भूपेश बघेल सड़क पर ही ज्यादा बोले, विधानसभा में तो महज 20 ही सवाल लगाए
Marut raj | Jan 06, 2025, 09:01 IST
Names of top and loser MLAs who asked questions in the assembly the sootr
पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने एक साल के दौरान विधानसभा में 20 से भी कम सवाल पूछे। विष्णुदेव साय सरकार को विपक्ष से ज्यादा अपनी ही पार्टी के विधायकों ने घेरा। इनमें अजय चंद्राकर, राजेश मूणत, धरमलाल कौशिक के नाम प्रमुख हैं।
सड़क पर विष्णुदेव साय की सरकार को घेरने वाले भूपेश बघेल विधानसभा में सवाल नहीं उठा रहे हैं। यह बात विधानसभा के एक साल के दौरान पूछे गए सवालों की संख्या के आधार पर तो कही ही जा सकती है। दरअसल, पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने एक साल के दौरान 20 से भी कम सवाल पूछे। हालांकि, ऐसे विधायकों की संख्या करीब 15 है, जिन्होंने 20 से भी कम सवाल पूछे, लेकिन वे सत्ता पक्ष के विधायक हैं।
नक्सलियों ने किया प्रेशर IED ब्लास्ट, फोर्स ने 3 आतंकी मार गिराए
विष्णुदेव साय सरकार को विपक्ष से ज्यादा अपनी ही पार्टी के विधायकों ने घेरा। इनमें अजय चंद्राकर, राजेश मूणत, धरमलाल कौशिक के नाम प्रमुख हैं, जिन्होंने सबसे ज्यादा सवाल उठाए। विधानसभा के आंकड़ों से यह बात साबित होती है कि सबसे ज्यादा सवाल बीजेपी के विधायकों ने ही दागे हैं। हालांकि, कांग्रेस के भी कई विधायक हैं, जिन्होंने भी 100 से ज्यादा सवाल पूछे।
प्रशासनिक गलियारों में दो आईएएस के प्रेम के चर्चे, इनमें एक शादीशुदा
एक साल के दौरान विधानसभा के तीनों सत्र को मिला दिया जाए तो सीएम, विधानसभा अध्यक्ष और मंत्रियों को छोड़कर बाकि सभी विधायकों ने 4228 सवाल पूछे। इनमें सबसे ज्यादा सवाल फरवरी-मार्च 2024 के बजट सत्र में पूछे गए थे। बजट सत्र के दौरान 2448 सवाल लगाए गए थे। वहीं, जुलाई 2024 में 966 और दिसंबर 24 के दौरान 814 सवाल पूछे गए थे।
पत्रकार को पहले खाना खिलाया...फिर जिगरी यार ने ही उतार दिया मौत के घाट
DRG जवान के बाद नक्सलियों ने एक युवक को मार डाला, बस्तर में दहशत
नक्सलियों ने किया प्रेशर IED ब्लास्ट, फोर्स ने 3 आतंकी मार गिराए
अपने ही गिरा रहे साय सरकार पर बिजलियां
प्रशासनिक गलियारों में दो आईएएस के प्रेम के चर्चे, इनमें एक शादीशुदा
एक साल में 4228 सवाल पूछे गए
पत्रकार को पहले खाना खिलाया...फिर जिगरी यार ने ही उतार दिया मौत के घाट
DRG जवान के बाद नक्सलियों ने एक युवक को मार डाला, बस्तर में दहशत
FAQ
- एक साल के दौरान विधानसभा में कितने सवाल पूछे गए ?
एक साल के दौरान विधानसभा में कुल 4228 सवाल पूछे गए। - भूपेश बघेल ने एक साल में कितने सवाल पूछे ?
भूपेश बघेल ने एक साल में 20 से भी कम सवाल पूछे। - सबसे ज्यादा सवाल किसने उठाए ?
सबसे ज्यादा सवाल बीजेपी के विधायकों ने उठाए, जिनमें अजय चंद्राकर, राजेश मूणत, और धरमलाल कौशिक के नाम प्रमुख हैं।
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava