साहब के तोते के लिए बहाया हजारों लीटर पानी, भीषण गर्मी में फायर ब्रिगेड के दुरुपयोग पर उठे सवाल

Umeshwari Baghel | Apr 21, 2026, 20:04 IST
Share
narayanpur-pet-parrot-fire-brigade-water-wastage-controversy
narayanpur-pet-parrot-fire-brigade-water-wastage-controversy

नारायणपुर में एक पालतू तोते को पकड़ने के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ी का इस्तेमाल किया गया। इस दौरान हजारों लीटर पानी का दुरुपयोग हुआ, जबकि जिले में पानी की किल्लत है।

NEWS IN SHORT

  • नारायणपुर में तोते को पकड़ने के लिए फायर ब्रिगेड का इस्तेमाल किया गया
  • भीषण गर्मी में जल संकट के बीच पानी का दुरुपयोग
  • फायर ब्रिगेड ने पेड़ पर पानी की तेज बौछार की
  • सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तोते का रेस्क्यू वीडियो
  • प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, सरकारी संसाधनों का दुरुपयोग

NEWS IN DETAIL

Narayanpur News। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पालतू तोते को पकड़ने के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ी का उपयोग किया गया।

यह घटना गर्मी के इस भीषण मौसम में हुई, जब लोग पानी की एक-एक बूंद के लिए तरस रहे थे। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसके बाद प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।

फायर ब्रिगेड की गाड़ी से तोते को पेड़ से उतारा गया

यह घटना OBC बॉयज हॉस्टल परिसर के पास हुई, जहां एक पालतू तोता उड़कर एक पेड़ पर आकर बैठ गया। बताया जा रहा है कि यह तोता किसी बड़े प्रशासनिक अधिकारी का था।

उसे नीचे उतारने के लिए फायर ब्रिगेड को बुलाया गया, और टीम ने पेड़ पर तेज पानी की बौछार की ताकि तोता पेड़ से नीचे उतर आए। इसके बाद तोता नीचे उतरकर भवन की छत पर चला गया, जहां उसे पकड़ लिया गया।

406
406

जल संकट के बीच पानी का दुरुपयोग, प्रशासन पर उठे सवाल

इस घटना में हजारों लीटर पानी का इस्तेमाल किया गया, जबकि गर्मी और जल संकट के कारण पूरे जिले में पानी की किल्लत बनी हुई है। सोशल मीडिया वायरल वीडियो को देखकर लोग फायर ब्रिगेड जैसी आपातकालीन

सेवाओं के दुरुपयोग पर सवाल उठा रहे हैं। उनका कहना है कि यह सेवा आग, दुर्घटना और आपातकालीन स्थितियों के लिए होती है, न कि ऐसे निजी मामलों के लिए।

नारायणपुर प्रशासन पर उठे सवाल

यह घटना प्रशासनिक हलकों में चर्चा का विषय बन गई है। सरकारी संसाधनों के उपयोग और प्राथमिकताओं को लेकर बहस छिड़ गई है। लोग इस बात को लेकर चिंतित हैं

कि इस तरह के मामलों में सरकारी संसाधनों का दुरुपयोग कैसे किया जा सकता है, जब लोग पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं।

यह खबरें भी पढ़े...

रायपुर तार फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 22 KM दूर से दिख रहा धुएं का गुबार, फायर ब्रिगेड भी नहीं कर पा रहे काबू

इंदौर आग हादसा: 4.02 बजे फायर ब्रिगेड को फोन, उठाने वाले ने काटा, 4.20 पर पहुंची, धमाकों से घुस नहीं सके

नारायणपुर महिला कॉलेज के प्रिंसिपल समेत 6 प्रोफेसर निलंबित, उच्च शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन

नारायणपुर एनकाउंटर केस में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला... नक्सली के बेटे की याचिका खारिज

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • Narayanpur News
  • फायर ब्रिगेड
  • सोशल मीडिया वायरल
  • नारायणपुर
  • जल संकट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती