बिलासपुर में बनेगा MSME टेक्नोलॉजी सेंटर, 4 हजार युवाओं को होगा फायदा

Kanak Durga Jha | Apr 10, 2025, 07:10 IST
Share
MSME Technology Center Bilaspur 4 thousand youth will benefit
MSME Technology Center Bilaspur 4 thousand youth will benefit

MSME Technology Center In Bilaspur : बिलासपुर संभाग के युवा उद्यमियों को आने वाले दिनों में अपने सपने और करियर को ऊंची उड़ान मिल सकेंगी।

बिलासपुर संभाग के युवा उद्यमियों को आने वाले दिनों में अपने सपने और कॅरियर को ऊंची उड़ान मिल सकेंगी। कोनी में 20 एकड़ जमीन में 200 करोड़ की लागत से सूक्ष्म लघु व मध्यम मंत्रालय द्वारा बनाए जा रहे एमएसएमई टेक्नोलॉजी सेंटर स्थापना का मार्ग प्रशस्त हो गया है। बाउंड्रीवाल निर्माण के लिए तीन करोड़ रुपए रेलवे की सेल निर्माण एजेंसी इरकान को दे दिया गया है। इस टेक्नोलॉजी सेंटर में जरूरत के मुताबिक श्रमिकों को प्रशिक्षित कर कुशल बनाया जाएगा।

इससे कुशल कारीगर तैयार होंगे। उद्योगों के द्वारा निर्मित वस्तुओं के क्वालिटी की जांच होगी। छत्तीसगढ़ लघु एवं सहायक उद्योग संघ प्रदेशाध्यक्ष हरीश केडिया ने बताया कि सेंटर में करीब 50 करोड़ की बिल्डिंग, बाउंड्रीवाल, सड़कें होंगी। करीब 100 करोड़ रुपए की मशीनें आएंगी। आधुनिक टेस्टिंग लैब में हमारा कच्चा और पक्का दोनों माल का क्वालिटी टेस्ट होगा, ताकि गुणवत्ता कायम रखी जा सकें।

ये खबर भी पढ़िए....2 SECL अधिकारियों की मौत... पिकनिक मनाने गए थे वाटरफाल

प्रदेश में दुर्ग के बाद दूसरा सेंटर

प्रदेशाध्यक्ष हरीश केडिया ने बताया कि प्रदेश में यह दुर्ग के बाद दूसरा एमएसएमई टेक्नोलॉजी सेंटर होगा। कोनी में आईटीआई के पास 20 एकड़ जमीन भारत सरकार के नाम स्थानांतरित कर आधिपत्य दे दिया गया है। सेंटर शुरू होने से बिलासपुर के अलावा अंबिकापुर, रायगढ़, कोरबा आदि जिलों के युवाओं को रोजगार एवं प्रशिक्षण मिलेगा। लघु उद्योगों का तकनीकी विकास एवं उन्नयन व आधुनिकीकरण होगा।

4 हजार युवाओं को फायदा

इस सेंटर के संभाग के चार हजार से अधिक युवाओं को आधुनिक उपकरणों व एडवांस टेक्नोलॉजी का प्रशिक्षण आसानी से मिल सकेगा।

ये खबर भी पढ़िए....हाईकोर्ट ने कहा- CGPSC घोटाला हत्या से भी गंभीर अपराध

ये होगी खासियत

सेंटर में उद्योगों की जरूरतों एवं आवश्यकतानुसार डाई, कलपुर्जों का निर्माण होगा। लघु उद्योगों के कच्चे माल एवं उत्पादित वस्तुओं की टेस्टिंग होगी ताकि उच्च क्वालिटी की वस्तुओं का निर्माण हो। क्वालिटी प्रमाण पत्र के आधार पर अपनी वस्तुओं को बड़े कारखानों एवं शासकीय उपक्रमों में बेच सकें।

सेंटर में युवाओं के लिए उद्योगों की प्रशिक्षित कारीगर की जरूरत का आंकलन करके यहां पर विभिन्न तरह के कोर्स चलाकर मशीनों को चलाने एवं रखरखाव करने का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। इस तरह सेंटर में उद्यमियों को विभिन्न विधाओं में प्रशिक्षण, युवा बेरोजगारों को तकनीकी एवं कुशल कारीगर बनाने के प्रशिक्षण के अलावा प्रदेश में औद्योगिक माहौल बनाने में सहयोग मिलेगा।

ये खबर भी पढ़िए....

बीएड की मान्यता 2019 से रद्द है, फिर भी चल रहा कोर्स

मिया खलीफा का VIDEO दिखाकर नवाबी सेक्स करना चाहता था पति...मर्डर

Bilaspur News | CG News | cg news hindi | cg news update | cg news today | Chhattisgarh News | Chhattisgarh news today | chhattisgarh news update

Tags:
  • Chhattisgarh News
  • CG News
  • Bilaspur News
  • chhattisgarh news update
  • Chhattisgarh news today
  • cg news update
  • cg news hindi
  • cg news today
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा