रायपुर में मां और नाबालिग बेटी की बेरहमी से हत्या , रेप की आशंका

Marut raj | Published:
Share
Mother daughter murdered in Raipur the sootr
Mother daughter murdered in Raipur the sootr

रायपुर में मां-बेटी की बेरहमी से हत्या का मामला सामने आया है। नए साल के दिन 14 साल की बच्ची की लाश नाले में मिली थी। अब ठीक एक दिन बाद उसकी मां का शव मिला है।

Mother and daughter murdered in Raipur : रायपुर में मां-बेटी की बेरहमी से हत्या का मामला सामने आया है। नए साल के दिन 14 साल की बच्ची की लाश नाले में मिली थी। अब ठीक एक दिन बाद उसकी मां का शव मिला है। बच्ची की लाश मिलने के बाद जब पुलिस ने छानबीन शुरू कर उसके घर पहुंची तो घर पर ही उसकी मां की मौत के बारे में पता चला।

भूपेश बघेल पर बढ़ा संकट, आबकारी मंत्री रहे लखमा के घर ED का छापा

पुलिस को हत्या किए जाने के सबूत मिले हैं। इन्हें किसने मारा और हत्या के क्या कारण थे, इसकी जांच में पुलिस जुटी हुई है। इस मामले में रेप की भी आशंका जताई जा रही है। उल्लेखनीय है कि रायपुर में बीते 2 दिनों में 5 मर्डर हुए हैं।

धरसींवा पुलिस स्टेशन एरिया में मिला शव

बुधवार को 14 साल की लड़की की लाश खमतराई थाना इलाके के एक नाले में पड़ी मिली थी। गुरुवार को उसकी मां की लाश धरसींवा पुलिस स्टेशन एरिया में मिली है। दोनों ही थानों की टीम इस केस की जांच कर रही है।

2 दिनों तक छत्तीसगढ़ में चलेगी शीतलहर, कई जिलों में होगी बारिश

खून के छींटे जमीन और दीवार पर मिले

रायपुर-बिलासपुर हाईवे से लगी एक बस्ती में 14 साल की बच्ची और उसकी मां रहती थी। महिला के पति की कुछ साल पहले ही मौत हो चुकी है।

मौके पर खून के छींटे जमीन और दीवार पर मिले हैं। जांच टीम के अधिकारियों ने बताया कि धारदार हथियार या भारी चीज से पीटकर महिला को मारा गया होगा। बेटी की हत्या कैसे की गई इसकी जांच जारी है। दोनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

नक्सलियों का गढ़ देखने पहुंचे लाखों पर्यटक,लाल आतंक का खत्म हो रहा खौफ

करीबी पर हत्या का शक, रेप की भी आशंका

घटना की खबर मिलते ही मौके पर फॉरेंसिक टीम भी पहुंची। कुछ सुराग जुटाए गए हैं, पुलिस महिला के घर आने जाने वालों के बारे में जानकारी जुटा रही है। मोहल्ले में चर्चा है कि किसी परिचित ने ही इस वारदात को अंजाम दिया होगा। महिला और बेटी मुस्लिम समुदाय से थी। पुलिस को इस घटना में रेप किए जाने की भी आशंका है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए मां-बेटी के नाम का खुलासा नहीं किया गया है।

Instagram पर लाइव आकर लड़की ने लगा ली फांसी... BF से हुआ था ब्रेकअप

Tags:
  • CG News
  • Raipur Crime News
  • रायपुर क्राइम न्यूज
  • chhattisgarh crime news
  • छत्तीसगढ़ क्राइम न्यूज
  • cg news in hindi
  • cg news update
  • cg news hindi
  • cg news today
  • cg news live news
  • cg news live
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर