एक तरफ शांतिवार्ता की अपील... दूसरी ओर निर्दोषों की जान ले रहे नक्सली

Kanak Durga Jha | Jul 07, 2025, 13:46 IST
Share
naxals killed former sarpanch bijapur sensation spread the sootr
naxals killed former sarpanch bijapur sensation spread the sootr

नक्सली अपने कायराना हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। एक बार फिर बौखलाए नक्सलियों ने निर्दोष का कत्ल किया है। हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है।

नक्सलियों ने बीजापुर जिले के मोदकपाल थाना क्षेत्र के चिन्नाकोडेपाल गांव के पूर्व सरपंच की हत्या कर दी है। नक्सलियों ने देर रात पूर्व सरपंच को मौत के घाट उतारा और उसके बाद उसके शव को गांव के रास्ते में छोड़ दिया। हालांकि, इस वारदात की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि, ग्रामीणों को जब इस बात की खबर मिली कि, नक्सलियों ने पूर्व सरपंच की हत्या कर दी है तो उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी।

ये खबर भी पढ़िए...Weather Update : मूसलाधार बारिश का कहर... रेड अलर्ट जारी

बौखलाए नक्सली निर्दोषों की ले रहे जान

बता दें कि छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों द्वारा नक्सलियों के खिलाफ की जा रही ताबड़तोड़ कार्रवाई से नक्सली बौखला गए हैं। सुरक्षाबल के जवानों ने अब तक कई बड़े नक्सली लीडर्स को मौत की नींद सुला दिया है। जवानों द्वारा की जा रही कार्रवाई से नक्सली इस कदर बौखला गए हैं। वहीं बीजापुर में जवानों को बड़ी सफलता मिली है। नेशनल पार्क क्षेत्र में शनिवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में एक कुख्यात नक्सली ढेर हो गया है। मारा गया नक्सली नक्सलियों की मिलिट्री कंपनी का स्नाइपर बताया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़िए...अब मुंबई में भी मिलेगा ठहरने का ठिकाना, छत्तीसगढ़ भवन निर्माण को मिली मंजूरी

मारा गया कुख्यात नक्सली

सूत्रों के मुताबिक, मारा गया नक्सली सोढ़ी कन्ना था, जो जगरगुंडा थाना क्षेत्र के किस्टारम का रहने वाला था। उस पर 10 लाख रुपए का इनाम घोषित किया गया था। इस मुठभेड़ को सुरक्षाबलों के लिए एक बड़ी कामयाबी माना जा रहा है। क्योंकि सोढ़ी कन्ना लंबे समय से कई नक्सली वारदातों में सक्रिय भूमिका निभा रहा था। सुरक्षाबलों की हिट लिस्ट में शामिल था।

ये खबर भी पढ़िए...AFC महिला एशियन कप 2026 में भारत की एंट्री, बालोद की किरण पिस्दा रहीं हीरोइन





cg naxal terror | chhattisgarh naxal terror | basatr naxal terror | Naxal Terror | bastar naxal terror

ये खबर भी पढ़िए...मैनपाट में बीजेपी का तीन दिवसीय मंथन, देसी चटनी, लोकल मिलेट्स और विचारों का संगम

Tags:
  • बीजापुर
  • Naxal Terror
  • bastar naxal terror
  • basatr naxal terror
  • chhattisgarh naxal terror
  • cg naxal terror
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा