सड़क पर चल रही महिला पर गिरी बिजली, कैमरे में कैद हुआ मौत का मंजर
Harrison Masih | Aug 24, 2026, 13:20 IST
मुंगेली में महिला पर गिरी आकाशीय बिजली
मुंगेली जिले के पंडारभट्ठा गांव में आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई है। घर लौटते समय महिला बिजली की चपेट में आ गई। हादसे का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
समझें क्या है पूरा मामला
- मुंगेली आकाशीय बिजली गिरने से 46 वर्षीय महिला की मौत।
- महिला खेत से काम कर सिर पर बर्तन रखकर घर लौट रही थीं।
- अचानक तेज बिजली गिरने से वह घायल होकर सड़क पर गिर पड़ीं।
- परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
- घटना कैमरे में कैद हुई, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
इस दर्दनाक घटना का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में महिला के आकाशीय बिजली की चपेट में आने की घटना दिखाई दे रही है। घटना के बाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
सिर पर बर्तन लेकर घर लौट रही थी महिला
जानकारी के मुताबिक, गीता बाई खेत में काम करने गई थीं। काम खत्म करने के बाद वह सिर पर बर्तन रखकर पैदल अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान मौसम खराब हो गया और अचानक तेज आकाशीय बिजली गिरी।
बिजली की चपेट में आने से गीता बाई गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गईं।
छत्तीसगढ़ में आकाशीय बिजली गिरने से महिला की दर्दनाक मौत😱😱.#SamrastaSankalpAbhiyan pic.twitter.com/nX5YzCoo0v
— Farooqui (@Farooqui0M) August 24, 2026
परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जानकारी जुटाई जा रही है।
कैमरे में कैद हुआ पूरा हादसा
हादसे का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना ने इलाके में लोगों को भी झकझोर दिया है।
FAQ
- बिजली गिरने से कैसे बचना चाहिए?
गरज-चमक शुरू होते ही खुले मैदान, खेत, पेड़, बिजली के खंभे और पानी वाली जगहों से दूर होकर किसी सुरक्षित पक्की इमारत में चले जाएं। बाहर फंसने पर जमीन पर लेटने के बजाय पैरों को पास रखकर नीचे झुकें।
ये खबरें भी पढ़ें...
सरगुजा में बिजली गिरने से दो बच्चों समेत 3 की मौत, एक मासूम गंभीर रूप से झुलसी
कोरबा में 3 की बिजली गिरने से मौत, खेत में रोपा लगा रहे थे ग्रामीण
बलरामपुर में बिजली गिरने से मां-बेटी की मौके पर मौत, पेड़ के नीचे रुकना पड़ा भारी
MP Engineering College में 41 हजार सीटें खाली, छात्र अब डिग्री नहीं प्लेसमेंट और फैकल्टी देखकर चुन रहे कॉलेज
By Ramanand Tiwari
आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़े के आरोप में भोपाल के सृष्टि हॉस्पिटल संचालक के खिलाफ EOW ने दर्ज किया केस
By Sandeep Kumar
प्रेमी को फोन कर मिलने बुलाया, फिर पति के साथ मिलकर काटा गला, बलरामपुर वसीम हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, पति-पत्नी पहुंचे जेल
By Umeshwari Baghel
MP ADPO और IBPS Law Mains की तारीख टकराई, अभ्यर्थी अब किसे चुनें? MPPSC से बदलाव की गुहार
By Sandeep Kumar
लॉरेंस बिश्नोई के नाम 50 करोड़ की फिरौती मांगने वाला शोएब ढेबर फरार, पता बताने वाले को पुलिस देगी 5 हजार रुपए
By VINAY VERMA
MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, MP शिक्षक भर्ती पर गरमाई सियासत, कूनो में फिर गूंजी किलकारी...
By Sandeep Kumar
Rajasthan Top News: 3605 पंचायतों में चुनाव तारीख बदलने की तैयारी: 6 नवंबर को धनतेरस
By Ashish Bhardwaj