बस्तर में सुरक्षाबलों की हिट लिस्ट में अब 13 टॉप कुख्यात नक्सली कमांडर

Krishna Kumar Sikander | Jun 16, 2025, 15:57 IST
Share
Now 13 top notorious Naxalite commanders are in the hit list of security forces in Bastar the sootr
Now 13 top notorious Naxalite commanders are in the hit list of security forces in Bastar the sootr

छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में सुरक्षाबल नक्सलियों के सफाए के लिए लगातार ऑपरेशन चला रहे हैं।अब फोर्स का फोकस 13 टॉप नक्सली लीडर्स पर है, जिन पर 7.36 करोड़ रुपये का इनाम घोषित है।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के मार्च 2026 तक देश को नक्सलमुक्त करने के ऐलान के बाद छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में सुरक्षाबल नक्सलियों के सफाए के लिए लगातार ऑपरेशन चला रहे हैं। अबूझमाड़ और नेशनल पार्क जैसे कोर नक्सली इलाकों में चलाए जा रहे अभियानों में पिछले 18 महीनों में 411 नक्सलियों को मार गिराया गया, जिन पर छत्तीसगढ़ में 23.68 करोड़ रुपये का इनाम था। अब फोर्स का फोकस 13 टॉप नक्सली लीडर्स पर है, जिन पर 7.36 करोड़ रुपये का इनाम घोषित है। इनमें 4 पोलितब्यूरो सदस्यों पर चार करोड़ का इनाम और नौ सेंट्रल कमेटी सदस्यों पर 3.36 करोड़ का इनाम है।

ये खबर भी पढ़ें... नक्सली इलाके के पुलिस अफसर मार रहे मौज,आखिर क्यों उल्टा पड़ा साहब का दांव

"सरेंडर करो या मरो" की रणनीति

बस्तर पुलिस और सुरक्षाबल छत्तीसगढ़ सरकार की रणनीति के तहत "सरेंडर करो या मरो" नीति पर काम कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ के अलावा ओडिशा, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना और महाराष्ट्र की पुलिस के साथ समन्वय कर टॉप नक्सलियों को निशाना बनाया जा रहा है। इन अभियानों में नक्सलियों की रीढ़ तोड़ दी गई है।

ये खबर भी पढ़ें... 19 साल से सक्रिय नक्सली सुकालू राम नाग ने डाले हथियार, मिलेगा पुनर्वास का लाभ

टॉप नक्सली लीडर्स फोर्स के रडार पर

राधाकृष्णा (उर्फ शेखर, 75): तेलंगाना के करीमनगर जिले का निवासी, 1 करोड़ का इनामी।

मल्लोजुला वेणुगोपाल (उर्फ भूपति, 70): बीकॉम शिक्षित, पोलितब्यूरो और सेंट्रल कमेटी सदस्य, 1 करोड़ का इनामी।

थिप्परी तिरूपति (उर्फ देवजी, 62): पोलितब्यूरो और सेंट्रल मिलिट्री कमीशन प्रभारी।

मिशिर बेसरा (उर्फ भास्कर, 63): पीजी शिक्षित, झारखंड के गिरडीह का निवासी, पोलितब्यूरो सदस्य।

इसके अलावा 40-40 लाख रुपये के इनामी 9 सेंट्रल कमेटी सदस्यों में पुल्लरी प्रसाद राव, मोडेम बालाकृष्णा, गणेश उईके, अनल दा, गजराला रवि, के रामचन्द्र रेड्डी, माडवी हिड़मा (बस्तर का एकमात्र माओवादी), और सुजाता (एकमात्र महिला माओवादी) शामिल हैं।

ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़, तेलंगाना और महाराष्ट्र में वांटेड था नक्सली कमांडर सुधाकर, एक करोड़ था इनाम

18 माह में नक्सलियों की कमर तोड़ी

पिछले डेढ़ साल में बस्तर में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के गढ़ में घुसकर 411 हार्डकोर नक्सलियों को ढेर किया, जिनमें 259 पुरुष और 152 महिलाएं शामिल हैं। मारे गए नक्सलियों में सेंट्रल कमेटी सदस्य, डीवीसी सदस्य, मिलिशिया, जनताना सरकार, और सप्लाई टीम के सदस्य शामिल हैं। इन पर 23.68 करोड़ रुपये का इनाम था।

ये खबर भी पढ़ें... नक्सली कमांडर हिड़मा के गांव तक पहली बार पहुंची बस

नक्सलमुक्त बस्तर की ओर कदम

आईजी बस्तर सुंदरराज पी ने बताया कि सुरक्षाबलों की पहुंच नक्सलियों के कोर इलाकों तक बढ़ी है। अभियानों के साथ-साथ विकास कार्य और मूलभूत सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने कहा, "हम जल्द ही बस्तर को पूरी तरह नक्सलमुक्त करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"

विकास की नई इबारत भी लिख रहे

बस्तर में नक्सलवाद के खिलाफ चल रही इस निर्णायक जंग में सुरक्षाबल न केवल नक्सलियों को खत्म कर रहे हैं, बल्कि उनके गढ़ में विकास की नई इबारत भी लिख रहे हैं। टॉप नक्सली लीडर्स को निशाना बनाने के लिए ऑपरेशन और तेज हो रहे हैं, जिससे मार्च 2026 तक नक्सलमुक्त भारत का लक्ष्य हासिल होने की उम्मीद है।



बस्तर में सुरक्षाबलों की हिट लिस्ट | सुरक्षाबलों की हिट लिस्ट में टॉप कुख्यात नक्सली कमांडर | कुख्यात नक्सली कमांडर | top notorious Naxalite commanders | top notorious Naxalite commanders are in the hit list | hit list of security forces in Bastar



Tags:
  • बस्तर में सुरक्षाबल
  • बस्तर में सुरक्षाबलों की हिट लिस्ट
  • सुरक्षाबलों की हिट लिस्ट में टॉप कुख्यात नक्सली कमांडर
  • कुख्यात नक्सली कमांडर
  • top notorious Naxalite commanders
  • top notorious Naxalite commanders are in the hit list
  • hit list of security forces in Bastar
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा