नगर निगम कर्मियों का दूसरे निगम में नहीं कर सकते तबादला

Krishna Kumar Sikander | May 13, 2025, 14:12 IST
Share
Municipal corporation employees cannot be transferred to another corporation the sootr
Municipal corporation employees cannot be transferred to another corporation the sootr

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में असिस्टेंट इंजीनियर अनुराग शर्मा ने एक याचिका दायर कर नगरीय प्रशासन विभाग के स्थानांतरण आदेश को चुनौती दी। अनुराग शर्मा इस समय संयुक्त संचालक क्षेत्रीय कार्यालय रायपुर संभाग, नगरीय प्रशासन और विकास विभाग में पदस्थ हैं।

अनुराग शर्मा याचिका की सुनवाई जस्टिस बीडी गुरु के सिंगल बेंच में हुई। सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद जस्टिस बीडी गुरु याचिका को स्वीकार कर लिया। इसके बाद हाईकोर्ट ने नगरीय प्रशासन के स्थानांतरण आदेश को रद्द कर दिया। साथ ही कहा कि एक नगर निगम के कर्मचारियों को दूसरे नगर निगम में स्थानांतरित नहीं कर सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें... नक्सलियों के टारगेट पर नेता ही क्यों? 2 साल में 10 को मारा, देशभर में देना चाहते है मैसेज

असिस्टेंट इंजीनियर पहुंचे हाईकोर्ट

ये खबर भी पढ़ें... 'ऑपरेशन सिंदूर' पर विवादित पोस्ट करने वाली लूजिना गिरफ्तार

असिस्टेंट इंजीनियरअनुराग शर्मा को नगर पालिक परिषद, बिरगांव में उप अभियंता के पद पर 2006 की 11 मई को पदस्थ किया गया था। 2014 में 22 जुलाई को शासन ने एक अधिसूचना जारी कर नगर पालिक परिषद, बिरगांव को नगर निगम घोषित कर दिया। इसके बाद 28 जुलाई 2018 को एक नया आदेश जारी किया। नगरीय प्रशासन विभाग ने इस आदेश में अनुराग शर्मा को पदोन्नत कर संयुक्त संचालक, नगरीय प्रशासन एवं विकास, क्षेत्रीय कार्यालय में अटैच कर दिया। फिर 2021 में 24 नवंबर को जारी आदेश में नगरीय प्रशासन एवं विकास, क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर से नगर निगम रायगढ़ तबादला कर दिया गया। तब अनुराग शर्मा ने हाईकोर्ट में रिट दायर की। इस मामले की सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने 2022 में 4 जनवरी को विस्तृत अभ्यावेदन पेश कर अधिकारियों को विचार करने और निर्णय लेने का निर्देश दिया।

ये खबर भी पढ़ें... व्यापम के बदले नियम... अब फॉर्म भरते समय इन बातों का रखना होगा ध्यान

कोर्ट ने रद्द किया स्थानांतरण आदेश

ये खबर भी पढ़ें... बस्तर में मौत का तांडव..नक्सलियों ने एक ही रात में 4 लोगों को मार डाला

नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा अभ्यावेदन खारिज करने के बाद असिस्टेंट इंजीनियर अनुराग शर्मा ने दोबारा हाईकोर्ट में याचिका दायर की और स्थानांतरण आदेश को फिर चुनौती दी। याचिका में विभागीय अधिकारियों पर नियमों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया। साथ ही अधिनियम के प्रावधान की जानकारी देते हुए बताया कि एक नगर निगम के कर्मचारियों को दूसरे निगम में स्थानांतरित नहीं किया जा सकता है। पूरी बहस सुनने के बाद कोर्ट ने असिस्टेंट इंजीनियर अनुराग शर्मा के तर्क को सही माना और नगरीय प्रशासन के स्थानांतरण आदेश को रद्द कर दिया।

Municipal Corporation | employees | Transferred | another | corporation | Raipur | रायपुर नगर निगम | बिलासपुर

Tags:
  • हाईकोर्ट
  • Raipur
  • बिलासपुर
  • Municipal Corporation
  • रायपुर नगर निगम
  • employees
  • कर्मचारियों
  • corporation
  • तबादला
  • another
  • Transferred
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई