उप मुख्यमंत्री की शर्तों में अटकी नई रेत नीति, कैबिनेट में प्रस्ताव को लिया गया वापस
VINAY VERMA | Jul 26, 2025, 12:45 IST
New sand policy stuckDeputy Chief Minister proposal withdrawn cabinet the sootr
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की एक शर्त के कारण छत्तीसगढ़ में नई रेत नीति लागू नहीं हो पा रही है। विजय शर्मा जो पंचायत मंत्री भी है, उनका कहना है सरकार रेत नीति में पंचायतों को भी खनन का अधिकार दें।
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की एक शर्त के कारण छत्तीसगढ़ में नई रेत नीति लागू नहीं हो पा रही है। विजय शर्मा जो पंचायत मंत्री भी है, उनका कहना है सरकार रेत नीति में पंचायतों को भी खनन का अधिकार दें। जबकि ड्राफ्ट के अनुसार सरकार ने इसका जिम्मा CMDC यानी छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम को दे दिया है।
ये खबर भी पढ़ें... अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई,18 ट्रैक्टर जब्त,चालकों का दावा- PM आवास के लिए मिली थी छूट
बताया जा रहा है सरकार रेत नीति को इसी मानसून सत्र में लाकर पास करवाना चाहती थी। इसके लिए सत्र से पहले हुए कैबिनेट की बैठक में प्रस्ताव की स्वीकृति होनी थी। लेकिन उपमुख्यमंत्री की असहमति के कारण इसे वापस लेना पड़ा।
नई नीति का उद्देश्य रेत खनन कार्यों को सुव्यवस्थित करना है, यह सुनिश्चित करना कि वे अच्छी तरह से लागू हों और जनता के लिए फायदेमंद हों। इसमें पारदर्शिता और वैज्ञानिक तरीकों पर ध्यान केंद्रित किया गया है। पर्यावरण संबंधी मंजूरियों में तेजी लाने के लिए, तीन राज्य स्तरीय पर्यावरण प्रभाव आकलन समितियों की स्थापना की गई है। यह पिछली एकल समिति की तुलना में एक महत्वपूर्ण बदलाव है। इससे लंबित आवेदनों को तेजी से स्क्रूटनी देने में मदद करेगी।
ये खबर भी पढ़ें... मध्यप्रदेश की नई रेत नीति तैयार, जल्द मिल सकती है कैबिनेट की मंजूरी, ठेकेदारों की मनमानी पर लगेगी रोक
छत्तीसगढ़ कैबिनेट | Chhattisgarh Cabinet
इस सम्बंध में उपमुख्यमंत्री और पंचायत मंत्री विजय शर्मा से कई बार सम्पर्क करने की कोशिश की गई। द सूत्र ने उन्हें सवाल मैसेज भी किया लेकिन उनका कोई रिप्लाई नहीं आया। यहाँ तक कि उनकी टीम के सदस्यों को भी सवाल बताया गया, लिखकर भेजा गया लेकिन जवाब नहीं मिला। हालांकि खनिज सचिव पी दयानंद ने इतना बताया कि अभी नई रेत नीति लागू होने में कुछ और समय लग सकता है।
छत्तीसगढ़ सरकार ने रेत खनन व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, संगठित, पर्यावरण-संवेदनशील और जनहितैषी बनाने के उद्देश्य से यह कदम उठाया है। कॉंग्रेस सरकार के दौरान राज्य में संचालित रेत खदानों की संख्या 300 से घटकर लगभग 100-150 रह गई थी, जिससे निर्माण कार्य प्रभावित हुए और अवैध खनन को बढ़ावा मिला। इसे रोकने के लिए साय सरकार द्वारा खनिज नीति में सुधार कर रेत खनन की व्यवस्था को बनाई गई है। यह भी ध्यान देने योग्य है कि पहले पंचायतों के पास रेत खनन का अधिकार था, जिसे अब सीएमडीसी (छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम) को सौंप दिया गया।
ये खबर भी पढ़ें... मध्यप्रदेश में यूपी की तर्ज पर बनेगी नई रेत नीति, प्रस्तावित नई रेत नीति में 5 साल के लिए मिलेगा ठेका, दाम भी होंगे नियंत्रित
Deputy CM Vijay Sharma | sand policy
वर्तमान में, 119 रेत खदानें पर्यावरण मंजूरी के साथ कानूनी रूप से संचालित हो रही हैं, और 94 आवेदन पर खनन अधिकार देने की प्रक्रिया अंतिम चरण में हैं। इसके अतिरिक्त, सरकार अगले डेढ़ साल में 300 से अधिक नई खदानों को मंजूरी देने की योजना बना रही है।ताकि रेत की स्थिर आपूर्ति बनी रहे और निर्माण परियोजनाओं का समर्थन किया जा सके।
पिछली सरकार ने रेत खुदाई को पर्यावरण के नुकसान बताते हुए खदानों में कमी कर दी थी लेकिन इस सरकार ने IIT रुड़की से सम्पर्क कर पाया कि वैज्ञानिक तरीके से हुआ। रेत खनन नदियों को नकारात्मक रूप से प्रभावित नहीं करता है। इसके आधार पर सरकार ने रेत खदानों को संख्या बढ़ा दी।
ये खबर भी पढ़ें... विधानसभा में विपक्ष का हंगामा, आरोप लगाए- पुलिस और माइनिंग अधिकारी करा रहे रेत खनन
वित्तीय वर्ष 2024-25 से जून 2025 तक, अधिकारियों ने अवैध खनन के 6,331 मामले दर्ज किए हैं। की गई कार्रवाइयों में ₹18.02 करोड़ की वसूली, 184 मशीनों को जब्त करना और 56 एफआईआर और 57 अदालती मामले दर्ज करना शामिल है। जिला और राज्य स्तर पर टास्क फोर्स विभिन्न विभागों के अधिकारियों सहित, सक्रिय रूप से निगरानी कर रहे हैं और प्रवर्तन कार्रवाई कर रहे हैं।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
ये खबर भी पढ़ें... अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई,18 ट्रैक्टर जब्त,चालकों का दावा- PM आवास के लिए मिली थी छूट
कैबिनेट से वापस हुआ प्रस्ताव
क्या है नई रेत नीति..
ये खबर भी पढ़ें... मध्यप्रदेश की नई रेत नीति तैयार, जल्द मिल सकती है कैबिनेट की मंजूरी, ठेकेदारों की मनमानी पर लगेगी रोक
छत्तीसगढ़ कैबिनेट | Chhattisgarh Cabinet
विजय शर्मा ने नहीं दिया जवाब..
अवैध खनन रोकना उद्देश्य..
ये खबर भी पढ़ें... मध्यप्रदेश में यूपी की तर्ज पर बनेगी नई रेत नीति, प्रस्तावित नई रेत नीति में 5 साल के लिए मिलेगा ठेका, दाम भी होंगे नियंत्रित
Deputy CM Vijay Sharma | sand policy
300 खदानों को मंजूरी पर विचार
वैज्ञानिक दृष्टिकोण भी...
ये खबर भी पढ़ें... विधानसभा में विपक्ष का हंगामा, आरोप लगाए- पुलिस और माइनिंग अधिकारी करा रहे रेत खनन
कार्रवाई भी जारी...
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्सऔर एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापनऔरक्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari