नक्सलियों का खूनी खेल फिर शुरू... 2 ग्रामीणों को मार डाला

Kanak Durga Jha | Feb 20, 2025, 10:08 IST
Share
Naxals bloody game started again 2 villagers killed
Naxals bloody game started again 2 villagers killed

छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। नक्सलियों का खूनी खेल फिर शुरू हो गया है। नक्सलियों ने दो ग्रामीणों को जान से मार डाला।

छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। नक्सलियों का खूनी खेल फिर शुरू हो गया है। नक्सलियों ने दो ग्रामीणों को जान से मार डाला। दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले के बॉर्डर पर ग्रामीणों की लाश मिली है। इनमें एक शिक्षादूत भी शामिल है।

ये खबर भी पढ़िए...नक्सलियों के गढ़.... बस्तर के राजमहल में 135 साल बाद गूंजेगी शहनाई

पंचायत चुनाव से एक दिन पहले किया कत्ल

बताया जा रहा है बुधवार रात इन दोनों पर पुलिस की मुखबिरी करने का आरोप लगाया और मौत की सजा दे दी है। जानकारी के मुताबिक, मामला बारसूर थाना क्षेत्र के भैरमगढ़ ब्लॉक के तोड़मा गांव का है। पंचायत चुनाव से ठीक एक दिन पहले हुई वारदात से इलाके के लोगों में डर का माहौल है।

ये खबर भी पढ़िए...छत्तीसगढ़ में 24 घंटे खुले रहेंगे मॉल और दुकान... लागू हुआ नया नियम

देर रात नक्सली इस गांव के रहने शिक्षादूत बामन कश्यप और ग्रामीण अनीश राम के घर पहुंच गए थे। जिसके बाद उन्होंने दोनों को घर से बाहर निकाला। फिर घर से कुछ ही दूरी पर स्थित जंगल की तरफ लेकर गए जहां गला घोंट कर उन्हें मार डाला।

मुखबिर होने का लागाया आरोप

हत्या के बाद शव गांव के नजदीक लाकर फेंक दिया है। बताया जा रहा है कि दोनों पर पुलिस की मुखबिरी करने का आरोप लगाया और मौत की सजा दी है। नक्सलियों की पूर्वी बस्तर डिवीजन कमेटी ने वारदात की है। गांव के लोगों ने इस वारदात की जानकारी पुलिस को दी है। पुलिस की टीम मौके के लिए निकली है।

ये खबर भी पढ़िए...पत्रकार मुकेश चंद्राकर के नाम 50000 रुपए फैलोशिप..ठेकेदार ने ली थी जान

FAQ

  1. नक्सलियों ने किन दो ग्रामीणों की हत्या की और उन्हें क्यों मारा गया?
    नक्सलियों ने शिक्षादूत बामन कश्यप और ग्रामीण अनीश राम की हत्या कर दी। उन पर पुलिस की मुखबिरी करने का आरोप लगाया गया था, जिसके चलते नक्सलियों ने उन्हें मौत की सजा दी।
  2. यह घटना छत्तीसगढ़ के किस जिले में हुई और इसका प्रभाव क्या पड़ा?
    यह घटना छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में हुई, जो दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले के बॉर्डर के पास स्थित है। इस वारदात के बाद से इलाके के लोगों में भय और दहशत का माहौल बन गया है, खासकर क्योंकि यह पंचायत चुनाव से ठीक एक दिन पहले हुआ।
  3. पुलिस को इस घटना की जानकारी कैसे मिली और उनकी क्या प्रतिक्रिया रही?
    गांव के लोगों ने इस वारदात की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर रवाना हो गई है और मामले की जांच की जा रही है।

ये खबर भी पढ़िए...350 करोड़ रुपए का DMF घोटाला... गांवों के विकास के लिए दिया था फंड

Tags:
  • CG News
  • Chhattisgarh Naxalite
  • बीजापुर नक्सली उत्पात
  • ​​​​​​​Chhattisgarh Naxal attack
  • छत्तीसगढ़ का नक्सलगढ़ बीजापुर
  • Naxal
  • बीजापुर नक्सली घटना
  • Chhattisgarh Naxal
  • Chhattisgarh Naxalite news
  • chhattisgarh naxal attack news
  • Chhattisgarh Naxal News
  • बीजापुर नक्सली
  • chhattisgarh naxal terror
कॉकरोच पार्टी के लोगों पर बीजेपी का तंज, दीप कमल में लिखा नालायक निकम्मे तिलचट्टे, राहुल को बताया पिलपिला

By Arun Tiwari

कॉकरोच पार्टी के लोगों पर बीजेपी का तंज, दीप कमल में लिखा नालायक निकम्मे तिलचट्टे, राहुल को बताया पिलपिला
मध्य प्रदेश वोटर लिस्ट में 10 अक्टूबर तक जुड़ेंगे नाम, ऐसे जुड़वा सकते हैं अपना नाम

By Arohi Raj

मध्य प्रदेश वोटर लिस्ट में 10 अक्टूबर तक जुड़ेंगे नाम, ऐसे जुड़वा सकते हैं अपना नाम
भोपाल कॉलेज प्लेसमेंट का सच: रोजगार मेला और उच्च शिक्षा विभाग के बाद भी 25 प्रतिशत को नौकरी नहीं?

By Manya Jain

भोपाल कॉलेज प्लेसमेंट का सच: रोजगार मेला और उच्च शिक्षा विभाग के बाद भी 25 प्रतिशत को नौकरी नहीं?
MP Teacher Recruitment: मध्यप्रदेश सरकार को शिक्षक तो चाहिए, लेकिन नियमित भर्ती से परहेज क्यों?

By Atul Dwivedi

MP Teacher Recruitment: मध्यप्रदेश सरकार को शिक्षक तो चाहिए, लेकिन नियमित भर्ती से परहेज क्यों?
आस्था, विरासत और पर्यटन को मिलेगा नया आयाम, चार धार्मिक स्थलों के विकास के लिए 50.93 करोड़ मंजूर

By Jageshwar prasad

आस्था, विरासत और पर्यटन को मिलेगा नया आयाम, चार धार्मिक स्थलों के विकास के लिए 50.93 करोड़ मंजूर
जयपुर पुलिस ने 100 करोड़ की ठगी में दो वांटेड आरोपियों को किया गिरफ्तार और मर्सिडीज जब्त

By Jyoti Mahender Bhardwaj

जयपुर पुलिस ने 100 करोड़ की ठगी में दो वांटेड आरोपियों को किया गिरफ्तार और मर्सिडीज जब्त
धमतरी सेक्स रैकेट: 4 लड़कियों के साथ संदिग्ध हालत में मिले 7 लड़के, लोगों ने घेरा मकान

By Harrison Masih

धमतरी सेक्स रैकेट: 4 लड़कियों के साथ संदिग्ध हालत में मिले 7 लड़के, लोगों ने घेरा मकान