नक्सलियों ने RSS स्वयंसेवकों को बनाया टारगेट , जान से मारने की धमकी
Kanak Durga Jha | Nov 20, 2024, 14:10 IST
RSS स्वयंसेवकों को नक्सलियों ने दी जान से मारने की धमकी
Naxals Threaten RSS volunteers : नक्सलियों ने खुलेआम आरएसएस स्वयंसेवकों को जान से मारने की धमकी दी है। धमकी मिलने से सगठन में हड़कंप मच गया है
Naxals Threaten RSS volunteers : छत्तीसगढ़ से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। नक्सलियों ने खुलेआम आरएसएस स्वयंसेवकों को जान से मारने की धमकी दी है। धमकी मिलने से सगठन में हड़कंप मच गया है। दरअसल, नक्सलियों ने बस्तर संभाग के भानुप्रतापपुर में स्थित अंतागढ़ में बैनर लगाया और पर्चे भी फेंके। बैनर के जरिए नक्सलियों ने आरएसएस स्वयंसेवकों को जान से मारने की धमकी दी है।
शराब घोटाले के पैसे से कांग्रेस ने लड़ा विधानसभा चुनाव
इस बैनर में नक्सलियों ने आरएसएस को धमकी देने के साथ ही मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के बारे में भी लिखा है। नक्सलियों ने सीएम साय को आदिवासी मुख्यमंत्री बताते हुए नरसंहार जैसे शब्द लिखे हैं। इसके साथ ही नक्सली गांव के बीजेपी के लोगों व आरएसएस से जुड़े हुए लोगों को गांव से बाहर जाने की धमकी दे रहे हैं।
करोड़ों-अरबों की प्रॉपर्टी ट्रांसफर के लगेंगे सिर्फ 500 रुपए
नक्सलियों ने धमकाते हुए कहा है कि - बीजेपी, आरएसएस वाले गांव छोड़कर भाग जाओ। बैनर में नक्सलियों ने आरएसएस और भाजपा के लोगों को गांव, कस्बों और शहरों से भगाने की बात कही है। बता दें कि नक्सली पहले भी आरएसएस और बीजेपी को धमकियां दे चुके हैं। इतना ही नहीं, नक्सलियों ने अब तक 10 से भी अधिक बीजेपी के बड़े नेताओं को मौत के घाट उतार दिए हैं।
रायपुर में हुए रिटायर्ड अफसर के मर्डर में पाकिस्तान , भोपाल का कनेक्शन
शराब घोटाले के पैसे से कांग्रेस ने लड़ा विधानसभा चुनाव
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के बारे में लिखी ऐसी बातें...
करोड़ों-अरबों की प्रॉपर्टी ट्रांसफर के लगेंगे सिर्फ 500 रुपए
आरएसएस वाले गांव छोड़कर भाग जाओ - नक्सली
रायपुर में हुए रिटायर्ड अफसर के मर्डर में पाकिस्तान , भोपाल का कनेक्शन
FAQ
- नक्सलियों ने आरएसएस स्वयंसेवकों और बीजेपी नेताओं को किस तरह धमकाया है?
नक्सलियों ने छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के भानुप्रतापपुर में बैनर लगाए और पर्चे फेंके हैं। इन बैनरों में उन्होंने आरएसएस स्वयंसेवकों और बीजेपी नेताओं को गांव और शहर छोड़कर भागने की धमकी दी है। साथ ही, उन्हें जान से मारने की चेतावनी भी दी है।
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman