CRPF कैंप हमले के मामले में 17 माओवादियों के खिलाफ NIA ने दाखिल की चार्जशीट

Harrison Masih | Jun 14, 2025, 17:50 IST
Share
NIA files chargesheet against 17 Maoists CRPF camp attack case bijapur the sootr
NIA files chargesheet against 17 Maoists CRPF camp attack case bijapur the sootr

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बीजापुर जिले के धर्मावरम और उसके आसपास स्थित सीआरपीएफ शिविरों पर माओवादी हमलों के मामले में शुक्रवार को जगदलपुर की विशेष अदालत में 17 माओवादियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की।

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बीजापुर जिले के धर्मावरम और उसके आसपास स्थित सीआरपीएफ शिविरों पर माओवादी हमलों के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार को एनआईए ने जगदलपुर की विशेष अदालत में इस मामले में 17 माओवादियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की। आरोपियों में से एक सोदी बामन उर्फ देवल को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि शेष 16 आरोपी अभी फरार हैं।

ये खबर भी पढ़ें... कोंटा में एडिशनल एसपी का बलिदान, नक्सली हमला या सुनियोजित साजिश?

शीर्ष माओवादी नेता चार्जशीट में शामिल

एनआईए द्वारा दाखिल चार्जशीट में जिन 16 फरार माओवादियों के नाम शामिल हैं, उनमें दो केंद्रीय समिति सदस्य (CCM), दो विशेष क्षेत्रीय और राज्य समिति सदस्य (SZC/SCM) शामिल हैं। साथ ही पीएलजीए बटालियन नंबर 01, तेलंगाना राज्य समिति और पामेड़ क्षेत्र समिति के कई शीर्ष कैडर भी इस सूची में हैं।

इन पर भारतीय दंड संहिता (IPC), शस्त्र अधिनियम, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम और गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम [UAPA] की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

हमले की पृष्ठभूमि

यह मामला 16 जनवरी 2024 को बीजापुर जिले के धर्मावरम में स्थापित सीआरपीएफ कैंप और चिंतावागु तथा पामेड़ में स्थित अन्य दो सीआरपीएफ/कोबरा शिविरों पर हुए माओवादी हमलों से जुड़ा है। इन हमलों में माओवादियों ने सुरक्षा बलों के हथियार और अन्य सामग्री लूटने का प्रयास किया था। हमले में सीआरपीएफ के 12 जवान घायल हो गए थे।

उल्लेखनीय है कि धर्मावरम कैंप 17 दिसंबर 2023 को ही स्थापित हुआ था। इसके कुछ ही सप्ताह बाद इस पर हमला हुआ, जिससे सुरक्षा तंत्र की सक्रियता और माओवादियों की योजना का स्तर सामने आया।

ये खबर भी पढ़ें... सुकमा में नक्सली हमला : IED ब्लास्ट में कोंटा ASP आकाश राव बलिदान, TI और SDOP घायल

साजिश की गहराई: प्रशिक्षण, भाषण और डमी कैंप

एनआईए की जांच में खुलासा हुआ है कि माओवादियों ने इस हमले के लिए विस्तृत साजिश रची थी। उन्होंने टारगेट कैंप की प्रतिकृति (डमी कैंप) बनाकर अपने कैडरों को प्रशिक्षण दिया। माओवादियों ने युवाओं की भर्ती की, हथियार और विस्फोटक एकत्र किए और प्रेरक भाषणों से अपने कार्यकर्ताओं को युद्ध के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने हमले से पहले संबंधित शिविरों की रेकी की और रणनीतिक बैठकों का आयोजन कर हमले को अंजाम दिया। यह सभी कार्य भारत सरकार के खिलाफ युद्ध छेड़ने और सशस्त्र विद्रोह फैलाने के उद्देश्य से किए गए थे।

ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में नक्सली हमला : साय सरकार की बड़ी उपलब्धि, 29 नक्सली मारे गए

एनआईए की जांच और अगला कदम

एनआईए ने यह मामला 9 फरवरी 2024 को स्थानीय पुलिस से अपने हाथ में लिया था। एजेंसी ने प्रतिबंधित संगठन सीपीआई (माओवादी) के कुल 21 नामजद और 250-300 अज्ञात कैडरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

अब तक की जांच में जो तथ्य सामने आए हैं, वे इस बात की पुष्टि करते हैं कि यह हमला केवल एक आतंकी कार्रवाई नहीं, बल्कि सरकार के खिलाफ एक संगठित युद्ध छेड़ने की गहरी साजिश थी। एनआईए ने कहा है कि मामले में आगे की जांच जारी है और जल्द ही अन्य नामजद आरोपियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में नक्सली हमला : एक छोटी-सी हिंट से जवानों ने कर दी नक्सलियों पर सबसे बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक

CRPF कैंप पर हमला | NIA की चार्जशीट | Bijapur Naxalite attack | NIA charge sheet | chattisgarh naxal attack on bijiapur

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें 📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • chattisgarh naxal attack on bijiapur
  • Bijapur Naxalite attack
  • CRPF कैंप पर हमला
  • 17 माओवादियों के खिलाफ चार्जशीट
  • NIA की चार्जशीट
  • NIA charge sheet
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई