रायपुर रेलवे मंडल में सांसद और GM ने लिया विकास कार्यों का जायजा
Krishna Kumar Sikander | Jul 01, 2025, 11:36 IST
development works in Raipur Railway Division the sootr
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल में यात्री सुविधाओं और बुनियादी ढांचे के विकास को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक रायपुर रेलवे मंडल में विकास और यात्री सुविधाओं को नई दिशा देने की दृष्टि से महत्वपूर्ण साबित होगी।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल में यात्री सुविधाओं और बुनियादी ढांचे के विकास को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। रायपुर मंडल कार्यालय के प्रथम तल सभागार में रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल की अध्यक्षता में यह बैठक सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई।यह बैठक रायपुर रेलवे मंडल में विकास और यात्री सुविधाओं को नई दिशा देने की दृष्टि से महत्वपूर्ण साबित होगी।
ये खबर भी पढ़ें... रेलवे का बड़ा फैसला: अब 4 घंटे नहीं, 8 घंटे पहले बनेगा रिजर्वेशन चार्ट
बैठक की शुरुआत में महाप्रबंधक तरुण प्रकाश ने सांसदों का स्वागत करते हुए कहा कि उनके सुझाव रेलवे सेवाओं को और बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। बैठक में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की उपलब्धियों, यात्री सुविधाओं और विकास कार्यों का विस्तृत प्रजेंटेशन प्रस्तुत किया गया। मंडल रेल प्रबंधक दयानंद ने रायपुर मंडल में चल रहे कार्यों, जैसे अमृत भारत स्टेशन योजना, ट्रेनों की क्षमता वृद्धि, स्वच्छता अभियान, रेलवे हेल्पलाइन 139, और वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों व महिलाओं के लिए विशेष सुविधाओं (अक्षिता सेफ बबल, मेरी सहेली अभियान) पर प्रकाश डाला। साथ ही, पर्यावरण संरक्षण और सुरक्षा उपायों की जानकारी भी पावर पॉइंट के माध्यम से दी गई।
ये खबर भी पढ़ें... रेलवे का नया नियम : बिना कन्फर्म टिकट नहीं मिलेगा प्लेटफॉर्म के अंदर प्रवेश
बैठक में शामिल सांसदों ने रायपुर मंडल में हो रहे कार्यों और यात्री सुविधाओं पर संतोष जताया। उन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं और जनता की अपेक्षाओं को उठाते हुए रेलवे स्टेशनों पर सुविधाओं के विस्तार, ट्रेनों की समयबद्धता, नई रेल सेवाओं की शुरुआत, मौजूदा सुविधाओं के उन्नयन, ट्रेनों के ठहराव, और स्टेशनों पर गुड्स शेड को स्थानांतरित कर यात्री सुविधाओं को बढ़ाने जैसे मुद्दों पर चर्चा की।
ये खबर भी पढ़ें... सावन में श्रद्धालु आसानी से कर सकेंगे बाबा धाम के दर्शन, रेलवे की बड़ी सौगात
महाप्रबंधक तरुण प्रकाश ने सांसदों के सुझावों और जनता की अपेक्षाओं को गंभीरता से लेते हुए उन्हें प्राथमिकता के साथ लागू करने का आश्वासन दिया। उन्होंने सांसदों का उनके योगदान और मार्गदर्शन के लिए धन्यवाद दिया। बैठक के अंत में उप महाप्रबंधक समीर कान्त माथुर ने सभी सांसदों और उनके प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में रेल लाइन होगा दोगुना... 47 हजार करोड़ का काम शुरू
बैठक में सांसद बृजमोहन अग्रवाल, सांसद विजय बघेल, सांसद रूपकुमारी चौधरी, सांसद भोजराज नाग, महेश कश्यप और राज्यसभा सदस्य रंजीत रंजन के अतिरिक्त सांसद प्रतिनिधि अरुण सिंह चौहान (तोखन साहू, राज्यमंत्री) और सद्दाम सोलंकी (फूलोदेवी नेताम, राज्यसभा सदस्य) शामिल रहे। मंडल रेल प्रबंधक दयानंद, मुख्यालय के प्रधान विभागाध्यक्ष, और मंडल के अधिकारी भी उपस्थित थे।
thesootr links
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
रायपुर रेलवे मंडल विकास | यात्री सुविधाएँ रायपुर रेलवे | सांसदों की बैठक रेलवे | जीएम तरुण प्रकाश | बृजमोहन अग्रवाल रायपुर सांसद | दयानंद मंडल रेल प्रबंधक | Raipur Railway Division development | Passenger facilities Raipur Railway | MPs meeting railway | GM Tarun Prakash | Brijmohan Agrawal Raipur MP | South East Central Railway (SECR) | Dayanand Divisional Railway Manager (DRM)
ये खबर भी पढ़ें... रेलवे का बड़ा फैसला: अब 4 घंटे नहीं, 8 घंटे पहले बनेगा रिजर्वेशन चार्ट
यात्री सुविधाओं और विकास कार्यों पर विस्तृत प्रस्तुति
ये खबर भी पढ़ें... रेलवे का नया नियम : बिना कन्फर्म टिकट नहीं मिलेगा प्लेटफॉर्म के अंदर प्रवेश
सांसदों ने दिए सुझाव, उठाए स्थानीय मुद्दे
ये खबर भी पढ़ें... सावन में श्रद्धालु आसानी से कर सकेंगे बाबा धाम के दर्शन, रेलवे की बड़ी सौगात
महाप्रबंधक का आश्वासन, प्राथमिकता से होगा समाधान
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में रेल लाइन होगा दोगुना... 47 हजार करोड़ का काम शुरू
इन सांसदों ने लिया हिस्सा
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
रायपुर रेलवे मंडल विकास | यात्री सुविधाएँ रायपुर रेलवे | सांसदों की बैठक रेलवे | जीएम तरुण प्रकाश | बृजमोहन अग्रवाल रायपुर सांसद | दयानंद मंडल रेल प्रबंधक | Raipur Railway Division development | Passenger facilities Raipur Railway | MPs meeting railway | GM Tarun Prakash | Brijmohan Agrawal Raipur MP | South East Central Railway (SECR) | Dayanand Divisional Railway Manager (DRM)
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग