BJP को झटका...ऐनवक्त पर प्रत्याशी चुनाव से हटा,कांग्रेस निर्विरोध जीती

Marut raj | Feb 03, 2025, 13:07 IST
Share
Municipal body elections 2025 Congress won unopposed the sootr
Municipal body elections 2025 Congress won unopposed the sootr

Municipal body elections 2025 Congress won unopposed : बीजेपी उम्मीदवार रहे मिरी का कहना है कि जहां से उन्हें टिकट दिया था, वहां बीजेपी का कोई जनाधार नहीं है।

Municipal body elections 2025 Congress won unopposed : छत्तीसगढ़ के नगरीय निकाय चुनाव में बीजेपी का पहला झटका लगा है। दरअसल, इन चुनावों में कई जगहों पर बीजेपी के प्रत्याशी निर्विरोध जीते हैं। ऐसे में आरंग की समोदा नगर परिषद से बीजेपी उम्मीदवार ने कांग्रेस के पक्ष में अपना नाम वापस ले लिया। नतीजा ये हुआ कि कांग्रेस उम्मीदवार निर्विरोध जीत गया।

ये खबर भी पढ़ें... बिना वोटिंग के जीत रही BJP... 23 जगह लहराया परचम



बीजेपी में मची खलबली, थाने पहुंचे नेता

जानकारी के अनुसार समोदा नगर परिषद की वार्ड नंबर 15 से BJP ने हेमलाल मिरी को अपना उम्मीदवार बनाया था। उन्होंने अपना नामांकन वापस ले लिया। उनके नामांकन वापस लेने की वजह से कांग्रेस प्रत्याशी सत्येंद्र चेलक निर्विरोध पार्षद निर्वाचित हो गए। इसके बाद बीजेपी में खलबली मच गई। दरअसल, नाम वापसी के बाद बीजेपी उम्मीदवार हेमलाल मिरी गायब हो गए थे। इसकी शिकायत बीजेपी के समोदा मंडल अध्यक्ष ने आरंग पुलिस थाने कराई थी।

ये खबर भी पढ़ें... फ्लैट में 28 लड़के और 4 लड़कियां कर रहे थे ऐसा काम...पुलिस के भी उड़े होश



बीजेपी ने हेमलाल मिरी के गायब होने का आरोप कांग्रेस उम्मीदवार सत्येंद्र चेलक और उनके भाई संजय चेलक पर लगाया गया था। इस बीच बीजेपी उम्मीदवार रहे हेमलाल अचानक पिता के साथ आरंग थाना पहुंच गए। उन्होंने आरोप लगाया है कि बीजेपी नेता और कार्यकर्ता उनके परिवार पर दबाव डाल रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में फिर से मिला गौ-मांस... 60 साल का बुजुर्ग कर था तस्करी



बीजेपी का जनाधार ही नहीं है, इसलिए चुनाव से हटा

हेमलाल मिरी का कहना है कि वे वार्ड नंबर 11 से टिकट मांग रहे थे। बीजेपी के कुछ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें चुनाव में हराने के उद्देश्य से वार्ड नंबर 15 से टिकट दे दिया। मिरी का कहना है कि वार्ड नंबर 15 में बीजेपी का कोई जनाधार नहीं है। उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं और परिवार वालों की सहमति से नामांकन वापस लिया है।

वहीं, आरंग टीआई राजेश सिंह का कहना है कि बीजेपी प्रत्याशी हेमलाल मिरी के गायब होने की शिकायत उनके परिजनों ने नहीं की थी। मिरी ने अपने बयान में बताया है कि उन्होंने अपनी मर्जी से वार्ड नंबर 15 से नामांकन वापस लिया है।

ये खबर भी पढ़ें... चुनाव प्रचार के दौरान BJP नेता को आया हार्ट अटैक, मौत

FAQ

  1. समोदा नगर परिषद से बीजेपी उम्मीदवार ने अपना नामांकन क्यों वापस लिया ?
    बीजेपी उम्मीदवार हेमलाल मिरी ने अपने परिवार और कार्यकर्ताओं की सहमति से यह निर्णय लिया। उनका कहना था कि वार्ड नंबर 15 में बीजेपी का कोई जनाधार नहीं था, और वे वार्ड नंबर 11 से टिकट की उम्मीद कर रहे थे।
  2. हेमलाल मिरी ने कांग्रेस उम्मीदवार के पक्ष में नाम वापस क्यों लिया ?
    हेमलाल मिरी ने अपनी मर्जी से नामांकन वापस लिया, और इसके बाद कांग्रेस के उम्मीदवार सत्येंद्र चेलक निर्विरोध पार्षद निर्वाचित हो गए। मिरी का कहना था कि बीजेपी के कुछ नेताओं ने उन्हें जानबूझकर हारने के लिए वार्ड नंबर 15 से टिकट दिया था।
  3. बीजेपी में हेमलाल मिरी के गायब होने के बाद क्या हुआ ?
    बीजेपी के समोदा मंडल अध्यक्ष ने मिरी के गायब होने की शिकायत आरंग पुलिस थाने में की थी। हालांकि, हेमलाल मिरी बाद में अपने पिता के साथ आरंग थाना पहुंचे और आरोप लगाया कि बीजेपी के नेता और कार्यकर्ता उनके परिवार पर दबाव बना रहे थे।
Tags:
  • Chhattisgarh BJP
  • छत्तीसगढ़ बीजेपी
  • Chhattisgarh Congress
  • छत्तीसगढ़ कांग्रेस
  • छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव
  • Local body elections
  • Panchayat and local body elections
  • local body elections 2024-25
MP में सरकारी फाइलों को लेकर सख्ती, बिना जांच और बड़े अधिकारियों की मंजूरी के GAD नहीं भेज सकेंगे प्रस्ताव

By Ramanand Tiwari

MP में सरकारी फाइलों को लेकर सख्ती, बिना जांच और बड़े अधिकारियों की मंजूरी के GAD नहीं भेज सकेंगे प्रस्ताव
छत्तीसगढ़ में RTE की फीस बढ़ाने की तैयारी, सरकार ने बनाई 7 सदस्यीय कमेटी, निजी स्कूलों के खर्च का होगा आकलन

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ में RTE की फीस बढ़ाने की तैयारी, सरकार ने बनाई 7 सदस्यीय कमेटी, निजी स्कूलों के खर्च का होगा आकलन
महाकाल मंदिर में सबसे पहले मनेगी दीपावली, चारों आरतियों में जलाई जाएगी फुलझड़ी, मंदिर में आतिशबाजी पर रहेगी रोक

By Amresh Kushwaha

महाकाल मंदिर में सबसे पहले मनेगी दीपावली, चारों आरतियों में जलाई जाएगी फुलझड़ी, मंदिर में आतिशबाजी पर रहेगी रोक
पंडित धीरेंद्र शास्त्री के इस बयान पर समर्थन में उतरे कथावाचक अनिरुद्धाचार्य, कही ये बात

By Sandeep Kumar

पंडित धीरेंद्र शास्त्री के इस बयान पर समर्थन में उतरे कथावाचक अनिरुद्धाचार्य, कही ये बात
अभिनेता राजपाल यादव की मुश्किलें बढ़ीं: महू कोर्ट ने चेक बाउंस केस में जारी किया गिरफ्तारी वारंट

By Amresh Kushwaha

अभिनेता राजपाल यादव की मुश्किलें बढ़ीं: महू कोर्ट ने चेक बाउंस केस में जारी किया गिरफ्तारी वारंट
रायपुर में बवाल, 400 से ज्यादा D.Ed कैंडिडेट्स ने घेरा शिक्षा मंत्री का बंगला, पुलिस ने परिजनों संग घसीटकर बस में ठूंसा

By Umeshwari Baghel

रायपुर में बवाल, 400 से ज्यादा D.Ed कैंडिडेट्स ने घेरा शिक्षा मंत्री का बंगला, पुलिस ने परिजनों संग घसीटकर बस में ठूंसा
MPPSC को हाई कोर्ट ने दिखाया आईना, नौकरी देने वाली सरकार है, आयोग नहीं, फिर कैसे दायर की अपील?

By Neel Tiwari

MPPSC को हाई कोर्ट ने दिखाया आईना, नौकरी देने वाली सरकार है, आयोग नहीं, फिर कैसे दायर की अपील?