MLA कवासी लखमा के CA पर लटकी तलवार, ये 2 अफसर भी हो सकते हैं गिरफ्तार
Marut raj | Jan 17, 2025, 08:58 IST
MLA Kawasi Lakhma Z category security removed the sootr
MLA Kawasi Lakhma's Z category security removed : कांग्रेस विधायक कवासी लखमा को ED ने अपने पचपेढ़ीनाका स्थित दफ्तर में बैठाए रखा, लेकिन उनसे किसी तरह की कोई पूछताछ नहीं की गई।
MLA Kawasi Lakhma's Z category security removed : छत्तीसगढ़ के आबकारी मंत्री रहे कांग्रेस विधायक कवासी लखमा की जेड श्रेणी की सुरक्षा हटा ली गई है। ऐसा शराब घोटाले में उनकी गिरफ्तारी के बाद किया गया है। बुधवार को उन्हें कोर्ट में पेश किए जाने तक Z सिक्योरिटी मिली हुई थी। ईडी ने लखमा के CA को तलब किया है। शहर से बाहर होने की वजह से वे नहीं ईडी दफ्तर नहीं पहुंच पाए।
2 करोड़ हर महीने कमीशन लेते थे लखमा, 2 साल में 2161 करोड़ का शराब घोटाला
जानकारी के अनुसार लखमा को ED ने अपने पचपेढ़ीनाका स्थित दफ्तर में गुरुवार को दिनभर बैठाए रखा। हालांकि, बताया जा रहा है कि इस दौरान उनसे किसी तरह की कोई पूछताछ नहीं की गई। ईडी को कई आबकारी अधिकारियों के खिलाफ भी सबूत मिले हैं, इसलिए उनकी गिरफ्तारी हो सकती है। ईडी इनसे पहले पूछताछ भी कर चुकी है।
नए BJP प्रदेश अध्यक्ष बांटेंगे टिकट, 17 जनवरी को नाम की घोषणा
पूर्व मंत्री लखमा पर शराब की पॉलिसी बदलने के एवज में हर महीने 2 करोड़ मिलने का आरोप है। ईडी की टीम 2020 के बाद से लखमा, उनकी पत्नी और बेटे हरीश सहित परिवार के अन्य सदस्यों के बैंक खातों में ट्रांसफर होने वाली रकम का रिकार्ड चेक कर रही है। ये देखा जा रहा है कि कब-कब और कितने पैसों का ट्रांजेक्शन किया गया है। हरीश के नाम पर बन रहे मकान के लिए पैसे कहां से और किस रास्ते से आए? ये भी चेक किया जा रहा है।
भूपेश बघेल के भी नोटशीट पर लखमा के साथ साइन, कड़ियां जोड़ रही ED
इनके अलावा आबकारी अधिकारी कन्हैया लाल कुर्रे और जगन्नाथ के खिलाफ भी ईडी अहम जानकारी मिली है। दोनों से पूर्व में पूछताछ की जा चुकी है। जानकारों के अनुसार इन तीनों के अलावा शराब सिंडिकेट में शामिल कुछ लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
CG Breaking : BJP प्रदेश अध्यक्ष की होगी घोषणा, बैठक आज
2 करोड़ हर महीने कमीशन लेते थे लखमा, 2 साल में 2161 करोड़ का शराब घोटाला
दिनभर ऑफिस में बैठाए रखा, पूछताछ नहीं हुई
नए BJP प्रदेश अध्यक्ष बांटेंगे टिकट, 17 जनवरी को नाम की घोषणा
घर वालों के बैंक अकाउंट हो रहे चेक
भूपेश बघेल के भी नोटशीट पर लखमा के साथ साइन, कड़ियां जोड़ रही ED
इन अफसरों की हो सकती है गिरफ्तारी
CG Breaking : BJP प्रदेश अध्यक्ष की होगी घोषणा, बैठक आज
FAQ
- कवासी लखमा की Z श्रेणी की सुरक्षा क्यों हटाई गई है ?
कवासी लखमा की Z श्रेणी की सुरक्षा शराब घोटाले में उनकी गिरफ्तारी के बाद हटा ली गई है। - ईडी ने कवासी लखमा से क्या किया और क्या पूछताछ की गई ?
ईडी ने कवासी लखमा को पचपेढ़ी नाका स्थित अपने दफ्तर में बैठाए रखा, लेकिन इस दौरान उनसे किसी प्रकार की पूछताछ नहीं की गई। - कवासी लखमा के परिवार के बैंक खातों में क्या हो रहा है ?
ईडी कवासी लखमा के बेटे और पत्नी के बैंक खातों में हुए ट्रांजेक्शन रिकॉर्ड की जांच कर रही है।
पूर्व संयुक्त संचालक सुनीता सिंह पर FIR: आय से 250 फीसदी अधिक संपत्ति का आरोप, भोपाल में कई मकान और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स
By Sumit Kumar
MP में 13 या 20 दिसंबर को हो सकती है TET परीक्षा, शिक्षकों ने 21 दिसंबर से फिर आंदोलन की दी चेतावनी
By Ramanand Tiwari
भोपाल में भाजपा की पदयात्रा, एक लाख लोगों को जुटाने की तैयारी, क्या 2027 और 2028 के चुनावों पर है नजर?
By Ramanand Tiwari
IPS अनुराग सुजानिया का इस्तीफा होगा वापस? PHQ की बैठक सीएम हाउस शिफ्ट, अफसर को मनाने की चर्चा तेज
By Ramanand Tiwari
भोपाल में 500 करोड़ की सरकारी जमीन पर संकट: राजस्व विभाग की कार्रवाई सुस्त, वन विभाग भी पैरवी से दूर
By Ramanand Tiwari
राज्यपाल की केंद्र को भेजी रिपोर्ट भी देख सकेंगे RTI कार्यकर्ता, हाई कोर्ट ने राजभवन में दस्तावेजों के निरीक्षण की दी अनुमति
By Neel Tiwari
सागर के पूर्व SP अनुराग सुजानिया का इस्तीफा, आखिर समय से पहले सरकारी नौकरी क्यों छोड़ रहे IAS-IPS अफसर?
By Ram Krishna Gautam