नक्सली लीडर रूपेश 200 साथियों के साथ आज करेगा आत्मसमर्पण, इस पर 1 करोड़ का इनाम

Arun Tiwari | Oct 17, 2025, 09:43 IST
Share
200 naxal surrender today
Photograph: (the sootr)

रायपुर. छत्तीसगढ़ के लिए आज काफी अहम दिन है। दण्डकारण्य क्षेत्र के लगभग 200 माओवादी आज हथियार छोड़कर मुख्यधारा में वापस लौटेंगे। इनमें उत्तर पश्चिम सब-जोनल कमांडर और सेंट्रल कमेटी मेंबर रूपेश भी शामिल है।

RAIPUR. छत्तीसगढ़ के बस्तर में नक्सल उन्मूलन योजना में आज एक ऐतिहासिक दिन है। शुक्रवार को 200 से अधिक नक्सली, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के सामने आत्मसमर्पण करेंगे। इनमें उत्तर पश्चिम सब-जोनल कमांडर और सेंट्रल कमेटी मेंबर रूपेश भी शामिल है।

गृहमंत्री विजय शर्मा जगदलपुर पहुंच चुके हैं। आत्मसमर्पण समारोह आज सुबह 11:00 बजे रिजर्व पुलिस लाइन, जगदलपुर में आयोजित होगा। रूपेश का वीडियो बयान सामने आया है। इसमें उसने कहा कि हथियार छोड़े हैं, विचारधारा नहीं। रूपेश ने कहा आदिवासियों के लिए उनका संघर्ष जारी रहेगा।

शासन की रणनीति का असर

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस मौके को नक्सल समस्या के समाधान की दिशा में निर्णायक मोड़ बताया है। उन्होंने कहा कि बस्तर की असली ताकत वहां के लोगों की आत्मनिर्भरता, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक सम्मान में निहित है। उन्हीं मूल्यों के आधार पर तैयार की गई नीति ने अब दण्डकारण्य के भीतरी इलाकों तक भी नई उम्मीद जगाई है।

यह खबरें भी पढ़ें...

नक्सल ऑपरेशन में बड़ी सफलता: जिंदा IED के साथ 6 नक्सली गिरफ्तार, एक्टिव हुए जवान

बीजापुर में माओवादी संगठन को बड़ा झटका: स्टेट कमेटी के तीन वरिष्ठ नक्सली लीडर्स ने किया सरेंडर

नक्सलियों के आत्मसमर्पण और शासन की नीति को ऐसे समझें

200 नक्सलियों का आत्मसमर्पण: छत्तीसगढ़ के बस्तर में आज 200 से अधिक नक्सली, सब-जोनल कमांडर रूपेश के साथ आत्मसमर्पण करेंगे।

मुख्यमंत्री और गृहमंत्री की मौजूदगी: इस आत्मसमर्पण समारोह का आयोजन आज सुबह 11:00 बजे रिजर्व पुलिस लाइन, जगदलपुर में होगा। जिसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मौजूद रहेंगे।

रूपेश का बयान: आत्मसमर्पण से पहले रूपेश ने कहा कि उसने हथियार छोड़े हैं, लेकिन उसकी विचारधारा और आदिवासियों के लिए संघर्ष जारी रहेगा।

सुरक्षा बलों और सरकार की रणनीति: छत्तीसगढ़ सरकार ने नक्सल उन्मूलन के लिए सुरक्षा बलों के विकास योजनाओं का भी क्रियान्वयन किया है।

स्थायी शांति की दिशा में कदम: मुख्यमंत्री ने इसे बस्तर में स्थायी शांति की दिशा में एक बड़ा कदम बताया है।

दोहरी रणनीति से सफलता

शासन ने सुरक्षा बलों के रणनीतिक अभियानों के साथ-साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़कों, संचार और आजीविका पर केंद्रित विकास योजनाओं के जरिए स्थायी शांति का मार्ग तैयार किया है। इस सफलता में पुलिस, सुरक्षा बल, स्थानीय प्रशासन, जनप्रतिनिधि और जागरूक समाज की साझा भूमिका है।

यह खबरें भी पढ़ें...

43 साल बाद कुख्यात नक्सली मंदा रूबेन ने किया सरेंडर,30 जवानों की हत्या में रहा है शामिल

पीसीसी चीफ बोले-अमित शाह डैमेज कंट्रोल के लिए आए हैं, नक्सली सरेंडर इवेंट या हकीकत, सबूत दे सरकार

दो महीने में तीन सौ से अधिक का आत्मसमर्पण

प्रदेश में नक्सल ऑपरेशंस और सरकार की घर वापसी योजनाओं का लगातार असर दिख रहा है। मात्र दो महीने में प्रदेश में तीन सौ से अधिक नक्सलियों ने सरकार के सामने समर्पण किया है। इस सूची में 15 अक्टूबर को 61 नक्सलियों का सरेंडर, 14 अक्टूबर को 71 नक्सलियों ने सरेंडर किया। इस कड़ी में दो अक्टूबर को 103 नक्सलियों ने सरेंडर किया। 24 सितंबर को भी दंतेवाड़ा में 50 नक्सलियों ने एक साथ सरेंडर किया।

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • छत्तीसगढ़ सरकार
  • जगदलपुर
  • नक्सलियों का सरेंडर
  • उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा
  • गृहमंत्री विजय शर्मा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई