छत्तीसगढ़ से देश का नया धावक सितारा, अनिमेष कुजूर ने 100 मीटर में रचा राष्ट्रीय रिकॉर्ड

Krishna Kumar Sikander | Jul 09, 2025, 19:01 IST
Share
Country new running star from Chhattisgarh the sootr
Country new running star from Chhattisgarh the sootr

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के छोटे से आदिवासी गांव घुइतांगर से निकलकर यूरोप के ट्रैक पर तहलका मचाने वाले अनिमेष कुजूर भारत के नए स्प्रिंट स्टार बन गए हैं। ग्रीस के वारी शहर में 5 जुलाई 2025 को ड्रोमिया इंटरनेशनल स्प्रिंट मीट हुई।

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के छोटे से आदिवासी गांव घुइतांगर से निकलकर यूरोप के ट्रैक पर तहलका मचाने वाले अनिमेष कुजूर भारत के नए स्प्रिंट स्टार बन गए हैं। ग्रीस के वारी शहर में 5 जुलाई 2025 को ड्रोमिया इंटरनेशनल स्प्रिंट मीट हुई। इस मीट में अनिमेष ने 100 मीटर दौड़ महज 10.18 सेकंड में पूरी कर ली।

इसके साथ ही अनिमेष ने नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड कायम कर दिया। यह उपलब्धि भारत के लिए ऐतिहासिक है, क्योंकि उन्होंने गुरइंदरबीर सिंह के पुराने रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। रेस में अनिमेष ने तीसरा स्थान हासिल किया, जहां दक्षिण अफ्रीका के बेंजामिन रिचर्डसन (10.01 सेकंड) और ओमान के अली अल बलूशी (10.12 सेकंड) उनसे आगे रहे। लेकिन इस प्रदर्शन ने अनिमेष को देशभर में सुर्खियों में ला दिया।

ये खबर भी पढ़ें... जगदलपुर:CM भूपेश ने खिलाड़ियों को दी स्टेडियम की सौगात, धावकों के साथ लगाई दौड़

सपनों का सफर, सेना से स्प्रिंट ट्रैक तक

अनिमेष ने सैनिक स्कूल अंबिकापुर से पढ़ाई की थी। उसका सपना भारतीय सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करना था। साल 2020 में जब उन्होंने 12वीं पास ली तो फौज की तैयारी में जुट गए। लेकिन कोरोना महामारी के दौरान दोस्तों के उकसाने पर एक ओपन टूर्नामेंट में 100 मीटर दौड़ में हिस्सा लिया, और यहीं से उनकी जिंदगी ने नया मोड़ लिया। अनिमेष कहते हैं, “एक रेस से दूसरी, फिर तीसरी… दौड़ते-दौड़ते यह मेरा जुनून बन गया।”

ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में लूट का खेल, 50 करोड़ में खिलाया गिल्ली डंडा,सवा करोड़ में खरीदे कंचे

कोच मार्टिन का मार्गदर्शन

ओडिशा के रिलायंस फाउंडेशन एथलेटिक्स हाई परफॉर्मेंस सेंटर में कोच मार्टिन ओवेंस की नजर अनिमेष पर पड़ी। मार्टिन ने उनकी रफ्तार और जुनून को पहचाना और तकनीक को निखारने में जुट गए। मार्टिन कहते हैं, “अनिमेष में गजब की प्रतिभा थी, बस उसे तराशने की जरूरत थी। आज उसका नतीजा सबके सामने है।”

ये खबर भी पढ़ें... नवाचार: विधानसभा क्षेत्रों में होंगे स्टेडियम, इन्हीं में बनाए जाएंगे हेलीपैड

200 मीटर में भी चमक, मगर रिकॉर्ड अधूरा

2024 में जेनेवा मीट में अनिमेष ने 200 मीटर दौड़ 20.27 सेकंड में पूरी की, जो किसी भारतीय धावक का अब तक का सबसे तेज समय है। लेकिन हवा की गति तय सीमा से अधिक होने के कारण इसे आधिकारिक रिकॉर्ड में शामिल नहीं किया गया। फिर भी, यह उनके उज्ज्वल भविष्य का संकेत था।

ये खबर भी पढ़ें... बच्चों के खेलने से जपं सीईओ मेडम को थी परेशानी, खुदवा दिया खेल मैदान, छात्रों को पुलिस के हवाले भी किया

मां का गर्व, मोनाको का इंतजार

अनिमेष की मां शुरू में खेल को पढ़ाई से भटकाव मानती थीं, लेकिन आज वे बेटे की हर उपलब्धि पर गर्व करती हैं। अनिमेष अब यूरोप दौरे पर हैं। वह मोनाको की प्रतिष्ठित डायमंड लीग में दुनिया के शीर्ष धावकों के साथ दौड़ेंगे। डायमंड लीग 11 जुलाई 2025 को होना है। इस बावत कोच मार्टिन का कहना है, “यह अनिमेष के लिए वैश्विक मंच पर खुद को साबित करने का सुनहरा मौका है।”

अनिमेष का संदेश, “अभी तो शुरुआत है”

अपनी सफलता पर अनिमेष ने कहा कि यह तो सिर्फ एक पड़ाव है। उसे अभी बहुत कुछ सीखना है। उसका लक्ष्य देश यानी भारत का नाम और ऊंचा करना है।” उनकी यह उपलब्धि न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि पूरे देश के लिए प्रेरणा है, जो दर्शाती है कि छोटे से गांव से भी बड़े सपने साकार हो सकते हैं।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Animesh Kujur | India 100m national record | Chhattisgarh sprinter | 100 meter race record | Dromia International Sprint Meet | Indian athletics | Jashpur athlete | भारत का 100 मीटर राष्ट्रीय रिकॉर्ड | छत्तीसगढ़ धावक | 100 मीटर दौड़ का रिकॉर्ड | भारतीय एथलेटिक्स



Tags:
  • Animesh Kujur
  • India 100m national record
  • Chhattisgarh sprinter
  • 100 meter race record
  • Dromia International Sprint Meet
  • Indian athletics
  • Jashpur athlete
  • अनिमेष कुजूर
  • भारत का 100 मीटर राष्ट्रीय रिकॉर्ड
  • छत्तीसगढ़ धावक
  • 100 मीटर दौड़ का रिकॉर्ड
  • ड्रोमिया इंटरनेशनल स्प्रिंट मीट
  • भारतीय एथलेटिक्स
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा