अब बस्तर छोड़कर रायपुर, दुर्ग-भिलाई आ रहे नक्सली, पुलिस को मिला अहम सबूत

Kanak Durga Jha | Updated:
Share
Now Naxals leaving Bastar coming Raipur Durg-Bhilai
Now Naxals leaving Bastar coming Raipur Durg-Bhilai

Chhattisgarh Naxal Terror : रायपुर में तेलीबांधा क्षेत्र के छोकरा नाले में पुलिस को कुछ कारतूस मिले। इस कारतूस में पुलिस को नक्सली विस्फोटक सामान मिला।

Chhattisgarh Naxal Terror : छत्तीसगढ़ से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है। रायपुर में तेलीबांधा क्षेत्र के छोकरा नाले में पुलिस को कुछ कारतूस मिले। इस कारतूस में पुलिस को नक्सली विस्फोटक सामान मिला। बस्तर के चप्पे-चप्पे में सुरक्षाबलों की कार्रवाई होने से नक्सली अब शहर की ओर भाग रहे हैं। इस मामले में पुलिस नक्सली एंगल से जांच कर रही है।

बता दें कि दुर्ग-भिलाई के अलावा रायपुर भी नक्सलियों के अर्बन नेटवर्क का बड़ा हिस्सा रहा है। इससे पहले भी शहर में नक्सलियों के हथियार बरामद हो चुके हैं। अर्बन नेटवर्क से जुड़े लोग पकड़े जा चुके हैं। वर्तमान में जंगल में फोर्स के मूवमेंट बढ़ने से नक्सलियों पर भारी दबाव है। सूत्रों के मुताबिक इसके चलते कई नक्सली और उनके समर्थक अब शहरों की ओर भागकर आ रहे हैं।


नाले में 84 जिंदा कारतूस मिले

मामले में पुलिस ने जानकारी दी कि रायपुर के आउटर इलाके में पुलिस का मूवमेंट कम होता है। रायपुर के आउटर इलाके सुनसान हैं। इस वजह से अर्बन नक्सल इसका जमकर फायदा उठाते हैं। नक्सलियों से जुड़े हुए लोग आउटर में मूवमेंट करते हैं। आउटर होने के कारण आसानी से आना-जाना करते हैं।

ग्रामीणों और मजदूरों की वेशभूषा में उनको आसानी से पहचाना नहीं जा सकता है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की शाम फुंडहर में स्थित छोकरा नाले में पुलिस को 84 जिंदा कारतूस मिले थे। बता दें कि इसका कारतूस 303 बोर, एमएमके, इंसास जैसे हथियारों में इस्तेमाल किया जाता है। वहीं इन हथियारों का नक्सली बस्तर में इस्तेमाल करते हैं। पुलिस को कारतूस मिलने के बाद हथियार भी होने की आशंका है।

urban naxal
इससे पहले भी मिल चुके हैं हथियार

बता दें कि रायपुर में इससे पहले भी नक्सलियों के हथियार मिल चुके हैं। टाटीबंध के एक यार्ड में, डीडी नगर इलाके में भी हथियार बरामद हुए थे। करीब चार साल पहले नक्सलियों को वॉकी टॉकी, कंप्यूटर व अन्य सामान सप्लाई करने वाले हितेश को पुलिस ने पुरानी बस्ती इलाके से पकड़ा था। इससे पहले शंकर नगर से भी नक्सली समर्थक पकड़े जा चुके हैं।



The Sootr Links

छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें

Tags:
  • Urban Naxal
  • Naxal
  • Urban Naxals
  • CG Naxal News
  • Chhattisgarh Naxal News
  • Naxal Terror
  • bastar naxal terror
  • bastar naxal news
  • basatr naxal terror
  • chhattisgarh naxal terror
  • cg naxal terror
  • urban naxal active in raipur-durg-bhilai
बिजली चोरी का केस दबाने के लिए मांगी 23 हजार की रिश्वत, दो बिजली इंजीनियरों को 4-4 साल की सजा

By Ratan Kumar Mishra

बिजली चोरी का केस दबाने के लिए मांगी 23 हजार की रिश्वत, दो बिजली इंजीनियरों को 4-4 साल की सजा
डिग्री आयुर्वेद की, इलाज एलोपैथी का, स्वास्थ्य विभाग की दबिश में खुली पोल, दो क्लीनिक सील

By Ratan Kumar Mishra

डिग्री आयुर्वेद की, इलाज एलोपैथी का, स्वास्थ्य विभाग की दबिश में खुली पोल, दो क्लीनिक सील
निगम नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट को जमानत, कोर्ट ने कहा- सभी महिलाएं हैं, कोई पुराना आपराधिक रिकॉर्ड नहीं

By Sanjay Gupta

निगम नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट को जमानत, कोर्ट ने कहा- सभी महिलाएं हैं, कोई पुराना आपराधिक रिकॉर्ड नहीं
स्मार्ट सिटी की 352 करोड़ की जमीन के टेंडर में बिल्डर मालपानी को झटका, हाईकोर्ट से याचिका खारिज

By Sanjay Gupta

स्मार्ट सिटी की 352 करोड़ की जमीन के टेंडर में बिल्डर मालपानी को झटका, हाईकोर्ट से याचिका खारिज
CG Top News : संविधान विशेषज्ञ कनक तिवारी का निधन, NHM कर्मचारियों को राहत, बिजली कंपनियों में 1501 पदों पर भर्ती

By Umeshwari Baghel

CG Top News : संविधान विशेषज्ञ कनक तिवारी का निधन, NHM कर्मचारियों को राहत, बिजली कंपनियों में 1501 पदों पर भर्ती
अस्पतालों में गंभीर मरीजों के लिए डॉक्टर नहीं, सागर में शराबियों के हेल्थ चेकअप की चिंता !

By Atul Dwivedi

अस्पतालों में गंभीर मरीजों के लिए डॉक्टर नहीं, सागर में शराबियों के हेल्थ चेकअप की चिंता !
Rajasthan Top News: राजस्थान में 37 उप जिला प्रमुख पद पर चुनाव संपन्न, कांग्रेस का शानदार प्रदर्शन, 25 पदों पर मारी बाजी

By

Rajasthan Top News: राजस्थान में 37 उप जिला प्रमुख पद पर चुनाव संपन्न, कांग्रेस का शानदार प्रदर्शन, 25 पदों पर मारी बाजी