मोजो मशरूम फैक्ट्री केस: रायपुर में 4 ठेकेदारों पर FIR,नाबालिगों से बंधुआ मजदूरी कराने का आरोप

Harrison Masih | Jul 17, 2025, 11:11 IST
Share
Mojo Mushroom Factory Case FIR against 4 contractors Raipur
Mojo Mushroom Factory Case FIR against 4 contractors Raipur

रायपुर की मशरूम फैक्ट्री में नाबालिगों से जबरन 18 घंटे काम, मारपीट और बंधक बनाए जाने का मामला। 4 ठेकेदारों के खिलाफ FIR दर्ज। विभाग की छापेमारी में 97 मजदूरों को रेस्क्यू किया गया था।

Mojo Mushroom Factory Case: रायपुर के खरोरा क्षेत्र में स्थित मोजो मशरूम फैक्ट्री (मारुति फ्रेश) में बंधुआ मजदूरी और बाल श्रम के मामले में पुलिस ने चार ठेकेदारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। आरोप है कि इन ठेकेदारों ने काम का झांसा देकर नाबालिगों समेत सैकड़ों मजदूरों को बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश से रायपुर लाकर बंधक बनाया और 18-18 घंटे तक मशरूम की खेती में जबरन काम कराया।

ये खबर भी पढ़ें... रायपुर में यूपी-झारखंड-बिहार के मजदूरों को बंधक बनाया... 97 लोगों का रेस्क्यू

कैसे हुआ मामला उजागर?

11 जुलाई को महिला एवं बाल विकास विभाग ने अन्य विभागों के साथ मिलकर एक संयुक्त कार्रवाई में 97 मजदूरों को रेस्क्यू किया। यह सभी मजदूर उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड के निवासी थे। उनमें महिलाएं, पुरुष, बच्चे और एक 10 दिन का नवजात शिशु भी शामिल था। रेस्क्यू के बाद बाल श्रम और बंधुआ मजदूरी के आरोपों की पुष्टि हुई।

ये खबर भी पढ़ें... 'मशरूम मैन': किसान ने मशरूम उगाना शुरू किया, अब कमा रहे 5 लाख रूपए महीना

क्या हैं आरोप?

एफआईआर में चार ठेकेदारों – भोला, विपिन तिवारी, विकास तिवारी और नितेश तिवारी – को आरोपी बनाया गया है।

भोला पर आरोप है कि वह मजदूरों को उत्तर प्रदेश से रायपुर लाया और उन्हें मजदूरी का झांसा देकर बंधक बना लिया।

विपिन, विकास और नितेश तिवारी पर फैक्ट्री में जबरन काम करवाने और मारपीट करने के गंभीर आरोप हैं।



18 घंटे की मजदूरी, सिर्फ 3 घंटे की नींद मजदूरों और नाबालिगों ने अपने बयान में कहा कि उन्हें रात 2 बजे उठाया जाता था और लगभग 18 घंटे तक लगातार मशरूम उगाने का काम करवाया जाता था। उन्हें केवल 3 से 4 घंटे की नींद मिलती थी। कई मजदूरों के साथ मारपीट भी हुई और वेतन भी नहीं दिया गया।
ये खबर भी पढ़ें... रायपुर में 35 साल से रह रहे बांग्लादेशी दंपती बंगाल में गिरफ्तार,फर्जी दस्तावेज बरामद

कहां चल रही थी फैक्ट्री?

यह फैक्ट्री खरोरा क्षेत्र में स्थित उमाश्री राइस मिल के कैंपस में संचालित हो रही थी, जिसका नाम मोजो मशरूम है। जांच में सामने आया है कि यह फैक्ट्री अवैध तरीके से मजदूरों का शोषण कर रही थी।



🔹 1. नाबालिगों से जबरन मजदूरी

फैक्ट्री में नाबालिगों से 18 घंटे तक मशरूम उगाने का काम लिया गया, उन्हें सोने के लिए केवल 3-4 घंटे ही मिलते थे।

🔹 2. बंधक बनाकर मारपीट

काम के बहाने लाई गई महिलाओं, पुरुषों और बच्चों को बंधक बनाकर रखा गया और उनसे मारपीट भी की गई।

🔹 3. 97 मजदूरों का रेस्क्यू

11 जुलाई को महिला एवं बाल विकास विभाग ने छापा मारकर 97 मजदूरों को रेस्क्यू किया, जिनमें एक 10 दिन का बच्चा भी था।

🔹 4. चार ठेकेदारों के खिलाफ FIR

भोला, विपिन तिवारी, विकास तिवारी और नितेश तिवारी के खिलाफ FIR दर्ज हुई है। मजदूरों को वेतन देने का झांसा देकर लाया गया था।

🔹 5. मशरूम फैक्ट्री राइस मिल परिसर में

यह फैक्ट्री खरोरा के उमाश्री राइस मिल कैंपस के भीतर संचालित हो रही थी, जहां से पूरी अवैध गतिविधि सामने आई।



ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में आशिकी पान मसाला पर DGGI की रेड, 60 करोड़ की टैक्स चोरी का भंडाफोड़

आगे की कार्रवाई

खरोरा पुलिस ने महिला एवं बाल विकास विभाग की रिपोर्ट के आधार पर अब मामले में गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। आगे की जांच जारी है और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧👩



Tags:
  • Raipur News
  • CG News
  • मोजो मशरूम फैक्ट्री केस
  • रायपुर मशरूम फैक्ट्री केस
  • 4 ठेकेदारों पर FIR
  • नाबालिगों से बंधुआ मजदूरी
  • Mojo Mushroom Factory Case
  • Raipur Mushroom Factory Case
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच