बस्तर में मौत का तांडव..नक्सलियों ने एक ही रात में 4 लोगों को मार डाला

Kanak Durga Jha | May 13, 2025, 12:55 IST
Share
naxals killed four people bijapur one night the sootr
naxals killed four people bijapur one night the sootr

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में एक बार फिर से दहशत का माहौल बना हुआ है। नक्सलियों ने एक ही रात में 4 लोगों की हत्या कर दी। इस वारदात से पूरे जिले में सन्नाटा पसरा हुआ है।

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने एक ही रात चार लोगों की हत्या कर दी है। उसूर के मारुडबाका निवासी कांग्रेसी कार्यकर्ता व राशन दुकान संचालक नागा भंडारी, शिक्षा दूत, रसोइया व ग्रामीण समेत चार लोगों की धारदार हथियारों से वार कर हत्या की गई है। घटना की पुष्टि एसपी बीजापुर जितेंद्र यादव ने की है।

ये खबर भी पढ़िए...Weather Update: मौसम विभाग का पूर्वानुमान..72 घंटे तक होगी जोरदार बारिश

बेकसूर ग्रामीणों की ले ली जान

बताया जा रहा है कि नागा भंडारी सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने बीती रात लिंगापुर गांव गए हुए थे। वहां दो दर्जन से अधिक हथियारबंद नक्सलियों ने उन्हें पकड़ लिया और उनकी हत्या कर दी। इसी प्रकार पामेड़ थाना क्षेत्र के ग्राम कंचाल व मीनागट्टा के तीन ग्रामीणों की हत्या किए जाने की पुलिस द्वारा पुष्टि की गई है। घटना की विस्तृत जानकारी नहीं मिल सकी है।

ये खबर भी पढ़िए...नागलोक बना बस्तर... यहां तक्षक सहित कई दुर्लभ सांपों का बसेरा

मीना गट्टा का शिक्षा दूत अशोक मुचाकी की नक्सलियों ने की हत्या

नक्सलियों ने पामेड़ थाना क्षेत्र के मीना गट्टा स्कूल में कार्यरत शिक्षा दूत अशोक मुचाकी की आधी रात हत्या की। सूत्रों ने बताया कि शिक्षा दूत रविवार दिन में अप्रवेशी बच्चों का सर्वे करने गांव में घर घर गया था। यह भी जानकारी मिली है की अशोक की पत्नी भी इसी स्कूल शिक्षा दूत बन सेवा दे रही है।

ये खबर भी पढ़िए...5 महीने की प्रेग्नेंट थी गर्लफ्रेंड... डॉक्टर से बिना राय लिए खिला दी अबॉर्शन की दवा, मौत

शिक्षा दूत अशोक मुचाकी की हत्या नक्सलियों ने क्यों की इसका कारण अज्ञात है। शिक्षा दूत के साथ रसोइया व अन्य ग्रामीणों की भी हत्या माओवादियों द्वारा किए जाने की सूत्र बता रहे हैं। मामले में एएसपी चंद्रकांत गवर्ना ने बताया कि नक्सलियों द्वारा हत्या की खबर आई है।

पामेड़ थाना से ग्राम कंचाल और मीनागट्टा की दूरी अधिक होने व संचार माध्यम न होने के कारण कितने की हत्या हुई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पा रही है। मंगलवार तक विस्तृत जानकारी मिलने पर बताया जायेगा।

ये खबर भी पढ़िए...आज 51 हजार हितग्राहियों का गृह प्रवेश कराएंगे केंद्रीय मंत्री शिवराज

FAQ

  1. नक्सलियों ने बीजापुर जिले में किन-किन लोगों की हत्या की?
    नक्सलियों ने बीजापुर जिले के उसूर के मारुडबाका निवासी कांग्रेसी कार्यकर्ता व राशन दुकान संचालक नागा भंडारी, मीना गट्टा स्कूल के शिक्षा दूत अशोक मुचाकी, एक रसोइया, और अन्य ग्रामीणों की हत्या धारदार हथियार से की।
  2. अशोक मुचाकी की हत्या क्यों की गई, और वे किस पद पर कार्यरत थे?
    अशोक मुचाकी मीना गट्टा स्कूल में शिक्षा दूत के पद पर कार्यरत थे। उनकी हत्या का स्पष्ट कारण अभी अज्ञात है, लेकिन सूत्रों के अनुसार वे रविवार को गांव में अप्रवेशी बच्चों का सर्वे करने गए थे।
  3. नक्सली हमले के बारे में पुलिस की क्या प्रतिक्रिया रही?
    बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव ने इस हत्याकांड की पुष्टि की है। साथ ही एएसपी चंद्रकांत गवर्ना ने बताया कि नक्सलियों द्वारा हत्या की खबर आई है, लेकिन संचार माध्यम की कमी के कारण कुछ स्थानों से विस्तृत जानकारी अभी नहीं मिल पाई है।

naxal attack | bijapur naxal attack | CG Naxal Attack | chattisgarh naxal attack on bijiapur | Chhattisgarh Naxal attack | Bijapur | naxal killed | Chhattisgarh Naxal | chhattisgarh naxal area | chhattisgarh naxal attack news | Chhattisgarh Naxalite news | बस्तर | छत्तीसगढ़ बस्तर न्यूज | छत्तीसगढ़ बस्तर नक्सल पीड़ित

Tags:
  • Bijapur
  • बस्तर
  • ​​​​​​​Chhattisgarh Naxal attack
  • naxal attack
  • Chhattisgarh Naxal
  • Chhattisgarh Naxalite news
  • chhattisgarh naxal attack news
  • chattisgarh naxal attack on bijiapur
  • CG Naxal Attack
  • naxal killed
  • छत्तीसगढ़ बस्तर नक्सल पीड़ित
  • chhattisgarh naxal area
  • bijapur naxal attack
  • छत्तीसगढ़ बस्तर न्यूज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती