पं. रविशंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी में फिर उजागर हुई लापरवाही, गलत पेपर बांटने से विद्यार्थी हलकान

Krishna Kumar Sikander | Jun 16, 2025, 13:41 IST
Share
Negligence exposed again in Pt. Ravishankar Shukla University, students worried due to distribution of wrong paper the sootr
Negligence exposed again in Pt. Ravishankar Shukla University, students worried due to distribution of wrong paper the sootr

रायपुर के पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में फिर प्रशासनिक अव्यवस्था ने विद्यार्थियों को मुश्किल में डाल दिया। 16 जून को बीवॉक के छठे सेमेस्टर की परीक्षा थी, लेकिन यूनिवर्सिटी की लापरवाही के चलते विद्यार्थियों को गलत सेमेस्टर का प्रश्न पत्र थमा दिया।

रायपुर के पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में एक बार फिर प्रशासनिक अव्यवस्था ने विद्यार्थियों को मुश्किल में डाल दिया। 16 जून को बीवॉक (जेम एंड जेमोलॉजी) के छठे सेमेस्टर की परीक्षा तय थी, लेकिन यूनिवर्सिटी की लापरवाही के चलते विद्यार्थियों को गलत सेमेस्टर का प्रश्न पत्र थमा दिया गया, जिससे वे दिनभर परेशान रहे।

ये खबर भी पढ़ें... रविवि की क्लास में ताला बंद, छात्र परेशान, 20 मिनट देर से शुरू हुई परीक्षा!

गलत प्रश्न पत्र और रोल नंबर का भारी भूल

परीक्षा केंद्र पर छठे सेमेस्टर के बजाय दूसरे सेमेस्टर के प्रश्न पत्र और रोल नंबर बांटे गए। विद्यार्थियों ने बताया कि न तो सही प्रश्न पत्र उपलब्ध थे और न ही सही रोल नंबर। परीक्षा हॉल में पहुंचने पर उन्हें कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला। हताश विद्यार्थियों ने जब प्रशासनिक भवन और विभाग का रुख किया, तो वहां ताले लटके मिले। बाद में उन्हें सूचित किया गया कि उनका प्रश्न पत्र तैयार ही नहीं हुआ, और परीक्षा को रद्द कर दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें... रविवि का प्रवेश पोर्टल अचानक बंद, छात्र-कॉलेज परेशान, निजी विश्वविद्यालयों को फायदा

विद्यार्थियों में आक्रोश, पहले भी हुईं ऐसी चूक

विद्यार्थियों का कहना है कि यह यूनिवर्सिटी की पहली गलती नहीं है। पहले भी कई बार ऐसी लापरवाहियां सामने आ चुकी हैं, लेकिन प्रबंधन ने इन्हें सुधारने की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया। गुस्साए विद्यार्थियों ने इस गैर-जिम्मेदारी के लिए कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

ये खबर भी पढ़ें... रायपुर में रविवि के रिचेकिंग के बाद रिजल्ट जारी, 349 छात्र हो गए पास, 197 फेल से सप्लीमेंट्री में

यूनिवर्सिटी प्रशासन की खामोशी

इस मामले पर यूनिवर्सिटी प्रशासन ने अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। विद्यार्थी और उनके अभिभावक जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, ताकि भविष्य में ऐसी लापरवाही दोबारा न हो।

ये खबर भी पढ़ें... रायपुर के रविवि में एक बार फिर मूल्यांकन में लापरवाही, प्रोफेसर ने बच्चों से जंचवाई उत्तरपुस्तिका, एक प्रोफेसर डीबार

विद्यार्थियों का भविष्य दांव पर

यह घटना न केवल यूनिवर्सिटी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाती है, बल्कि विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ को भी उजागर करती है। विद्यार्थियों ने मांग की है कि यूनिवर्सिटी तत्काल इस मुद्दे का समाधान करे और भविष्य में ऐसी गलतियों से बचने के लिए पुख्ता इंतजाम करे।

पं. रविशंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी | पं. रविशंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी में गलत पेपर | यूनिवर्सिटी में गलत पेपर बांटने से विद्यार्थी हलकान | Pt. Ravishankar Shukla University | Negligence exposed again in Pt. Ravishankar Shukla University

Tags:
  • पं. रविशंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी
  • पं. रविशंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी में गलत पेपर
  • यूनिवर्सिटी में गलत पेपर बांटने से विद्यार्थी हलकान
  • Pt. Ravishankar Shukla University
  • Negligence exposed again in Pt. Ravishankar Shukla University
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा