माँ तुझे सलाम : बेटी की मौत को साबित किया मर्डर, पुलिस ने सुसाइड बताकर कर दिया था केस क्लोज
Deeksha Nandini Mehra | Jun 27, 2024, 09:58 IST
बिलासपुर पूजा चौरसिया मर्डर केस
माँ ने बेटी की आत्महत्या को हत्या साबित कर पुलिस को केस रीओपन करने के लिए मजबूर कर दिया है। पुलिस ने कहा केस कि फिर से जांच करने के लिए कोर्ट से परमिशन लेंगे...
Bilaspur Pooja Chaurasia Death Case : बिलासपुर जिला अस्पताल की लेडी डॉक्टर मर्डर किया गया था। यह बात लेडी डॉक्टर की माँ ने साबित की है। पुलिस ने इस मामले को खुदकुशी बताकर केस क्लोज कर दिया था। लेडी डॉक्टर पूजा की माँ ने प्राइवेट फॉरेंसिक एक्सपर्ट से जांच कराई, जिसमें पूजा की हत्या की बात सामने आई। अब पुलिस केस को रीओपन करने की बात कह रही है।
दरअसल, बीते 10 मार्च को बिलासपुर जिला अस्पताल की लेडी डॉक्टर पूजा चौरसिया की मौत हो गई थी। पूजा को उसके पति अनिकेत और जिम ट्रेनर सूरज अस्पताल लेकर पहुंचे थे। इस दौरान पूजा की माँ अमेरिका में थी। अमेरिका से पूजा की माँ रीता के लौटने के बाद उसका पोस्टमार्टम किया गया।
रीता ने बताया कि अस्पताल में उन्होंने देखा कि बेटी पूजा के शरीर पर चोट के निशान थे। उसके सिर और कान पर खून लगा हुआ था। इसके बाद रीता को बेटी की हत्या का शक हुआ। रीता को पूजा के पति अनिकेत पर पहले से ही शक था। पूजा ने कई बार रीता से उसके पति के व्यवहार और झगड़े को लेकर शिकायत की थी।
पूजा की माँ रीता ने बताया कि 16 और 17 मार्च को निजी फोरेंसिक एक्सपर्ट से पूरे मामले की जांच कराई। जांच रिपोर्ट के अनुसार जिस कमरे में पूजा की मौत हुई उसके बेड पर मेल स्पर्म के साथ महिला और पुरुष दोनों के सिर के बाल मिले हैं।
जब प्रशासन को पता चला कि परिजनों ने प्राइवेट एक्सपर्ट से फोरेंसिक जांच कराई है, तब पुलिस ने भी 17 अप्रैल को फोरेंसिक जांच कराई। पुलिस द्वारा कराई गई की रिपोर्ट आ गई है। बिलासपुर सिविल लाइन के सीएसपी उमेश गुप्ता ने कहा कि दोनों रिपोर्ट में कुछ तथ्य आए हैं। हम कोर्ट को पत्र लिखकर फिर से केस को री-इंवेस्टिकेट करने की परमिशन मागेंगे।
इस पूरे मामले में पूजा के पति डॉ. अनिकेत कौशिक की भूमिका संदिग्ध है। अनिकेत और जिम ट्रेनर सूरज पास का हॉस्पिटल छोड़ डेढ़ किमी दूर पूजा को ले जाना भी सवाल खड़े करता है। फिलहाल डॉ. पूजा को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में जिम ट्रेनर सूरज गिरफ्तार है।
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
ये है पूरा मामला
रीता ने बताया कि अस्पताल में उन्होंने देखा कि बेटी पूजा के शरीर पर चोट के निशान थे। उसके सिर और कान पर खून लगा हुआ था। इसके बाद रीता को बेटी की हत्या का शक हुआ। रीता को पूजा के पति अनिकेत पर पहले से ही शक था। पूजा ने कई बार रीता से उसके पति के व्यवहार और झगड़े को लेकर शिकायत की थी।
हत्या का शक होने पर कराई प्राइवेट फॉरेंसिक एक्सपर्ट से जांच
बिलासपुर सीएसपी ने कहा - री-इंवेस्टिकेट लेंगे परमिशन
पति और जिम ट्रेनर है प्राइम सस्पेक्ट
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj