन वाले मजदूरों और पारंपरिक कारीगरों को भी मिलेगी सालाना आर्थिक मदद

छत्तीसगढ़ सरकार को सुप्रीम फटकार; कोर्ट के आदेश को हल्के में लेना पड़ा भारी, कारण बताओ नोटिस जारी

आसमान से होगी खदानों की पहरेदारी; छत्तीसगढ़ सरकार तैनात करेगी हाईटेक ड्रोन, चप्पे-चप्पे पर रहेगी नजर

छत्तीसगढ़ सरकार ने भर्ती परीक्षाओं के नकलचियों पर डाली नकेल, 1 करोड़ का जुर्माना और 10 साल की जेल

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • छत्तीसगढ़ सरकार
  • जेल विभाग
  • परिवहन विभाग
  • प्रशासनिक फेरबदल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच