मोनिका, अंजलि सबने दिया धोखा... रातों-रात लुट गया करोड़पति कारोबारी

Kanak Durga Jha | Dec 25, 2024, 12:45 IST
Share
Businessman became victim of fraud, lost crores rupees the sootr
Businessman became victim of fraud, lost crores rupees the sootr

मोनिका के चक्कर में एक करोड़पति कारोबारी कंगाल हो गया। दरअसल, मोनिका के भेजे गए फेक स्क्रीनशॉट्स पर भरोसा करके कारोबारी ने करोड़ों रुपए शातिर को दे डाले।

मोनिका के चक्कर में एक करोड़पति कारोबारी कंगाल हो गया। दरअसल, मोनिका के भेजे गए फेक स्क्रीनशॉट्स पर भरोसा करके कारोबारी ने करोड़ों रुपए शातिर को दे डाले। कारोबारी ने सवा दो करोड़ रुपए टेलीग्राम एप पर एक लड़की के झांसे में आकर गंवा दिए। जब कारोबारी को ठगी का एहसास हुआ तो उसने थाने जाकर शिकायत दर्ज की।

अबूझमाड़ को घेरेगी स्पेशल फोर्स, कुछ ही दिनों बाद शुरू होगा बड़ा ऑपरेशन

टेलीग्राम ऐप से शुरू हुआ सिलसिला

कारोबारी ने पुलिस को बताया कि, राजधानी रायपुर में रहने वाले कारोबारी जितेंद्र सोमानी की मुलाकात जनवरी महीने में टेलीग्राम पर अंजली नाम की लड़की से हुई थी। लड़की ने कारोबारी को एक ऑनलाइन ट्रेडिंग एप के बारे में बताया। इसके बाद कारोबारी को फॉर्च्यून ग्लोबल लिमिटेड नामक ग्रुप में जोड़ दिया। शुरुआत में लड़की ने कारोबारी से कहा कि 50 हजार रुपए निवेश कर इन्वेस्टमेंट शुरू करें।

कारोबारी को झूठा भरोसा दिलाने के लिए लड़की ने फर्जी स्क्रीनशॉट्स भी भेजे। इस स्क्रीनशॉट्स में मुनाफा कमाने का जिक्र था। यह देखकर कारोबारी को लड़की पर भरोसा हो गया और उसने थोड़े पैसे निवेश कर दिए। पहले निवेश पर कारोबारी को थोड़ा मुनाफा भी हुआ, जिससे उसे इस ऑनलाइन ट्रेडिंग ऐप पर भरोसा हो गया। इसके बाद कारोबारी ने करीब सवा करोड़ रुपए लड़की को दे डाले। कारोबारी ने कुल 17 किस्तों में करीब 2 करोड़ 19 लाख 81 हजार रुपए ठगों के खाते में ट्रांसफर कर दिए।

Mahtari Vandan Scheme में लोगों ने किया Scam... 15000 फॉर्म रिजेक्ट

एफआईआर दर्ज

इसके बाद एक और लड़की मोनिका ने कारोबारी से संपर्क किया और उसी ट्रेडिंग ऐप में और पैसा इनवेस्ट करने का कहा। कारोबारी को लगा कि यह एक जेनविन आईडी है, और वह झांसे में आ गया। इसके बाद कारोबारी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मोवा पुलिस ठगी के आरोप में जांच कर रही है और आरोपियों को पकड़ने के लिए प्रयासरत है। इस घटना से साफ हो गया है कि ऑनलाइन ठगी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं और लोग आसानी से झांसे में आ जाते हैं।

इस मामले में पुलिस ने सतर्कता बरतने की सलाह दी है और कहा है कि ऑनलाइन व्यापार करने से पहले हर पहलू की जांच करें। ऐसे मामलों में अक्सर ठगों के पास फर्जी दस्तावेज और स्क्रीनशॉट्स होते हैं, जो लोगों को विश्वास दिलाने के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं।

करोड़पति ठग ने भोपाल में बनाया ठिकाना, गिरफ्तार,Trade Expo trading app

FAQ

  1. कारोबारी जितेंद्र सोमानी को ठगी के जाल में कैसे फंसाया गया?
    जितेंद्र सोमानी को टेलीग्राम ऐप पर अंजली नाम की लड़की ने संपर्क किया और ऑनलाइन ट्रेडिंग ऐप में निवेश करने के लिए कहा। लड़की ने फर्जी स्क्रीनशॉट्स दिखाकर मुनाफे का झूठा भरोसा दिलाया। पहले थोड़े निवेश पर मुनाफा मिलने के बाद कारोबारी ने और पैसा निवेश किया और 17 किस्तों में कुल 2 करोड़ 19 लाख 81 हजार रुपए ठगों के खाते में ट्रांसफर कर दिए।
  2. मोनिका ने कारोबारी को और अधिक पैसे निवेश करने के लिए कैसे तैयार किया?
    मोनिका ने कारोबारी से संपर्क कर उसी ट्रेडिंग ऐप में और पैसे निवेश करने को कहा। उसने खुद को जेन्युइन बताया, जिससे कारोबारी को लगा कि यह सुरक्षित है। इस झांसे में आकर कारोबारी ने और अधिक पैसे निवेश किए।
  3. इस मामले में पुलिस ने क्या कार्रवाई की और क्या सलाह दी?
    पुलिस ने कारोबारी की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली है और ठगी के आरोपियों को पकड़ने के लिए जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने सतर्कता बरतने की सलाह देते हुए कहा है कि ऑनलाइन व्यापार करने से पहले हर पहलू की जांच करें और फर्जी दस्तावेज या स्क्रीनशॉट्स पर भरोसा न करें।

रायपुर में एक महिला ने थाने में दो माह की बच्ची के साथ लगाई खुद को आग

Tags:
  • Raipur News
  • रायपुर न्यूज
  • Chhattisgarh News
  • छत्तीसगढ़ न्यूज
  • CG News
  • online fraud
  • ऑनलाइन ठगी
  • रायपुर न्यूज इन हिंदी
  • cg news in hindi
  • छत्तीसगढ़ न्यूज हिंदी
  • telegram
  • शेयर ट्रेडिंग के नाम पर ठगी
  • Share trading
  • टेलीग्राम ऐप
  • cg news update
  • cg news today
  • टेलीग्राम ठगी
  • Telegram Scam
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती