Naxal Terror : छत्तीसगढ़ में नक्सली करने वाले थे बड़ा धमाका, जवानों ने जंगल से रंगे हाथों पकड़ा...

Kanak Durga Jha | Aug 26, 2024, 08:03 IST
Share
Naxals planed big blast in Chhattisgarh
Naxals planed big blast in Chhattisgarh

सर्च ऑपरेशन में जवानों ने तीन नक्सलियों को बेहद घातक विस्फोटक के साथ गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि नक्सली किसी बड़ी घटना को अंजाम देने वाले थे।

छत्तीसगढ़ के बस्तर इलाके से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है। सर्च ऑपरेशन में जवानों ने तीन नक्सलियों को बेहद घातक विस्फोटक के साथ गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि नक्सली किसी बड़ी घटना को अंजाम देने वाले थे। इससे पहले ही जवानों ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया और विस्फोटक भी बरामद किया है।

सर्च ऑपरेशन के दौरान किया गिरफ्तार

मिली जानकारी के मुताबिक, मुखबिरी द्वारा गोपनीय सूचना से जवानों को जानकारी मिली की कुछ नक्सली जंगल में भारी विस्फोटक के साथ छिपे हुए है। जिसके बाद सुकमा जिले के जगरगुंडा क्षेत्र में सुरक्षाबल की टीम सर्च ऑपरेशन के लिए निकल गई। इस दौरान जवानों ने तीन खूंखार नक्सलियों को भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ पाया।

विस्फोटक भी बरामद

सुरक्षाबलों की टीम ने फौरन माओवादियों को गिरफ्तार किया और विस्फोटक भी बरामद किया। इस सर्च ऑपरेशन में जगरगुंडा थाने से डीआरजी कमांडर सोड़ी कन्ना व प्रधान आरक्षक बारसे भीमा के साथ डीआरजी, बस्तर फाइटर्स के जवान एरिया डॉमिनेशन के लिए निकले थे।

इस दौरान सिंगाराम जंगल के पास सादे कपड़ों में संदिग्ध जवानों को देखकर भागने-छिपने का प्रयास करने लगे। डीएकेएमएस सदस्य तेलाम गुज्जा को दबोच लिया। जिला बल व सीआरपीएफ की संयुक्त पार्टी ने जगरगुंडा एरिया कमेटी की सीएनएम सदस्य 2 लाख की इनामी उइका मोटी व मिलिशिया सदस्य डोडी भीमा को गिरफ्तार किया है।

उनके कब्जे से 4 जिलेटिन रॉड, 2 मीटर कोर्डेक्स वायर, 3 मीटर बिजली वायर, 1 माचिस, 1 बीजीएल सेल, 100 ग्राम बारुद बरामद किया गया है। गिरफ्तार नक्सलियों को न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

The Sootr Links

छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें

Tags:
  • Chhattisgarh Naxalite
  • ​​​​​​​Chhattisgarh Naxal attack
  • Chhattisgarh Naxalite arrested
  • Campaign against Chhattisgarh Naxalites
  • Chhattisgarh Naxal
  • Chhattisgarh Naxalite news
  • chhattisgarh naxal attack news
  • Chhattisgarh Naxalite attack
  • Naxal Terror
RBSE ने लिया बड़ा फैसला, अब साल में दो बार होगी दसवीं की परीक्षा, जानें क्या किया गया है बदलाव?

By Jageshwar prasad

RBSE ने लिया बड़ा फैसला, अब साल में दो बार होगी दसवीं की परीक्षा, जानें क्या किया गया है बदलाव?
कूनो में फिर गूंजी किलकारी: भारत में जन्मी मादा चीता KJP21 ने दिया 5 शावकों को जन्म, देश में चीतों की संख्या 60 पहुंची

By Arohi Raj

कूनो में फिर गूंजी किलकारी: भारत में जन्मी मादा चीता KJP21 ने दिया 5 शावकों को जन्म, देश में चीतों की संख्या 60 पहुंची
संगठित अपराध और ड्रोन तस्करी पर DGP का बड़ा बयान, पुलिसिंग में बढ़ी महिला भागीदारी

By Jyoti Mahender Bhardwaj

संगठित अपराध और ड्रोन तस्करी पर DGP का बड़ा बयान, पुलिसिंग में बढ़ी महिला भागीदारी
निकाय चुनाव की शिकायत लेकर DGP से मिली कांग्रेस: जूली बोले- पुलिस राजनीतिक दबाव में ना करें काम

By Saurabh Mishra

निकाय चुनाव की शिकायत लेकर DGP से मिली कांग्रेस: जूली बोले- पुलिस राजनीतिक दबाव में ना करें काम
कब आएगी लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त? महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए, जानें जरूरी बातें

By Sourabh Bhatnagar

कब आएगी लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त? महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए, जानें जरूरी बातें
छत्तीसगढ़ में इलेक्शन हाईजैक! डाकिए की मिलीभगत से बैलेट गायब का आरोप, गड़बड़ी पर रोकी मतगणना

By VINAY VERMA

छत्तीसगढ़ में इलेक्शन हाईजैक! डाकिए की मिलीभगत से बैलेट गायब का आरोप, गड़बड़ी पर रोकी मतगणना
अजमेर में रिटायर्ड अधिकारी से 26.75 लाख की ठगी, मकान सौदे के नाम पर रकम लेने का आरोप

By Jyoti Mahender Bhardwaj

अजमेर में रिटायर्ड अधिकारी से 26.75 लाख की ठगी, मकान सौदे के नाम पर रकम लेने का आरोप