रिजर्वेशन पर रेलवे का बड़ा फैसला: अब 4 घंटे नहीं, 8 घंटे पहले बनेगा चार्ट

Sanjay Dhiman | Jun 29, 2025, 23:33 IST
Share
train-reservation-chart
Photograph: (The Sootr)

भारतीय रेलवे ने ट्रेन रिजर्वेशन चार्ट जारी करने के समय को 4 घंटे से बढ़ाकर 8 घंटे पहले कर दिया है, जिससे वेटिंग लिस्ट के यात्री अब पहले से जान सकेंगे कि उनका टिकट कन्फर्म हुआ या नहीं। इस निणर्य को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसे हरी झंडी दे दी है।

ट्रेन में सफर करने वालों के लिए रेलवे (Indian Railways) ने एक बड़ा और बेहद काम का फैसला लिया है! अब आपकी ट्रेन का रिजर्वेशन चार्ट (Reservation Chart) पहले की तरह यात्रा से सिर्फ 4 घंटे पहले नहीं, बल्कि पूरे 8 घंटे पहले तैयार हो जाएगा। रेलवे बोर्ड (Railway Board) ने इसे हरी झंडी दे दी है और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी मुहर लगा दी है।

ये खबर उन लाखों यात्रियों के लिए किसी खुशखबरी से कम नहीं है जो अक्सर वेटिंग लिस्ट (Waiting List) में होने की वजह से आखिरी समय तक सीट कन्फर्म होने का इंतजार करते हैं या अपनी यात्रा की योजना ठीक से नहीं बना पाते। तो क्या हैं इसके मायने और कैसे मिलेगा इसका फायदा, आइए जानते हैं इस बड़े बदलाव के बारे में सब कुछ!

क्या होता है रिजर्वेशन चार्ट,कैसे मिलेगा फायदा

रेलवे द्वारा रिजर्वेशन चार्ट तैयार किया जाता है, जो यह दर्शाता है कि किस यात्री का टिकट कन्फर्म (Confirmed), वेटिंग (Waiting) या RAC (Reservation Against Cancellation) है। वर्तमान में यह चार्ट आमतौर पर ट्रेन के छूटने के 4 घंटे पहले तैयार किया जाता था, लेकिन अब इसे 8 घंटे पहले जारी किया जाएगा।

इस नई व्यवस्था से रेल यात्रियों को समय पर अपने टिकट व सीट की जानकारी मिल जाएगी। इस नए बदलाव से सबसे अधिक फायदा अंत तक वैटिंग लिस्ट में रहने वाले यात्रियों को मिलेगा। अब उन्हें खुद की सीट के लिए आखिरी समय तक इंतजार नहीं करना पडेगा।

यात्रियों को अब आठ घंटे पहले पता चलेगा कि उनका टिकट कन्फर्म हुआ है या नहीं। इससे वे अपनी यात्रा की योजना पहले से बना सकेंगे और आखिरी समय में किसी वैकल्पिक यात्रा विकल्प का चयन करने के लिए उन्हें अधिक समय मिलेगा।

यह खबरें भी पढ़े...

ट्रैक्टर पर बैठकर आदिवासियों के बीच पहुंचे मंत्री विजय शाह, बोले आपके साथ न्याय होगा

MP के खेल विभाग ने सॉफ्टबॉल में कर दिया खेल, महिलाओं के कोटे से पुरूषों को दे दिए विक्रम अवॉर्ड

इस सुधार से यात्री और रेलवे दोनों को लाभ

रेलवे के इस फैसले से उन यात्रियों को राहत मिलेगी, जो हमेशा यह सोचते हैं कि उनका रिजर्वेशन कन्फर्म होगा या नहीं। वेटिंग लिस्ट वाले यात्री अपनी स्थिति के बारे में अब पहले से जान पाएंगे, जिससे उन्हें यात्रा के विकल्पों पर विचार करने का समय मिलेगा। इसके अलावा, उन्हें पहले से ही जानकारी मिल जाएगी कि उन्हें ट्रेन में सीट मिलेगी या नहीं।

रेलवे द्वारा किए गए इस सुधार से यात्री और रेलवे दोनों को लाभ होगा। जहां यात्रियों को यात्रा की स्थिति का पहले से अंदाजा हो सकेगा, वहीं रेलवे भी यात्रियों की सही संख्या का सही समय पर अनुमान लगा सकेगा। इससे ट्रेन में कोई भी गड़बड़ी या तकनीकी समस्या आने की संभावना कम होगी।

यह खबरें भी पढ़े...

Weather Update: देश के कई राज्यों में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात, मनाली हाईवे का हिस्सा बहा

शादी का वादा करके युवती से तीन साल तक बनाया सम्बन्ध,अब मुकरने पर जिला पंचायत अधिकारी गिरफ्तार

चरणबद्ध तरीके से लागू होगा यह प्रस्ताव

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस प्रस्ताव को चरणबद्ध तरीके से लागू करने के निर्देश दिए हैं। रेलवे अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं ताकि इसे सही तरीके से लागू किया जा सके। यह बदलाव भारतीय रेलवे द्वारा यात्रियों के लिए एक तोहफा माना जा रहा है।

यह बदलाव एकसाथ पूरे देश में लागू नहीं किया जाएगा। पहले इसे कुछ रेल मंडलों में प्रायोगिक तौर पर आजमाया जाएगा, इसके बाद इसे पूरे देश में लागू किया जाएगा।

कन्फर्म टिकट

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉दूसरेग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • भारतीय रेलवे
  • रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव
  • रेलवे
  • यात्री
  • रिजर्वेशन
  • कन्फर्म टिकट
  • टिकट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा