बस्तर का मुकड़ी मावली मंदिर, जहां केवल पुरुष प्रेमी मांगते हैं मिलन का आशीर्वाद

Anjali Dwivedi | Feb 14, 2026, 16:59 IST
Share
mukdi-mawli-mata-temple-bastar-lovers-faith
mukdi-mawli-mata-temple-bastar-lovers-faith

बस्तर के इस अनोखे मंदिर में लड़कियों का प्रवेश वर्जित है। यहां प्रेमी अपनी प्रेमिका की फोटो और मन्नत का पत्र लेकर पहुंचते हैं। मान्यता है कि मुकड़ी मावली माता बिछड़े हुए प्रेमियों को मिला देती हैं।

News In Short

  • मंदिर में महिलाओं का प्रवेश वर्जित है, केवल पुरुष ही पूजा कर सकते हैं।
  • प्रेमी अपनी प्रेमिका की तस्वीर, सिंदूर, नारियल और मन्नत का पत्र माता के चरणों में अर्पित करते हैं।
  • दंतेवाड़ा जिले के छिंदनार और बारसूर के बीच मुख्य मार्ग से 100 मीटर अंदर स्थित है।
  • पीढ़ियों से छिंदनार के पुजारी यहां सेवा दे रहे हैं और भक्तों की गोपनीयता का ध्यान रखते हैं।
  • वैलेंटाइन डे के मौके पर यहां युवाओं की भारी भीड़ उमड़ती है, जो अपनी अधूरी प्रेम कहानी पूरी करने की प्रार्थना करते हैं।

News In Detail

छत्तीसगढ़ का बस्तर अपनी अनूठी परंपराओं के लिए जाना जाता है। यहां का मुकड़ी मावली माता मंदिर इन दिनों चर्चा का केंद्र बना हुआ है। स्थानीय मान्यताओं के अनुसार, यहां विराजित देवी बिछड़े हुए प्रेमियों को मिलाने का काम करती हैं। इस मंदिर की सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि यहां लड़कियों और महिलाओं का प्रवेश पूरी तरह वर्जित है। इस मंदिर में केवल पुरुष या प्रेमी युवक ही यहां मत्था टेक सकते हैं।

c9fe13c4-ecc
c9fe13c4-ecc

तस्वीर और मन्नत के पत्र से मिलती है मंजिल

इस मंदिर की परंपरा सामान्य मंदिरों से बिल्कुल अलग है। यहां प्रेमी अपनी प्रेमिका के साथ नहीं आते, बल्कि उनकी तस्वीर, कोई निजी वस्तु या मन्नत का पत्र लेकर पहुंचते हैं। इन पत्रों और तस्वीरों को मंदिर के पीछे चट्टानों के बीच सुरक्षित रखा जाता है। पुजारी इन अमानतों की रक्षा करते हैं और किसी को भी इन्हें छूने की इजाजत नहीं होती। माना जाता है कि माता मुकड़ी मावली अधूरी प्रेम कहानियों को मुकम्मल करती हैं।

साफ दिल से मांगी मुराद कभी नहीं होती खाली

मंदिर के जानकार जोगेश्वर नाग बताते हैं कि यह मंदिर पूर्वजों के समय से यहां स्थापित है। दूर-दराज के इलाकों, यहां तक कि महाराष्ट्र जैसे राज्यों से भी युवा अपनी मन्नत लेकर यहां पहुंचते हैं। मान्यता है कि देवी स्वयं प्रेम की पीड़ा को समझती हैं, इसलिए सच्चे मन से मांगी गई मुराद यहां कभी खाली नहीं जाती। अपनी पहचान गुप्त रखकर प्रेमी यहां पूजा-अर्चना करते हैं और मन्नत पूरी होने पर दोबारा चढ़ावा चढ़ाने आते हैं।

चट्टानों के बीच छिपे प्रेम पत्र और अनोखा ढांचा

13 फरवरी को जब मीडिया टीम यहां पहुंची, तो मंदिर के पीछे पत्थरों के नीचे दबे कई पत्र और तस्वीरें मिलीं, जिन्हें भक्तों ने मन्नत के तौर पर बांधकर रखा था। मंदिर का ढांचा भी काफी सरल है। यह चार पिलरों के सहारे चट्टानों के ऊपर बना है। पत्थरों के एक छोटे से कमरे में देवी की मूर्ति स्थापित है और यह मंदिर श्रद्धालुओं के लिए 24 घंटे खुला रहता है।

यहां के स्थानीय युवक सुमित का क्या है

पूर्वजों के समय से इस इलाके में मंदिर है। हम लोग यहां अक्सर आना-जाना करते हैं। देवी क्षेत्र वासियों की रक्षा भी करती है। अधूरे प्रेम को मिलाती भी है।
ये खबरें भी पढ़ें....

पुलवामा हमले की बरसी पर छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा, 4 जवानों की मौत, कार काटकर निकाले शव

CG के 36% ट्रैफिक जवानों के फेफड़ों में संक्रमण, 5 गुना तक जहरीली हुई हवा

कोंडागांव में सरकारी मक्का प्लांट पर हमला, दफ्तर-गाड़ियों में तोड़फोड़

दंतेवाड़ा में 500 के नकली नोटों का जाल, ऐसे करें असली नोट की पहचान

    गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
    mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

    By Sanjay Dhiman

    mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
    झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

    By Sanjay Gupta

    झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
    बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

    By Arun Tiwari

    बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
    Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

    By Jitendra Shrivastava

    मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

    By VINAY VERMA

    मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती