मनरेगा घोटाला
छत्तीसगढ़ मनरेगा घोटाला : EOW की बड़ी करवाई, 8 अफसरों पर शिकंजा
Umeshwari Baghel | Published:
मनरेगा घोटाला
मनरेगा सामग्री खरीदी घोटाले में 18 साल बाद EOW ने बड़ी कार्रवाई की है। कांकेर के तत्कालीन जिला पंचायत CEO समेत 8 पूर्व अधिकारियों के खिलाफ 1.69 करोड़ रुपए की आर्थिक अनियमितता मामले में 6000 पेज का चालान कोर्ट में पेश किया गया है।
समझें क्या है पूरा मामला
- मनरेगा खरीदी घोटाला: 18 साल बाद EOW ने कोर्ट में पेश चालान
- 1.69 करोड़ रुपए की अनियमितता में आठ पूर्व अधिकारी आरोपी
- जिला स्तर पर नियमों की अनदेखी कर केंद्रीयकृत खरीदी का आरोप
- सात जनपद पंचायतों में आर्थिक गड़बड़ी के साक्ष्य मिले
- मुख्य आरोपी के खिलाफ पहले से दर्ज हैं दो अन्य भ्रष्टाचार मामले
EOW ने अपराध क्रमांक 31/2008 में जांच पूरी करने के बाद 27 जुलाई 2026 को विशेष न्यायाधीश (भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम) कांकेर की अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया है। मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 120-बी, 409 और 420 के साथ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।
जिला स्तर पर खरीदी कराने पर उठे सवाल
जबकि नियमों के अनुसार सामग्री खरीदने की जिम्मेदारी संबंधित जनपद पंचायतों और ग्राम पंचायतों की थी। EOW की जांच में पाया गया कि फ्लेक्सी बोर्ड, मस्टर रोल, रोजगार गारंटी योजना से जुड़ी सामग्री, फाइल कवर और श्रमिक जानकारी पत्रक जैसी चीजों की खरीदी में तय नियमों का पालन नहीं किया गया।
क्रय नियमों के उल्लंघन का आरोप
इन आठ अधिकारियों को बनाया गया आरोपी
मनरेगा घोटाला
सात जनपद पंचायतों में मिली गड़बड़ी
रिपोर्ट के अनुसार
कोयलीबेड़ा जनपद में करीब 51.98 लाख रुपए।
चारामा में करीब 22.92 लाख रुपए।
नरहरपुर में करीब 20.62 लाख रुपए।
अंतागढ़ में करीब 19.91 लाख रुपए।
कांकेर जनपद में करीब 7.55 लाख रुपए।
भानुप्रतापपुर में करीब 4.51 लाख रुपए।
दुर्गकोंदल में करीब 1.72 लाख रुपए की अनियमितता सामने आई।
मुख्य आरोपी पर पहले भी दर्ज हैं मामले
अब कोर्ट में होगी आगे की सुनवाई
FAQ
- मनरेगा खरीदी घोटाला किस मामले से जुड़ा है?
मनरेगा योजना के तहत सामग्री खरीदी में कथित आर्थिक अनियमितता से जुड़ा है। इसमें करीब 1.69 करोड़ रुपए की गड़बड़ी का आरोप है। - EOW ने किन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है?
EOW ने तत्कालीन जिला पंचायत CEO केपी देवांगन समेत 8 पूर्व अधिकारियों के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश किया है। - मामले में अब आगे क्या होगा?
6000 पन्नों का चालान पेश होने के बाद अब विशेष न्यायालय में मामले की सुनवाई होगी। कोर्ट आरोपों और सबूतों के आधार पर आगे की प्रक्रिया तय करेगा।
यह खबरें भी पढ़े...
MP EOW की सुस्त चाल, 23 हजार से ज्यादा शिकायतें, पर कोर्ट में सिर्फ 8 चालान पेश
30 साल पुराने भ्रष्टाचार की फाइलें खुलीं, EOW-ACB ने शुरू की बड़ी कार्रवाई
छत्तीसगढ़ मनरेगा योजना का देश में उत्कृष्ट प्रदर्शन : ई-केवायसी और जियो-टैगिंग में हासिल की 97% सफलता
भोपाल नवाब की दौलत सरकार ले चुकी थी, फिर करीना के पास कहां से आया बेगमों का बेशकीमती पेंडेंट?
By Arohi Raj
कृषि सचिव निशांत वरवड़े के मनमाने आदेशों पर चली कैंची, मंत्री और सीनियर अफसर भी उनसे नाराज
By The Sootr
राजस्थान के बूंदी के पीएमश्री विद्यालय में शुरू हुई शॉप ऑफ ऑनेस्टी, जिसमें न ताला, न दुकानदार और न कोई पहरेदार
By Jageshwar Prasad
शादी सीजन में आपकी थाली में जहर परोसने की थी तैयारी : रायपुर स्टेशन पर पकड़ा गया भोपाल से आया 300 किलो संदिग्ध पनीर
By Umeshwari Baghel
कौन हैं महिला TTE नाजू अरोड़ा? अग्निवीरों से विवाद के बाद चर्चा में आईं, अंतरराष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग में जीत चुकीं पदक
By Jyoti Mahender Bhardwaj
स्वच्छ सर्वेक्षण पर प्रेस नोट में लिखा- जोड़ी वाले शहर को टॉप 3 में नहीं लिया, क्या इतने हैं इंदौर के अंक
By Sanjay Gupta
भोपाल में छोटे प्लॉट वालों की बल्ले-बल्ले! अब दो प्लॉट जोड़कर बना सकेंगे अपार्टमेंट, बदलेंगे नियम
By Arohi Raj