ये दिवाली-जेल वाली...विधायक यादव और पूर्व IAS रानू साहू की रिमांड बढ़ी
Kanak Durga Jha | Oct 22, 2024, 10:07 IST
MLA Devendra Yadav jail for 107 days his remand end today the sootr
बलौदा बाजार हिंसा मामले में जेल में बंद कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव और DMF घोटाले सहित अन्य मामलों में जेल में बंद पूर्व IAS रानू साहू की जेल में दीपावली मनेगी। कोर्ट ने इनकी रिमांड अवधि बढ़ा दी है।
Balodabazar Violence : कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव और पूर्व आईएएस रानू साहू की दीपावली जेल में ही मनेगी। कोर्ट ने अलग- अलग मामलों में दोनों की रिमांड अवधि बढ़ा दी है।
DMF यानी जिला खनिज फंड घोटाले में निलंबित IAS रानू साहू और आदिम जाति और अनुसूचित जाति विकास विभाग की उपायुक्त माया वारियर को 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। मंगलवार को ED की रिमांड पूरी होने के बाद दोनों को पीएमएलए कोर्ट में पेश किया गया था। ED स्पेशल कोर्ट ने दोनों को 5 नवंबर तक न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। वहीं, बलौदा बाजार हिंसा मामले में जेल में बंद कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की भी रिमांड अवधि 4 नवंबर तक बढ़ा दी है।
विधायक देवेंद्र यादव ने पुलिस पर जानबूझकर चालान पेश करने में देरी करने का आरोप लगाया है ताकि उनके खिलाफ नए आरोप गढ़े जा सकें। 5 अक्टूबर को मामले के 90 दिन पूरे हो गए थे, जिसके बाद पुलिस को जल्द ही चालान दाखिल करना अनिवार्य हो गया है। देवेंद्र यादव के वकील ने सोमवार को उनकी जमानत के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। इससे पहले 10 और 17 सितंबर को उनकी जमानत याचिका खारिज की जा चुकी है।
एमपी के पीसीसी चीफ जीतू पटवारी पहुंचे रायपुर, विधायक देवेंद्र यादव से सेंट्रल जेल में की मुलाकात, साय सरकार पर साधा निशाना
जेल में ही रहेंगे MLA यादव, कोर्ट ने बढ़ा दी रिमांड... इस दिन हो सकती है पेशी
देवेंद्र यादव को 17 अगस्त को भिलाई से गिरफ्तार किया गया था और तब से उनकी न्यायिक रिमांड बार-बार बढ़ाई जा रही है। उन्हें रायपुर की सेंट्रल जेल में रखा गया है। पुलिस का दावा है कि देवेंद्र यादव का मोबाइल अब तक जमा नहीं हुआ है, जिससे जांच में देरी हो रही है। हालांकि, यादव के वकील का कहना है कि मोबाइल जब्त कर लिया गया था। हालांकि डीवीआर कॉपी करने के बाद पुलिस ने उसे लौटा भी दिया था।
देवेंद्र यादव पर बलौदा बाजार हिंसा को भड़काने का आरोप है। पुलिस ने उन्हें पूछताछ के लिए चार बार नोटिस भेजा था, लेकिन यादव ने पहले बयान देने से मना कर दिया था। हालांकि, तीसरी बार नोटिस मिलने पर उन्होंने बलौदाबाजार पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की थी। पुलिस का कहना है कि उनके पास देवेंद्र यादव के खिलाफ कई गवाह और वीडियो साक्ष्य हैं, इन्हीं आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी के खिलाफ कांग्रेस ने किया आर-पार की लड़ाई का ऐलान, जेल में विधायक से न मिलाने का आरोप
बलौदा बाजार हिंसा के अलावा, देवेंद्र यादव के खिलाफ कोयला घोटाला और एक कथित MMS मामले की भी जांच चल रही है। भिलाई नगर पुलिस ने भी उन्हें इस मामले में नोटिस जारी किया था, लेकिन यादव ने बयान देने के लिए थाने जाने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि वे एक बार बयान दे चुके हैं और अब पुलिस चाहे तो उनके कार्यालय आकर आगे की जानकारी ले सकती है।
अब देखना होगा कि अदालत में आज होने वाली सुनवाई और जमानत याचिका पर क्या निर्णय होता है, और क्या पुलिस देवेंद्र यादव के खिलाफ चालान पेश कर पाती है।
DMF यानी जिला खनिज फंड घोटाले में निलंबित IAS रानू साहू और आदिम जाति और अनुसूचित जाति विकास विभाग की उपायुक्त माया वारियर को 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। मंगलवार को ED की रिमांड पूरी होने के बाद दोनों को पीएमएलए कोर्ट में पेश किया गया था। ED स्पेशल कोर्ट ने दोनों को 5 नवंबर तक न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। वहीं, बलौदा बाजार हिंसा मामले में जेल में बंद कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की भी रिमांड अवधि 4 नवंबर तक बढ़ा दी है।
चालान में देरी और आरोपों की लड़ाई
एमपी के पीसीसी चीफ जीतू पटवारी पहुंचे रायपुर, विधायक देवेंद्र यादव से सेंट्रल जेल में की मुलाकात, साय सरकार पर साधा निशाना
जेल में ही रहेंगे MLA यादव, कोर्ट ने बढ़ा दी रिमांड... इस दिन हो सकती है पेशी
गिरफ्तारी और जमानत की लड़ाई
विधायक पर भीड़ को उकसाने का आरोप
FAQ
- बलौदा बाजार हिंसा केस क्या है ?
छत्तीसगढ़ में 15 मई 2024 को बलौदा बाजार जिले में सतनामी समुदाय के धार्मिक स्थल के पास स्थित बाघिन गुफा में लगे जैतखाम को क्षतिग्रस्त कर दिया गया था। इस घटना के बाद स्थानीय समुदाय में आक्रोश फैल गया और 10 जून को प्रदर्शनकारियों ने पुलिस और प्रशासनिक कार्यालयों पर हमला कर दिया। इस दौरान कई सरकारी गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया गया था। कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव पर इस हिंसा में शामिल होने और भीड़ को उकसाने का आरोप है।
देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी के खिलाफ कांग्रेस ने किया आर-पार की लड़ाई का ऐलान, जेल में विधायक से न मिलाने का आरोप
अन्य मामलों में भी जांच जारी
अब देखना होगा कि अदालत में आज होने वाली सुनवाई और जमानत याचिका पर क्या निर्णय होता है, और क्या पुलिस देवेंद्र यादव के खिलाफ चालान पेश कर पाती है।
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman